logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीड़ के बीच से जब किसी ने "मामा आई लव यू" कहा, तो शिवराज ने तुरंत जवाब देते हुए "आई लव यू टू" कहा। इसके साथ ही उन्होंने अपना जुड़ाव जताते हुए कहा कि बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी।

3 hrs ago
user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

भीड़ के बीच से जब किसी ने "मामा आई लव यू" कहा, तो शिवराज ने तुरंत जवाब देते हुए "आई लव यू टू" कहा। इसके साथ ही उन्होंने अपना जुड़ाव जताते हुए कहा कि बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया के सेवढ़ा में परंपरा के अनुसार डोल निकाले गए, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सेवढ़ा में इस बार कुछ अलग ही ढंग से डोल निकाले गए। इस दौरान आयोजन के दौरान बाजार के कई लोगों ने डोल पर चढ़ावा चढ़ाया।
    1
    दतिया के सेवढ़ा में परंपरा के अनुसार डोल निकाले गए, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सेवढ़ा में इस बार कुछ अलग ही ढंग से डोल निकाले गए। इस दौरान आयोजन के दौरान बाजार के कई लोगों ने डोल पर चढ़ावा चढ़ाया।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया में चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि सत्ता अमीरों के हाथ में है। उन्होंने कहा कि जिस दिन गरीबों की सरकार बन जाएगी, उसी दिन सभी का भला होगा।
    1
    दतिया में चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि सत्ता अमीरों के हाथ में है। उन्होंने कहा कि जिस दिन गरीबों की सरकार बन जाएगी, उसी दिन सभी का भला होगा।
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच बड़ौनी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर सीधा हमला बोला। राधेलाल बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये वही प्रत्याशी हैं, जिनके कहने पर उनके छोटे भाई और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने इंदरगढ़ और सेवढ़ा में लूट मचाई थी, जो किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब दतिया इनके निशाने पर है। इस जन संवाद कार्यक्रम में भरतपुर (राजस्थान) की सांसद और दतिया की सह चुनाव प्रभारी संजना जाटव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने जनता से संवाद किया और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने की जनता से अपील की।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच बड़ौनी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर सीधा हमला बोला। राधेलाल बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये वही प्रत्याशी हैं, जिनके कहने पर उनके छोटे भाई और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने इंदरगढ़ और सेवढ़ा में लूट मचाई थी, जो किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब दतिया इनके निशाने पर है।

इस जन संवाद कार्यक्रम में भरतपुर (राजस्थान) की सांसद और दतिया की सह चुनाव प्रभारी संजना जाटव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने जनता से संवाद किया और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने की जनता से अपील की।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • दतिया जिले के भांडेर तहसील स्थित शुक्लाहारी गांव में हनुमान मंदिर के पास बने कुएं पर पानी की मोटर चलाते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी हाकिम सिंह यादव अपने घरेलू उपयोग के लिए पानी भरने कुएं पर गए थे। मोटर चलाने के दौरान अचानक जमीन में करंट फैल गया और उनके हाथ में बिजली का तार आ गया, जिससे उनके हाथ की उंगलियों में गहरे जख्म हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को करंट की चपेट से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर आर.एस. परिहार ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार अब युवक की हालत में काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल युवक को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
    1
    दतिया जिले के भांडेर तहसील स्थित शुक्लाहारी गांव में हनुमान मंदिर के पास बने कुएं पर पानी की मोटर चलाते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी हाकिम सिंह यादव अपने घरेलू उपयोग के लिए पानी भरने कुएं पर गए थे। मोटर चलाने के दौरान अचानक जमीन में करंट फैल गया और उनके हाथ में बिजली का तार आ गया, जिससे उनके हाथ की उंगलियों में गहरे जख्म हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को करंट की चपेट से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर आर.एस. परिहार ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार अब युवक की हालत में काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल युवक को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पन्ना के शाहनगर में महज 120 रुपये के मोबाइल कवर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल कवर में खराबी मिलने के बाद शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी और डिलीवरी बॉय के बीच तीखी कहासुनी हो गई। इस दौरान एसडीएम इतने भड़क गए कि उन्होंने डिलीवरी बॉय को धमकी देते हुए कहा, "2 सेकंड में जेल जाओगे।" यह मामला बढ़ता हुआ सीधे पुलिस तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
    1
    पन्ना के शाहनगर में महज 120 रुपये के मोबाइल कवर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल कवर में खराबी मिलने के बाद शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी और डिलीवरी बॉय के बीच तीखी कहासुनी हो गई। इस दौरान एसडीएम इतने भड़क गए कि उन्होंने डिलीवरी बॉय को धमकी देते हुए कहा, "2 सेकंड में जेल जाओगे।"

यह मामला बढ़ता हुआ सीधे पुलिस तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन के कोंच नगर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 16 में कुल 35 लाख रुपये की लागत वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने काम शुरू होने पर खुशी जताई है। नगर पालिका के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। वार्ड नंबर 19 के पटेल नगर पूर्वी में पूरनदास अग्रवाल के मकान से शंकर जी मंदिर होते हुए झल्लू यज्ञिक के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क 160 मीटर लंबी और 4.90 मीटर चौड़ी होगी, जिस पर लगभग 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ward नंबर 16 में शंभू साहब पुल से सुदामा के मकान के पास तक 170 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 18 लाख रुपये है। भूमि पूजन के दौरान वार्ड सभासद नरेश कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, अमित उपाध्याय, ऋषि अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राजू यज्ञिक, रामकिशोर कुशवाहा, पूरनदास अग्रवाल, आकाश गुप्ता, बेटू गर्ग समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नगर पालिका सड़क, नाली व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
    1
    जालौन के कोंच नगर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 16 में कुल 35 लाख रुपये की लागत वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने काम शुरू होने पर खुशी जताई है। नगर पालिका के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

वार्ड नंबर 19 के पटेल नगर पूर्वी में पूरनदास अग्रवाल के मकान से शंकर जी मंदिर होते हुए झल्लू यज्ञिक के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क 160 मीटर लंबी और 4.90 मीटर चौड़ी होगी, जिस पर लगभग 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ward नंबर 16 में शंभू साहब पुल से सुदामा के मकान के पास तक 170 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 18 लाख रुपये है।

भूमि पूजन के दौरान वार्ड सभासद नरेश कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, अमित उपाध्याय, ऋषि अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राजू यज्ञिक, रामकिशोर कुशवाहा, पूरनदास अग्रवाल, आकाश गुप्ता, बेटू गर्ग समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नगर पालिका सड़क, नाली व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा अनुविभाग के पिछोर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी अकबई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो युवकों ने एक नाबालिक की जमकर मारपीट कर दी। गांव के ही दो युवकों द्वारा की गई इस मारपीट में नाबालिक निक्की कुशवाह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद घायल अवस्था में नाबालिक को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना के सामने आने के बाद पिछोर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा अनुविभाग के पिछोर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी अकबई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो युवकों ने एक नाबालिक की जमकर मारपीट कर दी। गांव के ही दो युवकों द्वारा की गई इस मारपीट में नाबालिक निक्की कुशवाह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

वारदात के बाद घायल अवस्था में नाबालिक को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना के सामने आने के बाद पिछोर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.