logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी में सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत:- जिस जगह दो साल पहले बची थी जान,उसी मोड़ पर हादसे में गई जान.. मैनपुरी में ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि करीब दो साल पहले भी इसी जगह बाइक की टक्कर से वह घायल हुए थे और इलाज के बाद ठीक होकर दोबारा ड्यूटी पर लौटे थे। घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एलाऊ थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव मोड़ के पास हुई। मधुपुरी निवासी 42 वर्षीय पुष्पराज सिंह पुत्र रामसनेही लाल पीआरडी में तैनात थे। मंगलवार को उनकी ड्यूटी एलाऊ चौराहे पर थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। पीछे से बाइक ने मारी टक्कर पुष्पराज जैसे ही मधुपुरी गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्पराज साइकिल समेत उछलकर सड़क से करीब तीन फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल पुष्पराज को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजलि और बच्चे शव से लिपटकर रोते रहे। दो साल पहले भी इसी जगह हुआ था हादसा परिजनों ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को भी इसी स्थान और लगभग इसी समय पुष्पराज बाइक की टक्कर से घायल हुए थे। उस समय इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी और स्वस्थ होने के बाद उन्होंने फिर से पीआरडी की ड्यूटी शुरू कर दी थी। करीब दो साल बाद उसी जगह एक बार फिर हादसा हुआ। इस बार पुष्पराज को बचाया नहीं जा सका। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पुष्पराज ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी अंजलि, 15 वर्षीय बेटा आयुष, 13 वर्षीय बेटी महक और करीब साढ़े तीन साल का बेटा निक्की रह गए हैं। कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची एलाऊ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_Devendra Kumar
Devendra Kumar
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c73a14b2-a962-41ed-89fa-d25853984cab

मैनपुरी में सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत:- जिस जगह दो साल पहले बची थी जान,उसी मोड़ पर हादसे में गई जान.. मैनपुरी में ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि करीब दो साल पहले भी इसी जगह बाइक की टक्कर से वह घायल हुए थे और इलाज के बाद ठीक होकर दोबारा ड्यूटी पर लौटे थे। घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एलाऊ थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव मोड़ के पास हुई। मधुपुरी निवासी 42 वर्षीय पुष्पराज सिंह पुत्र रामसनेही लाल पीआरडी में तैनात थे। मंगलवार को उनकी ड्यूटी एलाऊ चौराहे पर थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। पीछे से बाइक ने मारी टक्कर पुष्पराज जैसे ही मधुपुरी गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्पराज साइकिल समेत उछलकर सड़क से करीब तीन फीट दूर जा

f4c6ced3-f510-429a-9c32-8e34ff5cac53

गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल पुष्पराज को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजलि और बच्चे शव से लिपटकर रोते रहे। दो साल पहले भी इसी जगह हुआ था हादसा परिजनों ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को भी इसी स्थान और लगभग इसी समय पुष्पराज बाइक की टक्कर से घायल हुए थे। उस समय इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी और स्वस्थ होने के बाद उन्होंने फिर से पीआरडी की ड्यूटी शुरू कर दी थी। करीब दो साल बाद उसी जगह एक बार फिर हादसा हुआ। इस बार पुष्पराज को बचाया नहीं जा सका। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पुष्पराज ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी अंजलि, 15 वर्षीय बेटा आयुष, 13 वर्षीय बेटी महक और करीब साढ़े तीन साल का बेटा निक्की रह गए हैं। कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची एलाऊ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • UP Panchayat Chunav 2026: 2026 में होंगे या 2027 में? Keshav Prasad Maurya का बड़ा बयान | Date Final? GD NEWS NETWORK के इस वीडियो में जानिए उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी सबसे बड़ी और सटीक अपडेट। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का 5 साल का संवैधानिक कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है और फिलहाल गांवों का कामकाज प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक होंगे या टलकर 2027 में कराए जाएंगे? इस वीडियो में हमने कवर किया है: OBC आरक्षण सर्वे का पेंच: समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश के 75 जिलों में सर्वे कर रहा है। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही नई आरक्षण सूची और परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: उपमुख्यमंत्री के संकेतों के बाद 2027 से पहले पंचायत चुनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख: समय पर चुनाव न कराए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया है। फर्जी तारीखों का सच: सोशल मीडिया पर वायरल चुनाव और मतगणना की तारीखों की वास्तविकता। महत्वपूर्ण: जब तक राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता। GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचे। कमेंट में बताइए: क्या उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 में होने चाहिए या 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद?
    1
    UP Panchayat Chunav 2026: 2026 में होंगे या 2027 में? Keshav Prasad Maurya का बड़ा बयान | Date Final?
GD NEWS NETWORK के इस वीडियो में जानिए उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी सबसे बड़ी और सटीक अपडेट।
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का 5 साल का संवैधानिक कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है और फिलहाल गांवों का कामकाज प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक होंगे या टलकर 2027 में कराए जाएंगे?
इस वीडियो में हमने कवर किया है:
OBC आरक्षण सर्वे का पेंच: समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश के 75 जिलों में सर्वे कर रहा है। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही नई आरक्षण सूची और परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: उपमुख्यमंत्री के संकेतों के बाद 2027 से पहले पंचायत चुनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख: समय पर चुनाव न कराए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया है।
फर्जी तारीखों का सच: सोशल मीडिया पर वायरल चुनाव और मतगणना की तारीखों की वास्तविकता।
महत्वपूर्ण: जब तक राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता।
GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचे।
कमेंट में बताइए: क्या उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 में होने चाहिए या 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद?
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग रखी
    1
    मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर 
मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग रखी
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो से अधिक दूषित मिठाई नष्ट मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना लिया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी और खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने दुकान से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया। साथ ही करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करा दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
    3
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो से अधिक दूषित मिठाई नष्ट

मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई।

इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना लिया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए।

वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी और खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने दुकान से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया। साथ ही करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई।

खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करा दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मैनपुरी में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर,, रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 हजार रुपये की दूषित मिठाई नष्ट मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी तथा खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया। मौके पर करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करवाते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
    1
    मैनपुरी में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर,,
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 हजार रुपये की दूषित मिठाई नष्ट
मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई।
इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी तथा खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया। मौके पर करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई।
खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करवाते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए।
अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
    1
    indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब! 🔥 आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब! आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चंद्रशेखर आजाद ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई आरक्षण खत्म करने की बात करता है या हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, तो ऐसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में मिले अधिकारों की बात करते हुए अपनी बात रखी। 🎥 चंद्रशेखर आजाद ने आखिर क्या कहा? पूरा वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में बताइए। #ChandrashekharAzad #ChandrashekharRavan #आरक्षण #सामाजिकन्याय #संविधान #समानता #दलित #बहुजन #HindNews247
    1
    आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब!
🔥 आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब!
आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चंद्रशेखर आजाद ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई आरक्षण खत्म करने की बात करता है या हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, तो ऐसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है।
उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में मिले अधिकारों की बात करते हुए अपनी बात रखी।
🎥 चंद्रशेखर आजाद ने आखिर क्या कहा? पूरा वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।
#ChandrashekharAzad #ChandrashekharRavan #आरक्षण #सामाजिकन्याय #संविधान #समानता #दलित #बहुजन #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वीरांगना अवंती बाई की जयंती पर एटा में गूंजा शौर्य का जयघोष, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब वीरांगना अवंती बाई की जयंती पर एटा में गूंजा शौर्य का जयघोष, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब एटा। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती पर मंगलवार को एटा शहर देशभक्ति, गौरव और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया। जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में लोधी समाज के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच निकली शोभायात्रा ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शिकोहाबाद रोड स्थित समर्पण गेस्ट हाउस से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जीटी रोड पहुंची और जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। कई स्थानों पर लोगों ने वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। शोभायात्रा के दौरान ‘वीरांगना महारानी अवंती बाई अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगाए। पूरे आयोजन में सामाजिक एकजुटता और अपनी गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट दिखाई दी। वीरांगना के त्याग और साहस को किया नमन जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवंती बाई केवल एक समाज की वीरांगना नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में शामिल हैं, जिन्होंने मातृभूमि के सम्मान और स्वाधीनता के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के ऐसे महान चरित्रों से परिचित कराना जरूरी है। वीरांगना अवंती बाई का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस, आत्मसम्मान और देश के प्रति समर्पण को सर्वोच्च स्थान दिया जाना चाहिए। