Shuru
Apke Nagar Ki App…
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
Pandit Munna Lal Bhargav
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
More news from राजस्थान and nearby areas
- पिलानी। क्षेत्र के लीखवा गांव में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ऊंट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:45 बजे भगीरथमल रेवाड़ियां अपने परिवार के साथ ऊंट गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी डुलानिया की ओर से आ रही बोलेरो (HR 13 T 9291) ने तेज गति में नियंत्रण खोते हुए ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में भगीरथमल (45), बाला देवी (40), शिवा (4) और रौनक (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। भगीरथमल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में पांच युवक सवार थे, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे। गाड़ी के अंदर से बीयर का कार्टन मिला और शराब बिखरी हुई नजर आई। हादसे के बाद एक युवक मौके पर मिला, जबकि बाकी चार युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीपली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोलेरो को कब्जे में लेकर रास्ता साफ करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल के परिजन मुंशी रेवाड़ियां ने बताया कि भगीरथमल मजदूरी और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर अचानक संकट आ खड़ा हुआ है। गौरतलब है कि पिलानी क्षेत्र में इन दिनों तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।1
- कोई भी व्यक्ति जानता हो तो जल्द से जल्द शाहपुरा सरकारी अस्पताल में पहुंचे,थार -RJ-52 CA-4757 ने बाइक-RJ-52 SE-2859 को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया1
- 'एप्सटीन फाइल' में BJP नेता का नाम है ये करेंगे नारी शक्ति वंदन4
- महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः3
- राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित HPCL की पचपदरा रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery Limited) में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। यह रिफाइनरी करीब ₹79,000–₹80,000 करोड़ की एक बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना है।5
- मनमाड स्टेशन पर आज भयंकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बीच में चोर को पकड़ने के लिए भाग रहे1
- जयपुर में नारी शक्ति का स्वाभिमान, अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज,भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा@breakingliveNews-h6w - बीकानेर से महिला मोर्चा की सुषमा बिस्सा, अनु जी सुथार,मंजूषा भास्कर एवं सुनीता गुर्जर के साथ मैं शामिल हुई। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इसे नारी सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूंदड़ा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं1
- राजस्थान : PM नरेंद्र मोदी के पहुंचने से 24 घंटे पहले बालोतरा की पचपादरी रिफाइनरी में आग लग गई है। पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। PM कल यानि मंगलवार को इस यूनिट का उदघाटन करने बाले थे। गुजरात के मुद्रा पोर्ट से इस रिफाइनरी तक कच्चे तेल की पाइपलाइन बिछी हुई है। यह प्रोजेक्ट HPCL और राजस्थान सरकार का है।1
- Kabhi phone se zyada… khud ko time do ❤️” Akelepan se bhaagne ke liye hum scrolling karte hain… Par jitna zyada scroll, utna zyada empty feel 😔 Kabhi phone side me rakh kar khud se bhi mil lo ❤️ #alone #lonely #mobileaddiction #sadreels #reality #explorepage #viralreels #deep #feelings #lofireels1