logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टास्क फोर्स की बैठक जल्द:संचारी रोगों पर लगाम लगाने और बच्चों के टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज बिलासपुर में क्षेत्र में संचारी रोगों पर लगाम लगाने और बच्चों के टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चिकित्सा अधीक्षक पदम सिंह ने अप्रैल माह में प्रस्तावित विभिन्न अभियानों के सफल क्रियान्वयन हेतु एसडीएम अरुण कुमार को पत्र लिखकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि माह अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में विशेष टीटी और डीपीटी टीकाकरण अभियान भी संचालित होगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा, नगर निकाय और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।

6 hrs ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
870e9e31-bfc6-4e8f-817f-1e8fe85eb78e

टास्क फोर्स की बैठक जल्द:संचारी रोगों पर लगाम लगाने और बच्चों के टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज बिलासपुर में क्षेत्र में संचारी रोगों पर लगाम लगाने और बच्चों के टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चिकित्सा अधीक्षक पदम सिंह ने अप्रैल माह में प्रस्तावित विभिन्न अभियानों के सफल क्रियान्वयन हेतु एसडीएम अरुण कुमार को पत्र लिखकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि माह अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में विशेष टीटी और डीपीटी टीकाकरण अभियान भी संचालित होगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा, नगर निकाय और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर में फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साएं नागरिकों ने रोष जताया और पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार की दोपहर पालिका सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के तमाम नागरिक स्थानीय कोतवाली पहुंचें और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मिलें और उन्हें अपनी लिखित तहरीर सौंप बताया कि आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक पर अपलोड एक वीडियो पर दूसरे समुदाय के युवक ने समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा उक्त युवक की यह टिप्पणी क्षेत्र में माहौल खराब करने के उद्देश्य से किया गया है, जहां सभी वर्गों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं।उनकी मांग है कि उक्त युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सभी को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाएगे।इस मौकें पर शानू खां,चांद बाबू,दबीर खां,नसीम खां,आदिल मियां आदि मौजूद रहे।
    2
    बिलासपुर में फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साएं नागरिकों ने रोष जताया और पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। 
बृहस्पतिवार की दोपहर पालिका सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के तमाम नागरिक स्थानीय कोतवाली पहुंचें और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मिलें और उन्हें अपनी लिखित तहरीर सौंप बताया कि आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक पर अपलोड एक वीडियो पर दूसरे समुदाय के युवक ने समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा उक्त युवक की यह टिप्पणी क्षेत्र में माहौल खराब करने के उद्देश्य से किया गया है, जहां सभी वर्गों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं।उनकी मांग है कि उक्त युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सभी को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाएगे।इस मौकें पर शानू खां,चांद बाबू,दबीर खां,नसीम खां,आदिल मियां आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 👏👏👏👏👏👏👏 निवेदन है
    2
    👏👏👏👏👏👏👏 निवेदन है
    user_Akash Yadav
    Akash Yadav
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामपुर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। शाहबाद गेट से लेकर चौकी चौक नसरुल्ला खान बाजार तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार और शहर कोतवाली SHO नितिन पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर निकले स्लैब, टीन के छज्जे और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। इस अभियान से बाजार में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। रामपुर की जनता के लिए यह एक राहत भरा कदम है।
    1
    रामपुर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। शाहबाद गेट से लेकर चौकी चौक नसरुल्ला खान बाजार तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार और शहर कोतवाली SHO नितिन पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर निकले स्लैब, टीन के छज्जे और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। इस अभियान से बाजार में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। रामपुर की जनता के लिए यह एक राहत भरा कदम है।
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़… गोली लगते ही गिर पड़ा शातिर , जबकि उसका साथी मौके से दबोच लिया गया! लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि भारी मात्रा में नकदी, जेवर और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
    1
    बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़…
गोली लगते ही गिर पड़ा शातिर , जबकि उसका साथी मौके से दबोच लिया गया!
लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि भारी मात्रा में नकदी, जेवर और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    4 hrs ago
  • Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    1
    Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    TV News Anchor मिलक, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखनऊ के भीषण आग में जल गईं दो बच्चियां, अब भी कई लोगों की तलाश, राख में जिंदगी ढूंढ रहे लोगउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया इलाके में लगी भीषण आग में दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग लापता भी हैं. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 8 घंटे में आग बुझाई.
    3
    लखनऊ के भीषण आग में जल गईं दो बच्चियां, अब भी कई लोगों की तलाश, राख में जिंदगी ढूंढ रहे लोगउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया इलाके में लगी भीषण आग में दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग लापता भी हैं. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 8 घंटे में आग बुझाई.
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    4
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अभी फरार है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामदगी दिखाई है। ज्ञात हो कि मनिहारखेड़ा गांव निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी।जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315,एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशू शर्मा, चंद्रवीर सिंह,कांस्टेबल राहुल अलूना,विवेक सिरोही और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
    2
    बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अभी फरार है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामदगी दिखाई है।
ज्ञात हो कि मनिहारखेड़ा गांव निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी।जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315,एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशू शर्मा, चंद्रवीर सिंह,कांस्टेबल राहुल अलूना,विवेक सिरोही और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.