Shuru
Apke Nagar Ki App…
advance shell oil ax 20w40 best quality new mrp with made in india best rate mrp500
Rakesh singh
advance shell oil ax 20w40 best quality new mrp with made in india best rate mrp500
More news from राजस्थान and nearby areas
- रियाँ बड़ी अटलपंत के तहत पूर्व में सी सी रोड़ एवम नाला निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होने के परच्यात नालो को खुला रखने के कारण आज माल से लदा चौपहिया वहान नाले मे उतरने से बड़ी दुर्घटना टली सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही |4
- ब्यावर :- शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्यावर के कार्यालय के बाहर अत्यधिक कचरा पसरा है एवं यह कचरा सीएमएचओ कार्यालय से लेकर रेन बसेरा के पास भी फैला हुआ है ।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की1
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं। अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।1
- लव जिहाद के विरुद्ध फूटा हिंदू संगठनों का आक्रोश; पुतला दहन कर जताया कड़ा विरोध सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर मे लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, मातृशक्ति और सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका और प्रशासन से इस पर कठोर कानून बनाने की मांग की। प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लव जिहाद एक सोची-समझी साजिश है, जिसके माध्यम से हमारी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। जिला मंत्री गणपत बालोटिया और सह-मंत्री राजीव मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। विरोध प्रदर्शन में महिलाओं (मातृशक्ति) की बड़ी भागीदारी रही। पदमा सोनी, अंजू शर्मा, हिमांशी, राजेश्वरी यादव, पूजा और नीरज बाला सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज की सुरक्षा सर्वोपरि है। वक्ताओं ने युवाओं और अभिभावकों से जागरूक रहने की अपील की। मीडिया प्रमुख हरमीत सिंह के अनुसार, इस आंदोलन में सुरेश साहू, शैलेश सोनी, मुरली साहू, हनुमान बना, नंदू कुमावत और एडवोकेट कमल बकलीवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही नारायण सिंह, कमल बंदीवाल, राकेश जांगिड़, महेश जांगिड़, जितेंद्र प्रसाद और ललित जी बलुआ सहित सकल हिंदू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शन के अंत में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि ऐसी घटनाओं में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।4
- अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।1
- रियां बड़ी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 डंपर जब्त रियां बड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस थाना पादु कला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 डंपरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई नागौर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दी गई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पादु कला थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे डंपरों को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान डंपर चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए और अवैध रूप से बजरी परिवहन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 7 डंपरों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए डंपरों को पादु कला थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित चालकों व मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खनन विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है, ताकि संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगेगा। लगातार हो रही सख्ती से खनन माफियाओं पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।1