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर समारोह में समाज की एकजुटता के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी नई पीढ़ी की शिक्षा और संस्कारों से होती है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, युवाओं को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने तथा समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और वीरांगनाओं की जयंती केवल उत्सव मनाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प भी लिया जाना चाहिए। राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मेला कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, कार्यक्रम अध्यक्ष खेमकरन शास्त्री, कोषाध्यक्ष मानपाल वर्मा, महामंत्री नाथूराम वर्मा, प्रमोद लोधी, अमित राजपूत, उपाध्यक्ष हरेंद्र राजपूत, वीरेंद्र लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत, संरक्षक शिव स्वरूप लोधी, रमेश वर्मा, केशव वर्मा, मोरन सिंह लोधी, देवेंद्र लोधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, महेश वर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में भी दिनभर रही रौनक जयंती समारोह के साथ आयोजित मेले में भी दिनभर लोगों की भीड़ रही। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आयोजन स्थल पर सामाजिक मेल-मिलाप और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता समाज की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है। महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा ने एटा में वीरांगना के शौर्य और बलिदान की स्मृतियों को जीवंत कर दिया। हजारों लोगों की सहभागिता ने न केवल सामाजिक एकता की ताकत दिखाई, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संदेश भी दिया।
    4
    वीरांगना अवंती बाई की जयंती पर एटा में गूंजा शौर्य का जयघोष, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
वीरांगना अवंती बाई की जयंती पर एटा में गूंजा शौर्य का जयघोष, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
एटा। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती पर मंगलवार को एटा शहर देशभक्ति, गौरव और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया। जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में लोधी समाज के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच निकली शोभायात्रा ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
शिकोहाबाद रोड स्थित समर्पण गेस्ट हाउस से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जीटी रोड पहुंची और जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। कई स्थानों पर लोगों ने वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।
शोभायात्रा के दौरान ‘वीरांगना महारानी अवंती बाई अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगाए। पूरे आयोजन में सामाजिक एकजुटता और अपनी गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट दिखाई दी।
वीरांगना के त्याग और साहस को किया नमन
जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवंती बाई केवल एक समाज की वीरांगना नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में शामिल हैं, जिन्होंने मातृभूमि के सम्मान और स्वाधीनता के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है।
वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के ऐसे महान चरित्रों से परिचित कराना जरूरी है। वीरांगना अवंती बाई का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस, आत्मसम्मान और देश के प्रति समर्पण को सर्वोच्च स्थान दिया जाना चाहिए। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर
समारोह में समाज की एकजुटता के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी नई पीढ़ी की शिक्षा और संस्कारों से होती है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, युवाओं को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने तथा समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों और वीरांगनाओं की जयंती केवल उत्सव मनाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प भी लिया जाना चाहिए।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
मेला कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, कार्यक्रम अध्यक्ष खेमकरन शास्त्री, कोषाध्यक्ष मानपाल वर्मा, महामंत्री नाथूराम वर्मा, प्रमोद लोधी, अमित राजपूत, उपाध्यक्ष हरेंद्र राजपूत, वीरेंद्र लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत, संरक्षक शिव स्वरूप लोधी, रमेश वर्मा, केशव वर्मा, मोरन सिंह लोधी, देवेंद्र लोधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, महेश वर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेले में भी दिनभर रही रौनक
जयंती समारोह के साथ आयोजित मेले में भी दिनभर लोगों की भीड़ रही। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आयोजन स्थल पर सामाजिक मेल-मिलाप और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता समाज की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है।
महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा ने एटा में वीरांगना के शौर्य और बलिदान की स्मृतियों को जीवंत कर दिया। हजारों लोगों की सहभागिता ने न केवल सामाजिक एकता की ताकत दिखाई, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संदेश भी दिया।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मेडिकल स्टोर पर दबंग द्वारा मारपीट का आरोप ➡️पीड़ित परिवार ने कचहरी पर किया धरना प्रदर्शन ➡️परिवार ने एसपी को कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन ➡️थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली का मामला
    1
    मेडिकल स्टोर पर दबंग द्वारा मारपीट का आरोप

➡️पीड़ित परिवार ने कचहरी पर किया धरना प्रदर्शन

➡️परिवार ने एसपी को कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन

➡️थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली का मामला
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.