logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर राजस्व मण्डल अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण* *राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण व ई-फाइल प्रणाली को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश* *सवाई माधोपुर, 10 मार्च।* राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पोर्टल और वेबसाइटों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 1077, 07462-220602 पर आमजन की समस्या समाधान की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन :- 10 पीआरओ 1 से 5 कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत गेरा। ---000---

6 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
6 hrs ago
641e41ce-c6c4-4430-84c4-e97ab5b98a70

सवाई माधोपुर राजस्व मण्डल अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण* *राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण व ई-फाइल प्रणाली को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश* *सवाई माधोपुर, 10 मार्च।* राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में

8307da60-de54-42b3-9448-283bea39b7f0

संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों

40985859-c1b6-4a9d-9e2d-33216d5076fd

से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पोर्टल और वेबसाइटों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर

52c19d98-d972-4cb7-a7aa-5c15669b34fc

प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 1077, 07462-220602 पर आमजन की समस्या समाधान की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन :- 10 पीआरओ 1 से 5 कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत गेरा। ---000---

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
    2
    सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की।
इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है ।
मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।
    1
    गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है।
लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी।
समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है।
आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • हिंडौन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति को सम्मान नही दिया गया। सुनिए भाजपाइयों की जुबानी
    1
    हिंडौन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति को सम्मान नही दिया गया। सुनिए भाजपाइयों की जुबानी
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    1
    ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    user_Rameshwari Meena
    Rameshwari Meena
    Classified ads newspaper publisher बरनाला, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Meena ji Meenaji
    1
    Post by Meena ji Meenaji
    user_Meena ji Meenaji
    Meena ji Meenaji
    Salesperson औरच•
    19 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।
    1
    टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे  आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.