Shuru
Apke Nagar Ki App…
मर्चेंट नेवी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, विदेश नौकरी का झांसा देकर युवकों से ठगी! नवी मुंबई के CBD बेलापुर में मर्चेंट नेवी में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। दलित पैंथर द्वारा मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित युवकों और उनके परिजनों ने अपनी दर्दभरी कहानी साझा की। आरोप है कि एकेडमी ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर लाखों रुपये वसूले, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। अब तक करीब 15 परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैप्टन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। यह मामला न सिर्फ युवाओं के सपनों के साथ धोखा है, बल्कि ऐसे फर्जी संस्थानों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
Shriyam News Network
मर्चेंट नेवी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, विदेश नौकरी का झांसा देकर युवकों से ठगी! नवी मुंबई के CBD बेलापुर में मर्चेंट नेवी में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। दलित पैंथर द्वारा मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित युवकों और उनके परिजनों ने अपनी दर्दभरी कहानी साझा की। आरोप है कि एकेडमी ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर लाखों रुपये वसूले, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। अब तक करीब 15 परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैप्टन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। यह मामला न सिर्फ युवाओं के सपनों के साथ धोखा है, बल्कि ऐसे फर्जी संस्थानों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बाण सागर विभाग में तैनात जेई मुसाफिर यादव को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जेई मुसाफिर यादव ने एक ठेकेदार से किए गए काम का बिल पास करने के एवज में पहले एक लाख रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया। इस मामले से परेशान ठेकेदार ने एंटी करप्शन यूनिट से शिकायत की। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर बाण सागर कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई को घूस लेते हुए पकड़ लिया।1
- Post by वॉइस ऑफ मीडिया मंडल अध्यक्ष2
- नवरात्र के अवसर पर गांव-शहर में पहुंच रही पुलिस टीम, महिलाओं-बालिकाओं को अधिकार व सुरक्षा की जानकारी मीरजापुर : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत मीरजापुर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम एवं अन्य पुलिस अधिकारी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। यह अभियान वासन्तिक नवरात्र के प्रथम दिवस 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 दिनों तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न और बालश्रम के खिलाफ कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। पुलिस द्वारा छोटे बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में अभिभावकों या पुलिस को तुरंत सूचित करने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता बरतने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें। साथ ही सुरक्षित पासवर्ड बनाने, अनजान कॉल/वीडियो कॉल से बचने और निजी जानकारी साझा न करने की हिदायत दी गई। अभियान के अंतर्गत 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन) समेत अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है।1
- Post by Naeem warsi1
- हमारे बाबा योगी आदित्यनाथ का जलवा है उनकी सरकार है यह गौ साड के देखो कितनी खुशियों से ट्रैक्टर वाले को धकेल दिया1
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- भक्ति, संस्कृति और सम्मान के संग बी.बी.पी.एम. अकादमी का भव्य शुभारंभ गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड स्थित बी.बी.पी.एम. अकादमी का भव्य उद्घाटन समारोह बुधवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अकादमी के प्रबंधक एम.पी. चौबे ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे आयोजन में आत्मीयता और उत्साह का माहौल बना रहा। अकादमी प्रबंधन ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। यहां आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुशासित वातावरण एवं अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से “किड्जी” प्रारंभिक शिक्षा खंड का भी उल्लेख किया गया, जहां छोटे बच्चों के लिए खेल-खेल में सीखने की पद्धति अपनाई जाएगी। रंगीन कक्षाएं, आकर्षक शिक्षण सामग्री एवं गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से नन्हे बच्चों की बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों ने भी अकादमी की व्यवस्थाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। उनका कहना था कि ऐसे संस्थान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के अंत में सभी ने अकादमी की उन्नति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर माता प्रसाद चौबे, शेषधर पांडे, ऋषभ पांडे, सत्यम चौबे, अनुराग चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को मीरजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। त्रिकोण दर्शन के तहत कालीखोह और अष्टभुजा देवी मंदिर में मत्था टेकते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।1