संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह: गृह राज्य मंत्री ने दिलाई संविधान की शपथ विषम परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि: जवाहर सिंह बेढ़म डीग, 14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कचेहरी के समक्ष अम्बेडकर चौक पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष सहित अन्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने उपस्थित जनसमूह एवं अधिकारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी क्रम में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के संकल्प को दोहराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, विद्वत्ता और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी योग्यता के बल पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त होते हैं। बेढ़म ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने हेतु संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा की समस्त पहलें बाबा साहेब के उसी विजन का परिणाम हैं, जिसे उन्होंने संविधान सभा के माध्यम से देश को सौंपा था। उन्होंने आह्वान किया कि हमें सांस्कृतिक संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम के अंत में जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह: गृह राज्य मंत्री ने दिलाई संविधान की शपथ विषम परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि: जवाहर सिंह बेढ़म डीग, 14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कचेहरी के समक्ष अम्बेडकर चौक पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष सहित अन्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने उपस्थित
जनसमूह एवं अधिकारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी क्रम में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के संकल्प को दोहराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, विद्वत्ता और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी योग्यता के बल पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त होते हैं। बेढ़म
ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने हेतु संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा की समस्त पहलें बाबा साहेब के उसी विजन का परिणाम हैं, जिसे उन्होंने संविधान सभा के माध्यम से देश को सौंपा था। उन्होंने आह्वान किया कि हमें सांस्कृतिक संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम के अंत में जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- कस्बा सीकरी स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वाजिब अली, पूर्व सरपंच लखबीर सिंह, राम खंडेलवाल, हबीब कुरैशी, सतीश दुआ, मदन मेघवाल, धर्म सिंह, डॉ. मनीराम, अमरजीत सिंह, राम सिंह वर्मा, सुखपाल वर्मा, राजू वर्मा, प्रमोद कुमार, भीम सिंह वर्मा, बुधराम मिस्त्री और मास्टर बुधीराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, समानता और संविधान के महत्व को समझाया। उन्होंने सभी से बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा व समानता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।3
- Post by Rajesh Kumar1
- मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण बना भूमाफियाओं का संरक्षक, भ्रष्टाचार के खुलासे से मचा हड़कम्प1
- मथुरा जनपद के कोसीकलां में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जिसमें मधुर बैंड बाजा के साथ निकली दर्जनों झांकियां1
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Rakesh dixit1
- सैन समाज ने मनाई संत सैन महाराज की 726 वीं जयंती डीग। मंगलवार को डीग में लाला वाले कुण्डे के पास सैन समाज द्वारा संत शिरोमणी सैन जी महाराज की 726 वीं जयंती कल्याण सिंह अध्यापक के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने सैन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि संत सेन जी महाराज केवल 'सेन समाज' के कुलदेवता ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश पुंज हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि हम चाहे जिस भी परिस्थिति या व्यवसाय में हों, यदि हमारे कर्म में ईमानदारी और हृदय में ईश्वर के प्रति प्रेम है, तो परमात्मा स्वयं हमारी सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामजी लाल सैन,शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार सैन,पत्रकार अमरदीप सैन,सोहन लाल सैन,भरत लाल सैन,सोनू सैन,रमेश चंद, मंगल सैन नवीन,टिंकेश,राजीव सैन,दिनेश भोला,राम स्वरूप सैन सहित बड़ी संख्या में सैन समाज के लोग उपस्थित थे।4
- *भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।*1
- Post by Ravinder Dagar1