logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनिश्चितकालीन हड़ताल के 12वें दिन कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन अरवल। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला इकाई अरवल की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को लगातार बारहवें दिन भी जारी रही। सदर प्रखंड परिसर में संघ के सैकड़ों सदस्य जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार ठोस कार्रवाई कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संघ की एकजुटता ही उनकी ताकत है और किसी भी परिस्थिति में पीछे हटना संभव नहीं है। धरना के दौरान संघ की ओर से माननीय विधायक महानंद सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जायज़ माँगों को वे विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे और समाधान की दिशा में गंभीर पहल करेंगे। धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो हड़ताल को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसका असर जिले के प्रशासनिक कार्यों पर भी गहराई से पड़ेगा। आज के धरना में शिवदयाल सिंह, उपेन्द्र कुमार, राकेश रंजन, शशि भूषण प्रसाद, कुन्दन कुमार, मनोज कुमार, अमृत रंजन, तसव्वर आलम, सौरभ कुमार, रणविजय सिंह, राज कुमार, मो. शमीम, मो. शाहिद अनवर, रणधीर कुमार गुड्डू, अमृतेश कुमार, रंजीत कुमार, धनंजय कुमार, ललेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

on 21 August
user_RTI IMPACT
RTI IMPACT
Arwal, Bihar•
on 21 August

अनिश्चितकालीन हड़ताल के 12वें दिन कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन अरवल। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला इकाई अरवल की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को लगातार बारहवें दिन भी जारी रही। सदर प्रखंड परिसर में संघ के सैकड़ों सदस्य जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार ठोस कार्रवाई कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संघ की एकजुटता ही उनकी ताकत है और किसी भी परिस्थिति में पीछे हटना संभव नहीं है। धरना के दौरान संघ की ओर से माननीय विधायक महानंद सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जायज़ माँगों को वे विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे और समाधान की दिशा में गंभीर पहल करेंगे। धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो हड़ताल को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसका असर जिले के प्रशासनिक कार्यों पर भी गहराई से पड़ेगा। आज के धरना में शिवदयाल सिंह, उपेन्द्र कुमार, राकेश रंजन, शशि भूषण प्रसाद, कुन्दन कुमार, मनोज कुमार, अमृत रंजन, तसव्वर आलम, सौरभ कुमार, रणविजय सिंह, राज कुमार, मो. शमीम, मो. शाहिद अनवर, रणधीर कुमार गुड्डू, अमृतेश कुमार, रंजीत कुमार, धनंजय कुमार, ललेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भोजपुर जिला के सहार प्रखंड स्थित 10+2 उच्च विद्यालय एकवारी में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। BDO के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित कुल 9 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं, निरीक्षण के समय परिसर में छात्र भी मौजूद नहीं मिले, जिससे विद्यालय के नियमित संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए BDO ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    भोजपुर जिला के सहार प्रखंड स्थित 10+2 उच्च विद्यालय एकवारी में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। BDO के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित कुल 9 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं, निरीक्षण के समय परिसर में छात्र भी मौजूद नहीं मिले, जिससे विद्यालय के नियमित संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए BDO ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    2 hrs ago
  • नौगांव में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया है। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों से अपनी ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की।
    1
    नौगांव में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया है। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों से अपनी ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की।
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    12 hrs ago
  • भोजपुर के अगियांव थाना क्षेत्र स्थित तेलार गांव के प्रेम राय के टोला में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में स्वर्गीय हवलदार राय की पत्नी निर्मला कुंवर घायल हो गईं। शनिवार शाम करीब 6:00 बजे घटी इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता निर्मला कुंवर का आरोप है कि पटीदार पक्ष के लोग अपनी बहू के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उन्होंने बहू को थाना पहुंचाने में मदद की, तो आरोपितों ने इसी बात से नाराज होकर उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद घायल अवस्था में अगियांव बाजार थाना पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस पर आवेदन नहीं लेने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले पर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना के समय वे पीरो एसडीएम और एसडीपीओ की बैठक में मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    भोजपुर के अगियांव थाना क्षेत्र स्थित तेलार गांव के प्रेम राय के टोला में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में स्वर्गीय हवलदार राय की पत्नी निर्मला कुंवर घायल हो गईं। शनिवार शाम करीब 6:00 बजे घटी इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

पीड़िता निर्मला कुंवर का आरोप है कि पटीदार पक्ष के लोग अपनी बहू के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उन्होंने बहू को थाना पहुंचाने में मदद की, तो आरोपितों ने इसी बात से नाराज होकर उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद घायल अवस्था में अगियांव बाजार थाना पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस पर आवेदन नहीं लेने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले पर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना के समय वे पीरो एसडीएम और एसडीपीओ की बैठक में मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • अरवल जिले के कलेर में एक पिता ने समाज के सामने अनोखी मिसाल पेश की है। बेटी के जन्मदिन के अवसर पर फिजूलखर्ची को छोड़कर पूरे परिवार ने मिलकर वृक्षारोपण किया।
    1
    अरवल जिले के कलेर में एक पिता ने समाज के सामने अनोखी मिसाल पेश की है। बेटी के जन्मदिन के अवसर पर फिजूलखर्ची को छोड़कर पूरे परिवार ने मिलकर वृक्षारोपण किया।
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    13 hrs ago
  • पेपर लीक मामले और इस्तीफे की चौतरफा मांग को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद एक लंबे पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन से इस पूरे मामले की जिम्मेदारी ली है और परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका यह संकल्प रहा है कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    1
    पेपर लीक मामले और इस्तीफे की चौतरफा मांग को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पद छोड़ने के बाद एक लंबे पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन से इस पूरे मामले की जिम्मेदारी ली है और परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका यह संकल्प रहा है कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Classified ads newspaper publisher भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • जहानाबाद शहर के कारगिल चौक स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देशवासी आज जिस सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह हमारे सैनिकों और शहीदों के बलिदान का परिणाम है। वक्ताओं ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पहाड़ियों और विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को याद करते हुए युवाओं से शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। अंत में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘अमर शहीद अमर रहें’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    1
    जहानाबाद शहर के कारगिल चौक स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देशवासी आज जिस सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह हमारे सैनिकों और शहीदों के बलिदान का परिणाम है। वक्ताओं ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पहाड़ियों और विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को याद करते हुए युवाओं से शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। अंत में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘अमर शहीद अमर रहें’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    16 min ago
  • जनतंत्र आवाज पार्टी की ओर से पूरे देश के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। पार्टी ने देश भर के वीर शहीदों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया है।
    1
    जनतंत्र आवाज पार्टी की ओर से पूरे देश के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। पार्टी ने देश भर के वीर शहीदों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया है।
    user_आर के शर्मा
    आर के शर्मा
    Local Politician आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार बंद के दौरान भोजपुर जिले के सहार प्रखंड में आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर सहार बस स्टैंड के पास इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में लाल झंडे और बैनर लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' सहित कई जोरदार नारे लगाए।
    1
    बिहार बंद के दौरान भोजपुर जिले के सहार प्रखंड में आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर सहार बस स्टैंड के पास इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में लाल झंडे और बैनर लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' सहित कई जोरदार नारे लगाए।
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.