logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोडवेज बस खड़ी ट्रक में घुसी, 6 यात्री घायल लखनऊ-बलिया हाइवे पर हादसा, 4 का इलाज जारी; DM-CMO मिले सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया हाइवे पर एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर चीनी मिल के पास हुए इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हुए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बस अयोध्या जा रही थी। सैदपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मची। स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूफिया बानो (8), सोनल मिश्रा (23), विभा मिश्रा (22) और आदित्य वर्मा (21) का इलाज चल रहा है। मामूली चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली। डीएम इंद्रजीत सिंह और सीएमओ डॉ. भरत भूषण ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है।

12 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

रोडवेज बस खड़ी ट्रक में घुसी, 6 यात्री घायल लखनऊ-बलिया हाइवे पर हादसा, 4 का इलाज जारी; DM-CMO मिले सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया हाइवे पर एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर चीनी मिल के पास हुए इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हुए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बस अयोध्या जा रही थी। सैदपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मची। स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूफिया बानो (8), सोनल मिश्रा (23), विभा मिश्रा (22) और आदित्य वर्मा (21) का इलाज चल रहा है। मामूली चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली। डीएम इंद्रजीत सिंह और सीएमओ डॉ. भरत भूषण ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
    1
    आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या* सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।
    1
    *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या*
सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है।
यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है।
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    1
    पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी।  छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई
दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए, वोट चोरी का आरोप लगाकर बर्खास्तगी की मांग सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग (ECI) के ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। उन्होंने वोट चोरी और वोट डकैती का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में चुनाव आयोग लगातार वोट चोरी कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान 'नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद', 'अमित शाह होश में आओ' और 'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो' जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर मोहसिन सलीम, शकील अहमद, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्रा, हामिद राइन और फिरोज अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए, वोट चोरी का आरोप लगाकर बर्खास्तगी की मांग
सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग (ECI) के ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। उन्होंने वोट चोरी और वोट डकैती का आरोप लगाया।
कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में चुनाव आयोग लगातार वोट चोरी कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान 'नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद', 'अमित शाह होश में आओ' और 'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो' जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर मोहसिन सलीम, शकील अहमद, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्रा, हामिद राइन और फिरोज अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बल्दीराय/सुल्तानपुर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक बल्दीराय/सुल्तानपुर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक तथा बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
    1
    बल्दीराय/सुल्तानपुर                                                     उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी  सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक
बल्दीराय/सुल्तानपुर                                                     उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी  सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक तथा बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • मलबा हटाकर रास्ता और नाली कराई साफ, पीड़ितों को मदद का भरोसा जयसिंहपुर क्षेत्र के अमदेवा गांव में बारिश से गिरे कच्चे मकानों के मलबे से बाधित आवागमन मार्ग और मिट्टी से पटी नाली की सोमवार को सफाई कराई गई। रविवार को एसडीएम संदीप कुमार यादव व ब्लाक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर एडीओ पंचायत रामजीलाल द्वारा गठित आधा दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों की टीम गांव पहुंची और रास्ते में पड़े मलबे को हटाने के साथ नाली में भरी मिट्टी भी साफ की। इससे ग्रामीणों का आवागमन सुचारु हो सका और जल निकासी का रास्ता भी साफ हुआ। इससे एक दिन पहले रविवार को गांव में कच्चे मकान गिरने की जानकारी पर एसडीएम संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से नुकसान की जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पीड़ित परिवारों की परेशानी की जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला भी गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की। बारिश से कई कच्चे मकान और टिन शेड गिरने के कारण परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को सफाई कार्य में मनोज कुमार, राम अछैबर, बलराम, मिठाईलाल, महेंद्र कुमार, राजमणि, सुनील कुमार वर्मा, पूनम देवी, भीमेश कुमार, लल्लन प्रसाद सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    मलबा हटाकर रास्ता और नाली कराई साफ, पीड़ितों को मदद का भरोसा
जयसिंहपुर क्षेत्र के अमदेवा गांव में बारिश से गिरे कच्चे मकानों के मलबे से बाधित आवागमन मार्ग और मिट्टी से पटी नाली की सोमवार को सफाई कराई गई। रविवार को एसडीएम संदीप कुमार यादव व ब्लाक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर एडीओ पंचायत रामजीलाल द्वारा गठित आधा दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों की टीम गांव पहुंची और रास्ते में पड़े मलबे को हटाने के साथ नाली में भरी मिट्टी भी साफ की। इससे ग्रामीणों का आवागमन सुचारु हो सका और जल निकासी का रास्ता भी साफ हुआ।
इससे एक दिन पहले रविवार को गांव में कच्चे मकान गिरने की जानकारी पर एसडीएम संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से नुकसान की जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पीड़ित परिवारों की परेशानी की जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला भी गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की। बारिश से कई कच्चे मकान और टिन शेड गिरने के कारण परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को सफाई कार्य में मनोज कुमार, राम अछैबर, बलराम, मिठाईलाल, महेंद्र कुमार, राजमणि, सुनील कुमार वर्मा, पूनम देवी, भीमेश कुमार, लल्लन प्रसाद सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक जन जागरूकता का दिया संदेश सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय एवं मंडल मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, जगदंबा सिंह, सभाजीत पांडेय, गुरु प्रसाद पांडेय, जयकिशन गौतम, सुरेंद्र यादव नंदलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक जन जागरूकता का दिया संदेश
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय एवं मंडल मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, जगदंबा सिंह, सभाजीत पांडेय, गुरु प्रसाद पांडेय, जयकिशन गौतम, सुरेंद्र यादव नंदलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली। *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।
    1
    *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !*
     तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।
*ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !*
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.