logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देश के खिलाड़ी मेरे लिए सर्वोपरि हैं -डॉ गीतांजली शर्मा। जट्टारी- टप्पल कस्बा के इंटरचेंज पर 22 फरवरी को होने वाले विशाल कुश्ती दंगल को लेकर बजरंग कुश्ती अखाड़ा टप्पल के पहलवानों की बैठक अखाड़ा प्रबंधक आशीष शर्मा ,आयोजन समिति के सदस्य विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में आहूत की गई , जिसकी अध्यक्षता तेजपाल शर्मा ने की तथा संचालन मास्टर ईश्वर वत्स ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष, ओलंपिक कमेटी अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ गीतांजली शर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम में बजरंग अखाड़ा कुश्ती के पदाधिकारी ने अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष गीतांजली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के खिलाड़ी मेरे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने सभी उपस्थित खिलाड़ियों का आह्वान किया कि जब कुछ किया जाता है तो उसमें अनेक बाधाएं पैदा होती हैं ,लेकिन हमें उन बाधाओ से विचलित नहीं होना है और बाज की तरह ऊंचाइयों तक जाना है और जुगनी की तरह रोशनी फैलाना है। उन्होंने सभी आयोजक समिति से कार्य करने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में दिव्यांग और बेसहारा लोगों को भी प्रतिभागी बनाया जाए। आयोजक समिति के सदस्य विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बा में बजरंग कुश्ती अखाड़ा के तत्वाधान में 22 फरवरी को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन इंटरचेंज टप्पल में होगा, जिसमें क्षेत्र एवं आसपास के जनपदों के पहलवान काफी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल कुश्ती का बढ़ावा एवं युवाओं में खेलों के प्रति जागृति पैदा करना है। इस बैठक में राजकुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, दिलशाद अहमद, चौधरीतेजपाल महाशय, डॉ रामपाल शर्मा, ललित पहलवान, चमन चौधरी, प्रदीप पहलवान, मोहन पहलवान, पवन शर्मा, अवधेश शर्मा, गोपाल शर्मा, अंशु शर्मा, शकील ठाकुर, गोल्डी पहलवान ,राहुल शर्मा, आदर्श, कालू, जतिन, विनय आदि सहित काफी संख्या में पहलवान मौजूद थे।

2 hrs ago
user_DHARAMPAL SHARMA
DHARAMPAL SHARMA
Khair, Aligarh•
2 hrs ago
f51724cd-f3e7-45ef-bf45-591ec1a21ca3

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Aairf Thekedar
    5
    Post by Aairf Thekedar
    user_Aairf Thekedar
    Aairf Thekedar
    खैर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Mohdyameen Mohdyameen
    2
    Post by Mohdyameen Mohdyameen
    user_Mohdyameen Mohdyameen
    Mohdyameen Mohdyameen
    खैर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मे छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे हिन्दू छात्र के साथ जमकर की मारपीट देखिए छात्र ने किन छात्रों पर लगाए गंभीर आरोप
    1
    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मे छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे हिन्दू छात्र के साथ जमकर की मारपीट देखिए छात्र ने किन छात्रों पर लगाए गंभीर आरोप
    user_Khaberindia24
    Khaberindia24
    Reporter Khair, Aligarh•
    21 hrs ago
  • पहले वीडियो को देख लकड़ी की #🙏💥 मां पर ध्यान मत दो दूसरे जगह देखो 👍🙏
    1
    पहले वीडियो को देख लकड़ी की #🙏💥 मां पर ध्यान मत दो दूसरे जगह देखो 👍🙏
    user_अरुन कुमार अरुन कुमार
    अरुन कुमार अरुन कुमार
    गभाना, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...
    1
    आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के द्वारा खेरेश्वर मंदिर पर सफाई करते हुए वीडियो वायरल
    1
    अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के द्वारा खेरेश्वर मंदिर पर सफाई करते हुए वीडियो वायरल
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Harnam Singh Pradhan
    1
    Post by Harnam Singh Pradhan
    user_Harnam Singh Pradhan
    Harnam Singh Pradhan
    Voice of people Koil, Aligarh•
    16 hrs ago
  • गोसेवा समिति के अध्यक्ष को पुलिस द्वारा जेल में बंद किए जाने को लेकर डीएम कार्यालय पर करणी सेना ने धरना प्रदर्शन किया
    1
    गोसेवा समिति के अध्यक्ष को पुलिस द्वारा जेल में बंद किए जाने को लेकर डीएम कार्यालय पर करणी सेना ने धरना प्रदर्शन किया
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.