शहर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की होगी स्थापना, ओलंपिक स्तर के स्विमिंगपूल का निर्माण, जबलपुर में फिल्म सिटी बनने का प्रयास, 500 डेली नीड्स पार्लर से 1000 रोजगार का सृजन, 200 करोड़ के लागत से बनेगा बायो गैस प्लांट, श्मशान घाटों के उन्नयन के लिए 15 करोड़ की डीपीआर तैयार, शहर को मिलेगी 100 ए.सी. इलेक्ट्रिक बसों की सौगात.... जबलपुर- जबलपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2200 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ और निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के नेतृत्व में पारित यह बजट न केवल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि जबलपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से भी लैस करेगा। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जलगंगा संवर्धन योजना अंतर्गत जबलपुर नगर सीमांतर्गत ऐतिहासिक गौर नदी को उसके प्राकृतिक रूप में लाने का कार्य किया जा रहा है। जो कि भविष्य में जबलपुर नगर का एकं पर्यटन के क्षेत्र कें नवीन स्थल के रूप में पहचाना जायेगा एवं मॉं नर्मदा में मिलने वाली एक बड़ी नदी के रूप में पुनः जानी जायेगी। इसके जमतरा स्थित खिरैनीघाट एवं भटौली स्थित कालीघाट को विकसित किया जायेगा। इसी तरह माढ़ोताल का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 8 करोड़ की राशि से शुरू किया गया है। इसी क्रम में शहर में अनेक जल स्त्रोतो का भी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि बीते 3 वर्षों की तरह इस बार भी जनता पर न तो कोई नया टैक्स लगाया गया और न ही निगम ने कोई कर्ज लिया। महापौर ने ’जो कहा वो किया’ के संकल्प को दोहराते हुए शहर के कायाकल्प के लिए अधोसंरचना एवं विकास, 650 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से शहर में सड़कों, पुलियों और नालियों का जाल बिछाया जाएगा, 20 करोड़ रुपये के निवेश से पूरे शहर को दूधिया रोशनी से जगमग किया जा चुका है। 200 करोड़ रुपये की लागत से बायो गैस प्लांट की स्थापना होगी और 15 करोड़ रुपये से श्मशान घाटों का कायाकल्प किया जाएगा। *खेल और मनोरंजन की वैश्विक सुविधाएं* महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जबलपुर को खेल जगत के मानचित्र पर लाने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना, ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का निर्माण, शहर में फिल्म सिटी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास, 100 करोड़ की लागत से पार्कों का सौंदर्यीकरण, *जन-कल्याण और रोजगार* उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए उनका वेतन 9,000 से बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दिया गया है। 500 ’डेली नीड्स पार्लर’ के माध्यम से 1,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। शहरवासियों के लिए 43 संजीवनी क्लीनिक का निर्माण पूरा। *जबलपुर के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धियां* महापौर श्री अन्नू ने बताया कि जबलपुर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसने वूमेन सेफ सिटीज के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ सीधा अनुबंध किया है। पिछले 3 वर्षों में 1500 लीज प्रकरणों का ऐतिहासिक निराकरण कर जनता को बड़ी राहत दी गई है। 10 करोड़ की लागत से हाईटेक गौशाला का निर्माण अंतिम चरण में है। सार्वजनिक परिवहन को सुगम और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 100 ए.सी. इलेक्ट्रिक बसों की सौगात जल्द मिलेगी। *महापौर का संकल्पः विकसित और व्यवस्थित जबलपुर* बजट पारित होने पर महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जबलपुर को महानगर बनाने का संकल्प है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम की टीम दिन-रात शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए समर्पित है। महापौर ने 2200 करोड़ रूपये का ऐतिहासिक बजट सर्वसम्मति से पारित करने के उपलक्ष्य में आज सदन के अंदर आसंदी पर बैठे नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, सभी एम.आई.सी. सदस्यों और पार्षद साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएॅं दी। निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने इस बजट को सर्वसम्मति से पारित होना शहर के विकास के लिए एक ’स्वर्ण युग’ की शुरुआत बताया है। अब महापौर हेल्पलाइन और त्वरित कार्य योजनाओं के माध्यम से समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
