पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद बवाल! आक्रोशित श्रमिकों ने पुलिस वाहनों में की तोड़फोड़... सिंगरौली। जिले के एक पावर प्लांट में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताने लगे। बताया जा रहा है कि मजदूर की मौत के बाद गुस्साए श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। हालात काबू में करने के लिए पुलिस बल को अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और काम करने की परिस्थितियां ठीक नहीं हैं, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मजदूर की मौत के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।