Shuru
Apke Nagar Ki App…
वांछित वारंटी किन्नर गिरफ्तार, बाह पुलिस ने जरार से दबोचा बाह। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को बुधवार की रात जरार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। काजल उर्फ विनोद कोरी (23) निवासी मुरादगंज, थाना अजीतमल, जिला औरैया को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपनिरीक्षक अंकुश सिंह, स्वाति चौधरी और भूपेंद्र की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पुलिस ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बबलू यादव
वांछित वारंटी किन्नर गिरफ्तार, बाह पुलिस ने जरार से दबोचा बाह। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को बुधवार की रात जरार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। काजल उर्फ विनोद कोरी (23) निवासी मुरादगंज, थाना अजीतमल, जिला औरैया को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपनिरीक्षक अंकुश सिंह, स्वाति चौधरी और भूपेंद्र की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पुलिस ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बकेवर (इटावा)। बकेवर नगर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इटावा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी ‘मानू’ एवं जिला महामंत्री हरनाथ सिंह कुशवाहा का फूलमालाओं व मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता बृजेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान नव नियुक्त कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही जिला कार्यसमिति के नव नियुक्त सदस्य बृजेश शर्मा एवं आदित्य मोहन शर्मा का भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजय दीक्षित, अक्षित पाठक, मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, आदित्य मोहन शर्मा, आशीष मोहन शर्मा, बबलू त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, छोटे तिवारी, सभासद पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सभासद दीपक राजपूत, सभासद शिवम त्रिपाठी, डॉ. सुधीर शर्मा, राजन शुक्ला, कमलेश शर्मा, धरणीधर शुक्ला, योगेश शर्मा, शशिकांत त्रिपाठी, नंदू शुक्ला, लाल सिंह ठाकुर, पॉपी चौहान, अंकित शर्मा, राजा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।1
- भिंड: डॉ गोविंद सिंह के समर्थन में बोले करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदौरिया!! वर्तमान लहार विधायक अंबरीश शर्मा से जाताया आक्रोश....1
- ग्वालियर में अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई.हादसा थाठीपुर क्षेत्र के परशुराम चौराहे की हैँ, सभी लोग ऑटो में सवार होकर शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने फोटो को अपनी चपेट में ले लिया ऑटो के पड़खच्चे उड़ गए.ऑटो में चालक सहित नो लोग सवार थे.सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैँ.मरने वालो में दो महिला तीन पुरुष शामिल हैं.वही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.4
- काली वाहन मंदिर में अनूठी शादी, प्रेमी युगल ने लिए सात जन्मों के वचन इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ग्राम पचावली निवासी आकाश (पुत्र अरविंद कुमार) एवं जनपद औरैया के फफूंद क्षेत्र स्थित ग्राम बर्रु की रहने वाली सुनीता उर्फ गुड़िया (पुत्री राम नरेश) का विवाह इटावा के प्रसिद्ध काली वाहन मंदिर में सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात पचावली में गुड़िया की बुआ के घर पर हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई। करीब एक वर्ष तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। परिवारों को जानकारी होने पर प्रारंभ में कुछ कहासुनी हुई, लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह के लिए तैयार हो गए। इसके बाद नवरात्रि के पावन अवसर पर काली वाहन मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया, जहां वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ निभाने का संकल्प लिया। मंदिर में आयोजित इस अनूठी शादी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर के महंत ने भी दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया और इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर रीना, दीपक कुमार, सुष्मिता देवी, सत्येंद्र सिंह, विकास, पत्रकार सुशील कान्त, सोनू कुमार, संजय कुमार, अरविन्द कुमार, रामनरेश,एवं छोटी बिट्टी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाददाता--सुशील कान्त1
- *भिण्ड बस स्टेण्ड पर 11 बसों पर चालानी कार्यवाही कर 9 हजार 500 रूपये का वसूला राजस्व* *भिण्ड 26 मार्च 2026/* जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेकपॉइंट भिण्ड टीम ने आज भिण्ड बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का राजस्व वसूला गया। टीम ने बस संचालकों को साफ हिदायत दी कि बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को चढ़ाने या उतारने की मनाही है। साथ ही, हर बस टिकट पर वाहन का पंजीकरण नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। हिदायत दी गई कि ऐसी बसों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी जो बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को बिठाते या उतारते हैं। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से की गई है।2
- इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के तहत सराहनीय कार्य किया गया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में गुम हुआ बैग पुलिस ने बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की रात करीब 9:30 बजे जयप्रकाश मिश्रा निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी ने सूचना दी कि वह ग्रेटर नोएडा से उपचार कराकर इटावा लौटे थे। रेलवे स्टेशन से घर जाते समय रास्ते में सब्जी खरीदते वक्त उनका बैग, जिसमें जीवनरक्षक दवाइयां, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान था, कहीं गुम हो गया। सूचना मिलते ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और थोड़े ही समय में बैग को समस्त सामान सहित बरामद कर लिया। बाद में बैग उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान सुरक्षित पाकर पीड़ित ने इटावा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।1
- *भिण्ड बस स्टेण्ड पर 11 बसों पर चालानी कार्यवाही कर 9 हजार 500 रूपये का वसूला राजस्व* जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेकपॉइंट भिण्ड टीम ने आज भिण्ड बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का राजस्व वसूला गया। टीम ने बस संचालकों को साफ हिदायत दी कि बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को चढ़ाने या उतारने की मनाही है। साथ ही, हर बस टिकट पर वाहन का पंजीकरण नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। हिदायत दी गई कि ऐसी बसों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी जो बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को बिठाते या उतारते हैं। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से की गई है।2
- इसका कारण मोदी वीडियो पर 10k लाइक हो जाएं ज्यादा ज्यादा सपोर्ट करें मेरा छोटा चैनल ऐसे में फॉलो करें फेसबुक आईडी रितिक लाइक स्टूडियो1
- 25 मार्च की शाम सिसहाटनी मंदिर जाते समय प्रार्थी अभिनव यादव के साथ हुई घटना में गांव के कुछ लोगों द्वारा बिना वजह गाली-गलौज की गई 😡। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए 🧱⚠️। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी अभद्रता की गई 😠। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।1