logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटिहार के समेली प्रखंड के डूमर पंचायत में भीषण अग्निकांड, दो घर जलकर राख, अग्निपीड़ितों के बीच राशन सामग्री का वितरण कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में बीती रात भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसमें दो परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूमर पंचायत के वार्ड संख्या 2 पुवारी टोला निवासी बिजली देवी पति विनोद मंडल तथा पार्वती देवी पति वकील साह का घर आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की लपटों में घर में रखा करीब पांच हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही डूमर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुमन शर्मा ने समेली के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रौशन कुमार मंडल, अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डूमर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया विनोद कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया कल्पना देवी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह प्रमुख प्रतिनिधि सुबोध कुमार मंडल तथा वर्तमान मुखिया मनीष ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्हें सूखा राशन एवं नगद सहायता भी प्रदान की गई। वहीं समेली के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रौशन कुमार मंडल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अग्निपीड़ितों के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण किया। इसके अलावा वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ज्योतिष उरांव ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

17 hrs ago
user_Asadur Rahman
Asadur Rahman
कटिहार, कटिहार, बिहार•
17 hrs ago

कटिहार के समेली प्रखंड के डूमर पंचायत में भीषण अग्निकांड, दो घर जलकर राख, अग्निपीड़ितों के बीच राशन सामग्री का वितरण कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में बीती रात भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसमें दो परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूमर पंचायत के वार्ड संख्या 2 पुवारी टोला निवासी बिजली देवी पति विनोद मंडल तथा पार्वती देवी पति वकील साह का घर आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की लपटों में घर में रखा करीब

पांच हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही डूमर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुमन शर्मा ने समेली के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रौशन कुमार मंडल, अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डूमर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया विनोद कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया कल्पना देवी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह प्रमुख प्रतिनिधि सुबोध कुमार मंडल तथा वर्तमान मुखिया मनीष ठाकुर

सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्हें सूखा राशन एवं नगद सहायता भी प्रदान की गई। वहीं समेली के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रौशन कुमार मंडल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अग्निपीड़ितों के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण किया। इसके अलावा वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ज्योतिष उरांव ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

