Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत गांव मधवापुर में भेड़ व बकरी पर हुए हमले के संबंध मे डीएफओ द्वारा दी गई बाइट-* *इस दौरान जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रभावित पशुपालक से वार्ता करके घटना की जानकारी कर आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए।*
दिलीप कुमार
*थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत गांव मधवापुर में भेड़ व बकरी पर हुए हमले के संबंध मे डीएफओ द्वारा दी गई बाइट-* *इस दौरान जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रभावित पशुपालक से वार्ता करके घटना की जानकारी कर आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Deva nath1
- फफूँद,औरैया। नगर फफूंद के चमनगंज क्षेत्र में रविवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब झांसी से सीमेंट लेकर आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक पार्क के पास गहरे गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक की रफ्तार कम होने से वह पार्क की बाउंड्री से नहीं टकराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ओमप्रकाश जो झांसी से फफूँद की एजेंसियों के लिए माल लेकर आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया।2
- औरैया, समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा मोहल्ला बनारसी दास स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में आज दिनांक 22 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने की, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जल के महत्व व उसके संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाकर संदेश के साथ लोगों को जागरूक करना ही विश्व जल संरक्षण दिवस का अभिप्राय है, समूचे विश्व में पर्यावरण संतुलन का प्रभाव दिखाई पड़ रहा है, जिससे लोग आश्चर्यचकित हैं, उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर केवल 3% पीने योग्य मीठा पानी उपलब्ध हैं, जबकि 97% महासागरों में खारा पानी हैं, जिसका बहुतायत हिस्सा ग्लेशियर व झीलों में जमा हुआ हैं। *पानी बनाया नहीं जा सकता बल्कि बचाया जा सकता है।* मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता जल के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए *स्कूल-कॉलेजों में भी बच्चों को आवश्यक जानकारी हेतु जल संरक्षण का पाठ्यक्रम भी अनिवार्य होना चाहिए,* पूर्व सभासद पंकज मिश्रा ने कहा कि *"जल हैं, तो कल हैं "* दैनिक दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करके जल संरक्षण किया जा सकता हैं, आयोजन के समापन पर मौजूद लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने व स्वयं जल संरक्षण की शपथ ली। गोष्ठी में प्रमुख रूप से शिक्षक विवेक गुप्ता, शिवकुमार पुरवार, संतोष कुशवाहा, सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, अनिल गुप्ता, हिमांशु दुबे, चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, हरगोविंद तिवारी, सुधीर कुमार, अध्यक्ष राजीव पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, सतीश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।2
- औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए विगत् 11 वर्षों से अनवरत् यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट, प्रमुख धार्मिक स्थलों व पिंडदान स्थल पर जनहित में सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, चैत्र नवरात्रि के चलते आज दिनांक 22 मार्च दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में सफाई यंत्रों के सहयोग से जेसीज चौराहा, औरैया के समीप स्थित काली माता मंदिर व श्रीमद् भागवत कथा प्रांगण में 169 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत प्लास्टिक, पॉलिथीन, फूल पत्ती व अपशिष्ट को एकत्रित कर नष्ट किया गया, उन्होंने दर्शन करने हेतु मंदिर में आने जाने वाले माता के भक्तों से परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की हैं। नगर पालिका परिषद, औरैया के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि औरैया शहर व दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु धार्मिक आस्था के चलते सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली काली माता मंदिर आते हैं, उन्होंने बताया कि साफ सफाई व स्वच्छता से वातावरण के साथ लोगों का अंतर्मन प्रसन्न रहता हैं। मुख्य रूप से भक्तों की सुख सुविधा व सहूलियत हेतु अभियान चलाया गया, आगे भी प्रमुख धार्मिक पर्वों पर अनवरत् सफाई अभियान जारी रहेगा। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, पूर्व सभासद पंकज मिश्रा, शिक्षक विवेक गुप्ता, चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, संतोष कुशवाहा अनिल गुप्ता, सुधीर कुमार, फूलगंज संस्कृति सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, अध्यक्ष राजीव पोरवाल, हिमांशु दुबे, आशुतोष पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पुजारी दुबे जी आदि सेवादार मौजूद रहे।*2
