मेरा युवा भारत और जमशेदपुर की गीता थिएटर , युवाओं ने लिया विकसित भारत और नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित गीता थिएटर प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग द्वारा स्थापित संगठन मेरा युवा भारत और शहर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था गीता थियेटर के बीच हुई नई साझेदारी को लेकर आयोजित की गई थी। इस बैठक में मुख्य रूप से मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी मोन्टू पतर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी मोंटू पतर ने गीता थियेटर की युवा कलाकारों को मेरा युवा भारत संगठन के उद्देश्यों ,उसकी कार्यशैली और युवाओं के विकास में इसकी भूमिका से विस्तार पूर्वक परिचित कराया। गौरतलब है कि मेरा युवा भारत पोर्टल की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के लिए की गई थी। गीता थियेटर युवा नाट्य क्लब की स्थापना इस ऐतिहासिक बैठक में गीता थियेटर को मेरा युवा भारत के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकृत किया गया , जिसके साथ ही गीता थियेटर युवा नाट्य क्लब की मजबूत नींव रखी गई। क्लब को सुचारू रूप से चलाने और युवाओं के नेतृत्व को बढ़ावा बढ़ावा देने के लिए कार्यकारिणी का गठन कर कलाकारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दायित्व सौंप गए :- युवा अध्यक्ष- अनंत सरदार ,युवा उपाध्यक्ष -खुशी पांडेय ,युवा सचिव- तमन्ना राव , युवा कोषाध्यक्ष -पियूष ठाकुर, युवा सदस्य -आयुष चौरसिया, अमित सिंह ,गंगा मंडल, ममता सिंह, सूरज पूर्ति, देबू सिंह सरदार , गीत हाथी, आकाश साव , संदीप मंडल, आकाश सरदार , जूही कौर और मोहमद शाहिद। नशा मुक्ति और विकसित भारत का संकल्प पोर्टल पर सदस्यता ग्रहण करने के तुरंत बाद , नव नियुक्ति पदाधिकारी और सभी युवा कलाकारों ने देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई का प्रण लिया। सभी उपस्थित युवाओं ने एक सुर में नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का दृढ़ संकल्प लिया। कलाकारों ने कहा कि वे थियेटर और कला के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाएंगे और राष्ट्र निर्माण की इस महा अभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। इस अवसर पर गीता थियेटर की वरिष्ठ पदाधिकारी गीता कुमारी , प्रेम दीक्षित ,धन सिंह , नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। जिन्होंने युवा टीम को इस नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- नाम -प्रेम कुमार दीक्षित ,पद- सचिव गीता थियेटर, मोबाइल नंबर 720944169 8, 809 2623310
मेरा युवा भारत और जमशेदपुर की गीता थिएटर , युवाओं ने लिया विकसित भारत और नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित गीता थिएटर प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग द्वारा स्थापित संगठन मेरा युवा भारत और शहर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था गीता थियेटर के बीच हुई नई साझेदारी को लेकर आयोजित की गई थी। इस बैठक में मुख्य रूप से मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी मोन्टू पतर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी मोंटू पतर ने गीता थियेटर की युवा कलाकारों को मेरा युवा भारत संगठन के उद्देश्यों ,उसकी कार्यशैली और युवाओं के विकास में इसकी भूमिका से विस्तार पूर्वक परिचित कराया। गौरतलब है कि मेरा युवा भारत पोर्टल की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के लिए की गई थी। गीता थियेटर युवा नाट्य क्लब की स्थापना इस ऐतिहासिक बैठक में गीता थियेटर को मेरा युवा भारत के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकृत किया गया , जिसके साथ ही गीता थियेटर युवा नाट्य क्लब की मजबूत नींव रखी गई। क्लब को सुचारू
रूप से चलाने और युवाओं के नेतृत्व को बढ़ावा बढ़ावा देने के लिए कार्यकारिणी का गठन कर कलाकारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दायित्व सौंप गए :- युवा अध्यक्ष- अनंत सरदार ,युवा उपाध्यक्ष -खुशी पांडेय ,युवा सचिव- तमन्ना राव , युवा कोषाध्यक्ष -पियूष ठाकुर, युवा सदस्य -आयुष चौरसिया, अमित सिंह ,गंगा मंडल, ममता सिंह, सूरज पूर्ति, देबू सिंह सरदार , गीत हाथी, आकाश साव , संदीप मंडल, आकाश सरदार , जूही कौर और मोहमद शाहिद। नशा मुक्ति और विकसित भारत का संकल्प पोर्टल पर सदस्यता ग्रहण करने के तुरंत बाद , नव नियुक्ति पदाधिकारी और सभी युवा कलाकारों ने देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई का प्रण लिया। सभी उपस्थित युवाओं ने एक सुर में नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का दृढ़ संकल्प लिया। कलाकारों ने कहा कि वे थियेटर और कला के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाएंगे और राष्ट्र निर्माण की इस महा अभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। इस अवसर पर गीता थियेटर की वरिष्ठ पदाधिकारी गीता कुमारी , प्रेम दीक्षित ,धन सिंह , नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। जिन्होंने युवा टीम को इस नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- नाम -प्रेम कुमार दीक्षित ,पद- सचिव गीता थियेटर, मोबाइल नंबर 720944169 8, 809 2623310
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सरायकेला-खरसावां में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के साथ न्याय करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा नगर कमेटी, पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग करते हुए युवाओं को समयबद्ध न्याय दिलाने की अपील की। रवि गुप्ता शुरू ऐप न्यूज़ चैनल4
- JPSC/JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन चाईबासा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), पश्चिमी सिंहभूम के नेतृत्व में शनिवार को झारखंड में JPSC, JSSC, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में जिला मुख्यालय चाईबासा में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत गीता पेट्रोल पंप, कॉलेज मोड़ से हुई, जहां से कार्यकर्ता और छात्र समर्थक नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।1
- TMH के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत, मोटापा और डायबिटीज मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा जमशेदपुर से स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी खबर। Tata Main Hospital (TMH) के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत की जा रही है। इस नई सुविधा के माध्यम से मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। अस्पताल का उद्देश्य बढ़ते मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसी ही Jamshedpur Breaking News, Jharkhand News, Health News और TMH की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले देखने के लिए Steel City Breaking News चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें। #Jamshedpur #TMH #ObesityClinic #Diabetes #HealthNews #JharkhandNews #BreakingNews #SteelCityBreakingNews #Shorts #YouTubeShorts1
- आभार कार्यक्रम, मंत्री दीपक बिरुवा और जिला के विधायक हुए शामिल। लाभुकों को 226 करोड़ की परिसम्पत्तियों का किया गया वितरण। चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में आज जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में झारखंड सरकार भू-राजस्व और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के साथ जिला के सभी विधायक शामिल हुए। मौके पर सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को 226 करोड़ की परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें मईया सम्मान योजना और पेंशन योजनाओं का डीबीटी के माध्यम से ऑनलाईन ट्रांसफर, आवास योजना, छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में परिसर में लगाए गए कई स्टॉलों का मंत्री और विधायकों ने निरीक्षण किया। Byte - दीपक बिरुवा, भू-राजस्व और परिवहन मंत्री, झारखंड सरकार1
- जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सरायकेला -झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सरायकेला-खरसावां द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले सात वर्षों के दौरान कई भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जानी चाहिए। ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में वर्ष 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने, मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग, जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एवं संबंधित सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग शामिल की गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, शंभू मंडल, ऋतिका मुखी, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, कृष्णा प्रधान, मनोहर दास, गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, विनय कंचन, सावन गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4