More news from बिहार and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज: विवादित बयान से मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चारों तरफ से घिर चुके थे लेकिन सही समय पर मौलाना ने योगी आदित्यनाथ के मां के बारे मैं जो बयान दिया था चारों तरफ सड़कों पर जमकर विरोध किया गया था पुतला भी जलाया गया था हालांकि वीडियो काफी पुराने थे 83 थानों में fir भी दर्ज कर लिया गया था मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही थी अब वीडियो के माध्यम से मांगा माफी
    1
    ब्रेकिंग न्यूज: विवादित बयान से मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चारों तरफ से घिर चुके थे लेकिन सही समय पर मौलाना ने योगी आदित्यनाथ के मां के बारे मैं जो बयान दिया था चारों तरफ सड़कों पर जमकर विरोध किया गया था पुतला भी जलाया गया था हालांकि वीडियो काफी पुराने थे 83 थानों में fir भी दर्ज कर लिया गया था मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही थी अब वीडियो के माध्यम से मांगा माफी
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Raju Kumar
    1
    Post by Raju Kumar
    user_Raju Kumar
    Raju Kumar
    Taxi Driver पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में रेल गार्ड की सड़क हादसे में मौत।
    1
    भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में रेल गार्ड की सड़क हादसे में मौत।
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent Krityanand Nagar, Purnia•
    7 hrs ago
  • @SurajVlog599 ya Mera 🙏YouTubechannel hai aur aap log is channel ko subscribe Kar Lijiye video ko like kar dijiye🙏
    2
    @SurajVlog599 ya Mera 🙏YouTubechannel hai aur aap log is channel ko subscribe Kar Lijiye video ko like kar dijiye🙏
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    रिपोर्टर Sahibganj, Sahebganj•
    11 hrs ago
  • पाकुड़: मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के कानूपुर गांव के पास झारखंड-बंगाल सीमा से सटे एक पत्थर खदान में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खदान के ऊपरी हिस्से पर जमा मिट्टी और मलबे का विशाल ढेर अचानक नीचे गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूरों के दबने की आशंका है। स्थानीय सूत्र तीन से पांच मजदूरों की मौत की आशंका जता रहे हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने खदान में लंबे समय से अवैध खनन होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद आनन-फानन में मलबा हटाने और शवों को वहां से हटाने की कोशिश की गई। इधर, खदान प्रबंधन का दावा है कि हादसा बंगाल सीमा में हुआ, जबकि स्थानीय लोग इसे झारखंड क्षेत्र की घटना बता रहे हैं। ऐसे में अब हादसे की वास्तविक जगह, मजदूरों की संख्या और अवैध खनन के आरोप जांच का बड़ा विषय बन गए हैं।
    1
    पाकुड़: मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के कानूपुर गांव के पास झारखंड-बंगाल सीमा से सटे एक पत्थर खदान में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खदान के ऊपरी हिस्से पर जमा मिट्टी और मलबे का विशाल ढेर अचानक नीचे गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूरों के दबने की आशंका है। स्थानीय सूत्र तीन से पांच मजदूरों की मौत की आशंका जता रहे हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने खदान में लंबे समय से अवैध खनन होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद आनन-फानन में मलबा हटाने और शवों को वहां से हटाने की कोशिश की गई। इधर, खदान प्रबंधन का दावा है कि हादसा बंगाल सीमा में हुआ, जबकि स्थानीय लोग इसे झारखंड क्षेत्र की घटना बता रहे हैं। ऐसे में अब हादसे की वास्तविक जगह, मजदूरों की संख्या और अवैध खनन के आरोप जांच का बड़ा विषय बन गए हैं।
    user_MEDIA33
    MEDIA33
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    12 hrs ago
  • मेहनत की जीत (प्रेरणादायक कहानी) एक छोटे से गाँव में रवि नाम का एक लड़का रहता था। उसका परिवार बहुत गरीब था। घर में खाने तक की दिक्कत रहती थी, लेकिन रवि का सपना था कि वह एक दिन बड़ा आदमी बने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। गाँव के लोग अक्सर उसका मज़ाक उड़ाते थे। कहते थे – “अरे, गरीब का बेटा क्या बड़ा बनेगा?” लेकिन रवि ने कभी हार नहीं मानी। वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करता, दिन में मजदूरी करके अपने घर की मदद करता और रात में फिर पढ़ाई करता। कई बार ऐसा हुआ कि उसे भूखा रहकर भी पढ़ना पड़ा, लेकिन उसने अपना हौसला नहीं छोड़ा। समय बीतता गया। उसकी मेहनत रंग लाई। एक दिन रवि ने बड़ी परीक्षा पास कर ली और एक अच्छा अधिकारी बन गया। जिस गाँव में लोग उसका मज़ाक उड़ाते थे, आज वही लोग उसकी तारीफ करते थे। रवि ने अपने माता-पिता के लिए अच्छा घर बनाया और गाँव के गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करने लगा। ✨ सीख (Moral) अगर इंसान के पास हिम्मत, मेहनत और विश्वास हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।
    2
    मेहनत की जीत (प्रेरणादायक कहानी)
एक छोटे से गाँव में रवि नाम का एक लड़का रहता था। उसका परिवार बहुत गरीब था। घर में खाने तक की दिक्कत रहती थी, लेकिन रवि का सपना था कि वह एक दिन बड़ा आदमी बने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
गाँव के लोग अक्सर उसका मज़ाक उड़ाते थे। कहते थे –
“अरे, गरीब का बेटा क्या बड़ा बनेगा?”
लेकिन रवि ने कभी हार नहीं मानी। वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करता, दिन में मजदूरी करके अपने घर की मदद करता और रात में फिर पढ़ाई करता।
कई बार ऐसा हुआ कि उसे भूखा रहकर भी पढ़ना पड़ा, लेकिन उसने अपना हौसला नहीं छोड़ा।
समय बीतता गया। उसकी मेहनत रंग लाई। एक दिन रवि ने बड़ी परीक्षा पास कर ली और एक अच्छा अधिकारी बन गया।
जिस गाँव में लोग उसका मज़ाक उड़ाते थे, आज वही लोग उसकी तारीफ करते थे।
रवि ने अपने माता-पिता के लिए अच्छा घर बनाया और गाँव के गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करने लगा।
✨ सीख (Moral)
अगर इंसान के पास हिम्मत, मेहनत और विश्वास हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।
    user_DIGITAL DOCTOR KENDRA Health Sector
    DIGITAL DOCTOR KENDRA Health Sector
    Blacksmith Kasba, Purnia•
    20 hrs ago
  • कटिहार के जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि जिले में जो डेटा उपलब्ध है उसके अनुसार गैस की कोई कमी नहीं है ,पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध है,लोग घबराए नहीं और अफरा तफरी का माहौल न बनाएं,वही उन्होंने कहा कि कालाबाजारी को रोकने को लेकर कालाबाजारी करने वाले को चिन्हित करने के लिए 16 छापामार धाबा दल का गठन किया है
    1
    कटिहार के जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि जिले में जो डेटा उपलब्ध है उसके अनुसार गैस की कोई कमी नहीं है ,पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध है,लोग घबराए नहीं और अफरा तफरी का माहौल न बनाएं,वही उन्होंने कहा कि कालाबाजारी को रोकने को लेकर कालाबाजारी करने वाले को चिन्हित करने के लिए 16 छापामार धाबा दल का गठन किया है
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    18 hrs ago
  • कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा की ओर से आ रही एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में पुलिस ने बियर बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा इलाके से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से कुल 275 लीटर बियर बरामद किया गया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर गाड़ी चालक और शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप वैन और बरामद बियर को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बियर की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी।
    1
    कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा की ओर से आ रही एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में पुलिस ने बियर बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा इलाके से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से कुल 275 लीटर बियर बरामद किया गया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर गाड़ी चालक और शराब तस्कर फरार हो गए।
पुलिस ने पिकअप वैन और बरामद बियर को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बियर की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी।
    user_Raju Kumar
    Raju Kumar
    Taxi Driver पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • बनमनखी अनुमंडल के चिकित्सा प्रभारी प्रिंस कुमार गजबे जोश में दिख रहे है l मार जोश में है जनाब । जांच के बाद स्थान्तर किए गए। #प्रिंस_कुमार #बनमनखी #चिकित्सा_प्रभारी #अनुमंडल #जांच #जोश #स्वास्थ्य #डॉक्टर #सरकारी #अस्पताल #बिहार #राजनीति #नेता #जनता #विकास #समस्या #समाधान #रिपोर्ट #लाइव_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़
    1
    बनमनखी अनुमंडल के चिकित्सा प्रभारी प्रिंस कुमार गजबे जोश में दिख रहे है l मार जोश में है जनाब । जांच के बाद स्थान्तर किए गए। #प्रिंस_कुमार #बनमनखी #चिकित्सा_प्रभारी #अनुमंडल #जांच #जोश #स्वास्थ्य #डॉक्टर #सरकारी #अस्पताल #बिहार #राजनीति #नेता #जनता #विकास #समस्या #समाधान #रिपोर्ट #लाइव_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent Krityanand Nagar, Purnia•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.