शहर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की होगी स्थापना, ओलंपिक स्तर के स्विमिंगपूल का निर्माण, जबलपुर में फिल्म सिटी बनने का प्रयास, 500 डेली नीड्स पार्लर से 1000 रोजगार का सृजन, 200 करोड़ के लागत से बनेगा बायो गैस प्लांट, श्मशान घाटों के उन्नयन के लिए 15 करोड़ की डीपीआर तैयार, शहर को मिलेगी 100 ए.सी. इलेक्ट्रिक बसों की सौगात.... जबलपुर- जबलपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2200 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ और निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के नेतृत्व में पारित यह बजट न केवल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि जबलपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से भी लैस करेगा। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जलगंगा संवर्धन योजना अंतर्गत जबलपुर नगर सीमांतर्गत ऐतिहासिक गौर नदी को उसके प्राकृतिक रूप में लाने का कार्य किया जा रहा है। जो कि भविष्य में जबलपुर नगर का एकं पर्यटन के क्षेत्र कें नवीन स्थल के रूप में पहचाना जायेगा
एवं मॉं नर्मदा में मिलने वाली एक बड़ी नदी के रूप में पुनः जानी जायेगी। इसके जमतरा स्थित खिरैनीघाट एवं भटौली स्थित कालीघाट को विकसित किया जायेगा। इसी तरह माढ़ोताल का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 8 करोड़ की राशि से शुरू किया गया है। इसी क्रम में शहर में अनेक जल स्त्रोतो का भी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि बीते 3 वर्षों की तरह इस बार भी जनता पर न तो कोई नया टैक्स लगाया गया और न ही निगम ने कोई कर्ज लिया। महापौर ने ’जो कहा वो किया’ के संकल्प को दोहराते हुए शहर के कायाकल्प के लिए अधोसंरचना एवं विकास, 650 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से शहर में सड़कों, पुलियों और नालियों का जाल बिछाया जाएगा, 20 करोड़ रुपये के निवेश से पूरे शहर को दूधिया रोशनी से जगमग किया जा चुका है। 200 करोड़ रुपये की लागत से बायो गैस प्लांट की स्थापना होगी और 15 करोड़ रुपये से श्मशान घाटों का कायाकल्प किया जाएगा।
*खेल और मनोरंजन की वैश्विक सुविधाएं* महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जबलपुर को खेल जगत के मानचित्र पर लाने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना, ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का निर्माण, शहर में फिल्म सिटी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास, 100 करोड़ की लागत से पार्कों का सौंदर्यीकरण, *जन-कल्याण और रोजगार* उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए उनका वेतन 9,000 से बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दिया गया है। 500 ’डेली नीड्स पार्लर’ के माध्यम से 1,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। शहरवासियों के लिए 43 संजीवनी क्लीनिक का निर्माण पूरा। *जबलपुर के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धियां* महापौर श्री अन्नू ने बताया कि जबलपुर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसने वूमेन सेफ सिटीज के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ सीधा अनुबंध किया है। पिछले 3 वर्षों में 1500 लीज प्रकरणों का ऐतिहासिक निराकरण कर जनता को बड़ी राहत दी गई है। 10 करोड़ की लागत से हाईटेक गौशाला का निर्माण
अंतिम चरण में है। सार्वजनिक परिवहन को सुगम और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 100 ए.सी. इलेक्ट्रिक बसों की सौगात जल्द मिलेगी। *महापौर का संकल्पः विकसित और व्यवस्थित जबलपुर* बजट पारित होने पर महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जबलपुर को महानगर बनाने का संकल्प है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम की टीम दिन-रात शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए समर्पित है। महापौर ने 2200 करोड़ रूपये का ऐतिहासिक बजट सर्वसम्मति से पारित करने के उपलक्ष्य में आज सदन के अंदर आसंदी पर बैठे नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, सभी एम.आई.सी. सदस्यों और पार्षद साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएॅं दी। निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने इस बजट को सर्वसम्मति से पारित होना शहर के विकास के लिए एक ’स्वर्ण युग’ की शुरुआत बताया है। अब महापौर हेल्पलाइन और त्वरित कार्य योजनाओं के माध्यम से समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
- जबलपुर - जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विचाराधीन कैदी का शव जेल अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त 60 वर्षीय गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर मामलों में पिछले साल अगस्त से जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि कैदी जेल के अस्पताल खंड के वार्ड क्रमांक 03 में भर्ती था, जहाँ सुबह करीब 8:00 बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते शौचालय के भीतर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस आत्मघाती कदम की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। जेल अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मृतक संजीवनी नगर थाना क्षेत्र का निवासी था और उसका मामला वर्तमान में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में विचाराधीन था। फिलहाल, जेल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इस घटना ने जेल के भीतर कैदियों की मानसिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट3
- बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की जानकारी जनहित को ध्यान में रखते हुए समाधान1
- बताया गया कि 9 अप्रैल की रात आरोपी नशे की हालत में अपार्टमेंट में घुसे और सुरक्षा गार्ड संजय झारिया, जो आंशिक दिव्यांग हैं, के साथ मारपीट की। घटना के दौरान महिलाएं और बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। - रहवासियों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। - वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जबलपुर से दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट,1
- जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसके सगे चाचा द्वारा पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता की मृत्यु 2 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी माता अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ पृथक निवास करती है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रह रही थी। डराकर बार-बार करता रहा दुराचार जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़िता की दादी जब काम के सिलसिले में घर से बाहर रहती थीं, तब बच्ची घर में अकेली होती थी। इसी स्थिति का लाभ उठाकर पास में ही रहने वाले 26 वर्षीय चाचा विशाल ने बच्ची का विश्वास जीता और उसके साथ अनैतिक कृत्य शुरू कर दिए। आरोपी ने पहली बार मार्च 2025 में पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। उस समय बच्ची के विरोध करने पर वह भाग गया था, परंतु बाद में डरा-धमकार उसने बालिका को मौन रहने पर विवश कर दिया। इसके उपरांत आरोपी ने डराकर लगातार बालिका का शारीरिक शोषण जारी रखा। पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती बालिका ने पुलिस को सूचित किया कि वह शुरुआत में अपने चाचा की हरकतों को समझने में असमर्थ थी। आरोपी अक्सर उसके साथ भोजन करता था और उसे बाजार घुमाने भी ले जाता था। धीरे-धीरे आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसे कमरे में बुलाना और डराना शुरू किया। जब बालिका ने विरोध किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। लंबे समय तक प्रताड़ना सहने के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता को देख लेने की धमकी दी, जिसे पुलिस ने रिकॉर्ड में लिया है। पुलिस जुटा रही है सबूत हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विशाल के विरुद्ध सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस प्रकरण को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखा है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को कठोर दंड दिलाने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। वर्तमान में पीड़िता की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और उसे आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पारिवारिक संबंधों की आड़ में किए गए इस घृणित कार्य के लिए कानून सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी1
- तथाकथित नेता का कारनामा उजागर मऊगंज की “अपस्ट्रीम फाइल” बताकर बड़ा धमाका,जिसके बाद से एक बार फिर मऊगंज की सियासत में लाया भूचाल,कई और चेहरे हो सकते हैं वीडियो की Pradyuman 4U पुष्टि नहीं करता @top fans CM Madhya Pradesh Collector Mauganj SP Mauganj Indian National Congress - Madhya Pradesh Pradyuman 4U Youth Congress Central U.P. Indian National Congress Indian National Congress - BIHAR1
- "चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था... डिजिटल इंडिया... और विश्व गुरु बनने का सपना! लेकिन क्या इन बड़े-बड़े दावों की हकीकत इन तस्वीरों में छिपी है? मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल से आई ये तस्वीर आपको विचलित भी करेगी और गुस्सा भी दिलाएगी। देखिए, कैसे एक नौनिहाल हाथ में किताब की जगह पंखा थामे अपनी 'मैडम' को हवा कर रहा है।" #MadhyaPradesh #EducationSystem #ViralVideo #GovtSchool #MPNews #ChildLabour #SchoolEducation #DigitalIndiaReality1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 ग्राम धूरी में गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने काफी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित किसानों में शिवचरण चौधरी, सुभाष चौधरी, गेंदलाल और रामजी चौधरी सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।2
- थाने में वीडियो-फोटो बनाना अपराध नहीं, नागरिक का अधिकार है: गुजरात हाईकोर्ट1