होंठों पर फीकी चाय, सीने में मलाल है: यह हुकूमत की बेरुखी है या महंगाई का कमाल है? होंठों पर फीकी चाय, सीने में मलाल है: यह हुकूमत की बेरुखी है या महंगाई का कमाल है? हल्द्वानी, 25 अगस्त 2026। चीनी के लगातार बढ़ते दामों और कमरतोड़ महंगाई के विरोध में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा तिकोनिया चौराहे, हल्द्वानी में *“महंगी चीनी, फीकी चाय”* कार्यक्रम आयोजित किया गया। हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आमजन को फीकी चाय पिलाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार को आम आदमी की रसोई की वास्तविक स्थिति का आईना दिखाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “फीकी चाय” कार्यक्रम केवल प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि उस आम आदमी की आवाज है जिसकी चाय से चीनी और त्योहारों की थाली से मिठास महंगाई छीन रही है। हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि महंगाई ने अब आम आदमी की चाय की मिठास तक छीन ली है। चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, खाद्य तेल महंगा है और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज सवाल सिर्फ एक कप चाय में चीनी का नहीं है, सवाल उस परिवार का है जो त्योहार मनाने के लिए अपने बच्चों और परिवार की खुशियों का बजट बनाता है। रक्षाबंधन का पर्व सामने है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी, लेकिन महंगी चीनी और महंगे तेल के कारण मिठाइयों के दाम भी बढ़ेंगे। ऐसे में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार आखिर किस तरह त्योहार की खुशियां मनाए? उन्होंने कहा कि इसके बाद जन्माष्टमी का पर्व भी है, जिसमें घर-घर प्रसाद और मिठाइयां बनाई जाती हैं। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई के कारण त्योहारों की खुशी भी आम परिवारों के लिए आर्थिक चिंता में बदलती जा रही है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकार को सिर्फ महंगाई के आंकड़े नहीं देखने चाहिए, बल्कि उस मां की चिंता समझनी चाहिए जो त्योहार पर अपने बच्चों के लिए मिठाई खरीदना चाहती है, उस बहन की भावना समझनी चाहिए जो रक्षाबंधन पर अपने भाई को मिठाई खिलाना चाहती है और उस परिवार की मजबूरी समझनी चाहिए जिसका पूरा बजट महंगाई ने बिगाड़ दिया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महंगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड़ रही है। चीनी महंगी है, खाद्य तेल महंगा है और अब त्योहारों के मौसम में मिठाइयों के महंगे होने का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब देश में पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है तो चीनी की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं? अगर जमाखोरी और कालाबाजारी कीमत बढ़ने की वजह है तो सरकार उस पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार देश की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई को मिठाई खिलाती है और जन्माष्टमी पर घर-घर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसाद अर्पित किया जाता है। लेकिन चीनी और खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के लगातार महंगे होने से मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के दाम भी बढ़ रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि त्योहारों के समय आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण रखे, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करे तथा आम परिवारों को राहत पहुंचाए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन और राहगीरों को बिना चीनी की फीकी चाय पिलाई। इस दौरान “महंगी चीनी, फीकी चाय”, “महंगाई पर लगाम लगाओ” और “आम जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फीकी चाय आज महंगाई के खिलाफ विरोध का प्रतीक है। जब चाय की मिठास, त्योहार की मिठाई और परिवार की छोटी-छोटी खुशियां भी महंगाई की भेंट चढ़ने लगें, तो सरकार को जनता की आवाज सुननी ही होगी। कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, ललित जोशी, मलय बिष्ट, जया कर्नाटक, मधु सांगूड़ी, नीमा भट्ट, राधा आर्य, विमला सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, कमला सनवाल, दीपा खत्री, हेम पांडे, किरन माहरा, हेमन्त बगड़वाल, गिरीश पांडे, महेश कांडपाल, राजेन्द्र बिष्ट, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, राकेश बृजवासी, विनोद कुमार, हिमांशु जोशी, महेशानंद, जीवन कार्की, अवध बिहारी शर्मा, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन चिलवाल, राजू रावत, शंकर कोहली, प्रदीप नेगी, खीमानंद पांडे, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, हेम जोशी, राजू सुयाल, मनोज टम्टा, कैलाश साह, संदीप पांडे, मनोज शर्मा, जीत सिंह, मनोहर सांगुड़ी, बंटू रहमान, प्रदीप बिष्ट, एडवोकेट कोमल जायसवाल, बबलू बिष्ट, उदित करायत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू एंकर इंट्रो: नमस्कार, आप देख रहे हैं Local News Kichha। सितारगंज रोड बरा हाईवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का रेस्क्यू कर उसे उचित उपचार दिलाया गया। वीओ: बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड बरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल हो गया था। हादसे के बाद गोवंश सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गौ रक्षा दल की टीम को मिली। सूचना मिलते ही मुकेश राठौर, गौ रक्षा दल किच्छा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। गोवंश को मौके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उसका उचित उपचार कराया गया। गौ रक्षा दल की टीम के प्रयास से घायल गोवंश को समय पर सहायता मिल सकी। इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि सड़क पर अचानक गोवंश या अन्य पशु आ सकते हैं। वाहन की गति नियंत्रित रखने से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल गोवंश दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत संबंधित गौ रक्षा दल या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और रेस्क्यू किया जा सके। एंकर आउट्रो: गौ रक्षा दल की टीम द्वारा किए गए इस रेस्क्यू कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका उपचार कराया गया। जय गौ माता 🙏🐄🚩 जय श्री राम 🚩1
- ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।1
- *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय* जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।* जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।1
- अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग1
- Post by अशोक सरकार1
- पटना : गांधी मैदान में पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन और वज्र रायट कंट्रोल वाहनों का इस्तेमाल किया की छात्रों को हिरासत में लिया गया #BreakingNews #TrendingNews #ViralVideo1
- किच्छा के पास पुलभट्टा हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ और वाहन खाई की ओर जाते-जाते बच गया किच्छा के पुलभट्टा हाईवे पर बड़ा हादसा! 🚨 किच्छा के पास पुलभट्टा हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ और वाहन खाई की ओर जाते-जाते बच गया। बताया जा रहा है कि कार में सीट बेल्ट लगी होने के कारण बच्ची की जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना और हादसे की तस्वीरें वीडियो में देखिए। #Kichha #Pulbhatta #KichhaNews #Accident #HighwayAccident #UttarakhandNews #LocalNewsKichha #BreakingNews1
- Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।1