बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी में गूंजा 'बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी जबलपुर में सावन मास के पहले सोमवार पर देवाधिदेव महादेव की आराधना को लेकर शहरभर के शिवालयों में गजब का उत्साह देखा गया। न्यू् जगदंबा कॉलोनी स्थित ऐतिहासिक शिवशक्ति मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भोलेनाथ से प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन मास में यहाँ एक महीने तक प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और अभिषेक होते हैं। पहले सोमवार के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में विशेष रूप से भगवान राम का नाम जपते हुए आगामी 11 से 18 तारीख तक अखंड राम धुन बैठाने की भी घोषणा की गई है, जिससे शिवभक्तों में भक्ति का माहौल और अधिक परवान चढ़ गया है। बाइट-रामभजन तिवारी-पुजारी बाइट-सुधि खंपरिया-श्रद्धालु
बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी में गूंजा 'बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी जबलपुर में सावन मास के पहले सोमवार पर देवाधिदेव महादेव की आराधना को लेकर शहरभर के शिवालयों में गजब का उत्साह देखा गया। न्यू् जगदंबा कॉलोनी स्थित ऐतिहासिक शिवशक्ति मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी
वर्षा, सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भोलेनाथ से प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन मास में यहाँ एक महीने तक प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और अभिषेक होते हैं। पहले सोमवार के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में विशेष रूप से भगवान राम का नाम जपते हुए आगामी 11 से 18 तारीख तक अखंड राम धुन बैठाने की भी घोषणा की गई है, जिससे शिवभक्तों में भक्ति का माहौल और अधिक परवान चढ़ गया है। बाइट-रामभजन तिवारी-पुजारी बाइट-सुधि खंपरिया-श्रद्धालु
- (NAPE), मध्य प्रदेश का 27वाँ प्रांतीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न राष्ट्रीय एसोसिएशन ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज ग्रुप 'सी' (NAPE), मध्य प्रदेश सर्किल का 27वाँ प्रांतीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न जबलपुर। राष्ट्रीय एसोसिएशन ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज ग्रुप 'सी' (NAPE), मध्य प्रदेश सर्किल का 27वाँ प्रांतीय अधिवेशन आज जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न डाक मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवेशन के दौरान संगठन के नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें श्री अजय नायक को प्रांतीय सचिव तथा श्री महेश कश्यप को प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित प्रांतीय सचिव श्री अजय नायक ने संगठन की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा डाक कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अधिवेशन के सफल आयोजन में जबलपुर संभाग एवं समस्त NAPE संघ परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।2
- बिलहरी में हेलमेट पहने कार सवारों का दुकानों पर जादू टोना करते वीडियो वायरल, गोरा बाजार और सदर पेन्टी नाका के पुलिस प्रशासन के कैमरे हैं कई महीनो से बंद, गौराबाजार,सदर तरफ भागी है कार,लेकिन पुलिस तलाश में जुटी1
- शिफ्ट कार से लेजाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने जप्त कर की कार्यवाही, 5 लाख 50 हजार का मशरूम का बरामद नरसिंहपुर जिले में इस समय अलग-अलग पुलिस थाने की पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार की कार्यवाहियां की जा रही है । जिसके चलते क्षेत्र में अवैध रूप से कार्य करने वाले अपराधियों में भय देखा जा रहा है । वही गोटेगांव की झोतेश्वर पुलिस ने भी एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर बड़ी कार्यवाही की है । पुलिस ने बताया है की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में शराब लेजाई जा रही है जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर कार से 10 पेटी शराब बरामद कर कार्यवाही की ।1
- श्रावण मास के पंचम दिवस (श्रावण के प्रथम सोमवार )श्री सिद्धेश्वर भगवान जी के अभिषेक दर्शन परमहंसी गंगा आश्रम1
- सावन के पहले सोमवार में शिवालयों में महिलाओं के द्वारा भजन का कार्यक्रम सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर पूरी तरह शिवमय नजर आया। शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं शाम के समय शहर के अनेक मंदिरों में महिलाओं द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए एक से बढ़कर एक शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। जबलपुर से पवन तिवारी3