- *विश्व जल संरक्षण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ* *गोष्ठी में मौजूद लोगों ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा मोहल्ला बनारसी दास स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में आज दिनांक 22 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने की, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जल के महत्व व उसके संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाकर संदेश के साथ लोगों को जागरूक करना ही विश्व जल संरक्षण दिवस का अभिप्राय है, समूचे विश्व में पर्यावरण संतुलन का प्रभाव दिखाई पड़ रहा है, जिससे लोग आश्चर्यचकित हैं, उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर केवल 3% पीने योग्य मीठा पानी उपलब्ध हैं, जबकि 97% महासागरों में खारा पानी हैं, जिसका बहुतायत हिस्सा ग्लेशियर व झीलों में जमा हुआ हैं। *पानी बनाया नहीं जा सकता बल्कि बचाया जा सकता है।* मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता जल के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए *स्कूल-कॉलेजों में भी बच्चों को आवश्यक जानकारी हेतु जल संरक्षण का पाठ्यक्रम भी अनिवार्य होना चाहिए,* पूर्व सभासद पंकज मिश्रा ने कहा कि *"जल हैं, तो कल हैं "* दैनिक दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करके जल संरक्षण किया जा सकता हैं, आयोजन के समापन पर मौजूद लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने व स्वयं जल संरक्षण की शपथ ली। गोष्ठी में प्रमुख रूप से शिक्षक विवेक गुप्ता, शिवकुमार पुरवार, संतोष कुशवाहा, सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, अनिल गुप्ता, हिमांशु दुबे, चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, हरगोविंद तिवारी, सुधीर कुमार, अध्यक्ष राजीव पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, सतीश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।3
- औरैया जनपद में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाठक निवासी सर्वेश सिंह अपनी पत्नी सरिता देवी और पुत्र अंकुर के साथ अपनी ससुराल ग्राम भरसेन में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे जब तीनों लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी पढ़ीन पुल के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत औरैया के 50 सैया जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।1
- फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में देर रात एक अनियंत्रित काली कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पास के एक मकान की 10 फीट ऊंची दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में घायल 52 वर्षीय हाकिम सिंह और 20 वर्षीय विजय को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान हाकिम सिंह की मौत हो गई। मृतक दिल्ली के MTNL विभाग में कार्यरत थे और हाल ही में भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आए थे। घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर केवल 3 प्रतिशत मीठा पानी ही उपलब्ध है, जबकि 97 प्रतिशत पानी महासागरों में खारे रूप में है, जिसका अधिकांश भाग ग्लेशियरों व झीलों में संग्रहित है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “पानी बनाया नहीं जा सकता, बल्कि केवल बचाया जा सकता है।”1
- * काली माता मंदिर में चला 169 वें चरण का सफाई अभियान* * समिति के सदस्यों ने पॉलीथिन, प्लास्टिक व अपशिष्ट को नष्ट कर स्वच्छता का संदेश दिया* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए विगत् 11 वर्षों से अनवरत् यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट, प्रमुख धार्मिक स्थलों व पिंडदान स्थल पर जनहित में सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, चैत्र नवरात्रि के चलते आज दिनांक 22 मार्च दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में सफाई यंत्रों के सहयोग से जेसीज चौराहा, औरैया के समीप स्थित काली माता मंदिर व श्रीमद् भागवत कथा प्रांगण में 169 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत प्लास्टिक, पॉलिथीन, फूल पत्ती व अपशिष्ट को एकत्रित कर नष्ट किया गया, *उन्होंने दर्शन करने हेतु मंदिर में आने जाने वाले माता के भक्तों से परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की हैं।* नगर पालिका परिषद, औरैया के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि औरैया शहर व दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु धार्मिक आस्था के चलते सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली काली माता मंदिर आते हैं, उन्होंने बताया कि साफ सफाई व स्वच्छता से वातावरण के साथ लोगों का अंतर्मन प्रसन्न रहता हैं। मुख्य रूप से भक्तों की सुख सुविधा व सहूलियत हेतु अभियान चलाया गया, आगे भी प्रमुख धार्मिक पर्वों पर अनवरत् सफाई अभियान जारी रहेगा। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, पूर्व सभासद पंकज मिश्रा, शिक्षक विवेक गुप्ता, चिकित्सक एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, संतोष कुशवाहा अनिल गुप्ता, सुधीर कुमार, फूलगंज संस्कृति सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, अध्यक्ष राजीव पोरवाल, हिमांशु दुबे, आशुतोष पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पुजारी दुबे जी आदि सेवादार मौजूद रहे।3