कटनी नगर//- पेड़ से टकराई स्कार्पियो,225 लीटर शराब बरामद 🚨 पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 225 लीटर शराब बरामद हादसे के बाद चालक समेत सवार फरार, पुलिस ने वाहन भी किया जब्त जबलपुर। कटनी की ओर से जबलपुर जा रही एक स्कॉर्पियो बीती रात करीब 11 बजे गोसलपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गोसलपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-09-व्ही-7688 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटियों में रखे 1250 पाव शराब बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक शराब की मात्रा करीब 225 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। जब्त वाहन और शराब समेत कुल माल की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये आंकी गई है। चालक और अन्य सवारों के फरार होने के बाद पुलिस वाहन के मालिक एवं चालक की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और उसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में वैधानिक कार्रवाई एवं जांच जारी है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
कटनी नगर//- पेड़ से टकराई स्कार्पियो,225 लीटर शराब बरामद 🚨 पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 225 लीटर शराब बरामद हादसे के बाद चालक समेत सवार फरार, पुलिस ने वाहन भी किया जब्त जबलपुर। कटनी की ओर से जबलपुर जा रही एक स्कॉर्पियो बीती रात करीब 11 बजे गोसलपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गोसलपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-09-व्ही-7688 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटियों में रखे 1250 पाव शराब बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक शराब
की मात्रा करीब 225 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। जब्त वाहन और शराब समेत कुल माल की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये आंकी गई है। चालक और अन्य सवारों के फरार होने के बाद पुलिस वाहन के मालिक एवं चालक की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और उसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में वैधानिक कार्रवाई एवं जांच जारी है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
- यह है मंडल में आदिवासी विधायक सरपंच और संसद के कर्तव्य आदिवासियों के नाम पर हर जगह राजनीति होती है और लूटने वाले अपने ही होते हैं इसलिए शिक्षा बहुत आवश्यक है लेकिन शिक्षा सत्य वाली हो वास्तविकता बताने वाली हो1
- कटनी। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को जिला जेल में भावुक माहौल रहा। अपने निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की कतार लग गई। कटनी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला जेल में भाई-बहन के अटूट प्रेम और भावनाओं का मार्मिक दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल परिसर के बाहर बहनों की कतार लग गई। बहनों के हाथों में राखी और मिठाई थी, तो दिल में अपने भाइयों से मिलने की भावनाएं। लंबे समय बाद भाई से मुलाकात की खुशी के साथ कई बहनों के चेहरे पर भावुकता भी साफ नजर आई। जेल की चारदीवारी के बीच जब बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तो माहौल भावनात्मक हो गया। रक्षाबंधन को लेकर जिला जेल प्रशासन द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मुलाकात और राखी बांधने की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए, जिससे बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो और अधिक से अधिक बहनें अपने भाइयों से मिल सकें। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने स्नेह का इजहार करते हुए हर परिस्थिति में उनका साथ देने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं और आंखों से आंसू छलक पड़े। कुछ बहनों ने भाइयों को गले लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जेल की चारदीवारी के बीच मनाया गया रक्षाबंधन यह संदेश देता नजर आया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन हमेशा कायम रहता है।1
- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं भाई बहन का प्यार हमेशा बना रहे यह सिर्फ एक धागा नहीं यह भाई बहनों का अटूट प्यार होता है1
- LIVE: उमरिया में रक्षाबंधन की धूम | जिला जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी | PTS उमरिया उमरिया। जिले में रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पीटीएस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वाति मुराब ने प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी नवआरक्षकों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इधर जिला जेल उमरिया में भी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। जेल प्रशासन द्वारा नियमों को ध्यान में रखते हुए रक्षाबंधन के आयोजन की विशेष व्यवस्था की गई। 📍 स्थान: उमरिया, मध्य प्रदेश NEWS 24 PUBLIC TV पर देखिए उमरिया और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- HAAPY RAKHI 🌸💎🌸 HAAPY RAKHI 🌸💎🌸HAAPY RAKHI 🌸💎🌸1
- ऐतिहासिक हनुमान मंदिर की विवाद को लेकर आंदोलन की चेतावनी *💥उमरिया से बड़ी खबर* ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के विवाद को लेकर आंदोलन की चेतावनी मध्य प्रदेश उमरिया जिले की चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बांका स्थित ऐतिहासिक धौरखोह हनुमान मंदिर के मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मंदिर अत्यंत प्राचीन है और आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेला लगता है, जिसमें कई प्रांतों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आवेदकों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा मंदिर क्षेत्र में अनाधिकृत कब्जा करने और मंदिर के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की धमकी दी जा रही है। आवेदन के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के विवादित रवैये के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनती रहती है। साथ ही दावा किया गया है कि मंदिर राजस्व भूमि पर स्थित है, जिसका खसरा नंबर 584/1 और 585/1 है तथा लगभग 16 एकड़ भूमि मंदिर क्षेत्र से संबंधित बताई गई है। आवेदकों ने राजस्व एवं वन विभाग की उच्चस्तरीय समिति बनाकर मामले का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर उचित समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। **आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को भी भेजी गई है।**4
- चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था *चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं!* *ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए* *पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।*1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *"पापा मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे" प्रसूता का वीडियो 💥 *बड़ी खबर*💥 *"पापा मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे" प्रसूता का वीडियो हुआ था वायरल, जच्चा बच्चा की मौत के मामले में दो महिला डॉक्टर और दो नर्सों को निलंबित किया गया।* रीवा जिले में स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के इस दर्दनाक मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतका कल्पना मिश्रा (25 वर्ष) का मौत से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए गुहार लगा रही हैं, "पापा मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे।" परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के नाम पर अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों द्वारा हजारों रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पैसे न देने पर इलाज में देरी की गई और रूखा व्यवहार किया गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला का ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ था, फिर भी उसकी सही मॉनिटरिंग नहीं की गई और एनेस्थीसिया के ओवरडोज के कारण मां और नवजात की जान चली गई।1