पचखरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का किया गया आयोजन, सैकड़ों पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार प्रयागराज के विकास खंड जसरा ग्रामसभा पचखरा में शासन की मंशा के अनुरूप पशुपालकों को उनके द्वार पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य रूप से उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर पाल के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं की जांच कर निःशुल्क पंजीकरण 500 व पशुओं उपचार किया। उनके साथ पशुधन प्रसार अधिकारी इन्द्रजीत सिंह श्याम प्रकाश सिंह (वेट. फार्मासिस्ट), राकेश कुमार, राम अचल और नन्हे लाल कश्यप की टीम मौजूद रही।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आलोक द्विवेदी, शुभम सिंह मुख्य कार्यकर्ता विनोद सिंह, सौरभ सिंह, पिंटू सिंह, मोनू सिंह, कृष्णा प्रसाद द्विवेदी, इन्द्रजीत सिंह और चन्द्रशेखर यादव सहित तमाम महिलाएं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में दी गई सुविधाएं 1. पशुओं में कृमिनाशक दवा पान कराई गई 2. वार-पान और बधियाकरण 3. टीकाकरण 4. किलनी-जूँ से बचाव का उपचार 5. मिनरल मिक्सर पाउडर का वितरण 6. गर्मी / ऋतु न आने की समस्या पर दवाएं दी गईं 7. भेड़-बकरियों का भी उपचार किया गया 8. गाय, भैंस आदि बड़े पशुओं को निरोग रखने की दवाएं दी गईं शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे और विभाग की इस पहल की सराहना की। डॉक्टरों ने पशुपालकों को पशुओं के खान-पान, साफ-सफाई और मौसमी बीमारियों से बचाव के टिप्स भी दिए।
पचखरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का किया गया आयोजन, सैकड़ों पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार प्रयागराज के विकास खंड जसरा ग्रामसभा पचखरा में शासन की मंशा के अनुरूप पशुपालकों को उनके द्वार पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य रूप से उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर पाल के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं की जांच कर निःशुल्क पंजीकरण 500 व पशुओं उपचार किया। उनके साथ पशुधन प्रसार अधिकारी इन्द्रजीत सिंह श्याम प्रकाश सिंह (वेट. फार्मासिस्ट), राकेश कुमार, राम अचल और नन्हे लाल कश्यप की टीम मौजूद रही।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आलोक द्विवेदी, शुभम सिंह मुख्य कार्यकर्ता विनोद सिंह, सौरभ सिंह, पिंटू सिंह, मोनू सिंह, कृष्णा प्रसाद द्विवेदी, इन्द्रजीत सिंह और चन्द्रशेखर यादव सहित तमाम महिलाएं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में दी गई सुविधाएं 1. पशुओं में कृमिनाशक दवा पान कराई गई 2. वार-पान और बधियाकरण 3. टीकाकरण 4. किलनी-जूँ से बचाव का उपचार 5. मिनरल मिक्सर पाउडर का वितरण 6. गर्मी / ऋतु न आने की समस्या पर दवाएं दी गईं 7. भेड़-बकरियों का भी उपचार किया गया 8. गाय, भैंस आदि बड़े पशुओं को निरोग रखने की दवाएं दी गईं शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे और विभाग की इस पहल की सराहना की। डॉक्टरों ने पशुपालकों को पशुओं के खान-पान, साफ-सफाई और मौसमी बीमारियों से बचाव के टिप्स भी दिए।
- सिविल लाइंस को पार्किंग के नाम पर उजाड़ने का आरोप, वरिष्ठ पत्रकार ने जताया विरोध प्रयागराज के हृदय स्थल सिविल लाइंस को स्मार्ट सिटी के नाम पर सजाने के बाद पार्किंग के नाम पर नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत सिंह विशेन ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज एजी ऑफिस में नाले पर मार्केट बनाकर और फुटपाथी दुकानदारों को भगाने के बाद अब सिविल लाइंस में पार्किंग के नाम पर मनमानी की जा रही है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि,ठेकेदारों, व्यापार मंडल के नेताओं और अधिकारियों के धनउगाही वाले गठजोड़ से सिविल लाइंस में सड़क और फुटपाथ पर वाहन स्टैंड के नाम पर अर्द्धकुंभ में लगे लोहे के गाटर को रातों-रात कटवाकर हटवा दिया गया और वहां गाड़ी रिपेयरिंग की दुकान लगवा दी गई है।विशेन ने आरोप लगाया कि इसके पीछे मंशा भविष्य में कंटेनर रखकर वहां भी मार्केट बनाकर किराया वसूली करने की है। यह गलत है, जबकि जो पार्किंग स्थल है उसका केवल 20 प्रतिशत ही उपयोग हो रहा है।उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस कदम पर फिर से विचार करे। जो अधिकारी शहर को उजाड़ने का काम कर रहे हैं,इसका हर्जाना उनके वेतन से वसूला जाए इसका सभी शहरियों को विरोध करना चाहिए क्योंकि यह अधिकारियों का पैसा नहीं बल्कि देश के टैक्सपेयर्स का धन बर्बाद किया जा रहा है।1
- ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद, रूस पर 500 से ज्यादा ड्रोन छोड़े गए वर्ल्ड फास्ट : ट्रंप के "एनर्जी सीज़फ़ायर" (ऊर्जा युद्धविराम) को खुली चुनौती देते हुए, यूक्रेन ने दो दिन पहले बेलगोरोद ओब्लास्ट के वालुइकी में एक ऑयल डिपो पर हमला किया और उसमें आग लगा दी। ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद, बीती रात रूस पर 500 से ज्यादा ड्रोन छोड़े गए।1
- भनौरी में मौत बनकर सामने आया सड़क का गड्ढा, 20 साल के सोनू की पेड़ से टकराकर दर्दनाक मौत - दूसरा युवक पटरी पर गिरा तो बची जानlk भनौरी में मौत बनकर सामने आया सड़क का गड्ढा, 20 साल के सोनू की पेड़ से टकराकर दर्दनाक मौत - दूसरा युवक पटरी पर गिरा तो बची जान प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के भनौरी गांव में गड्ढे वाली सड़क ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। 20 वर्षीय युवक सोनू पुत्र राजबली की बाइक सड़क के गड्ढे में कूदने से अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा भिड़ी, प्रयागराज शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनू अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से तेज रफ्तार वाहन आया तो सोनू ने मानवता दिखाते हुए उसे साइड दी, लेकिन साइड देते ही उसकी बाइक सामने आए मौत के गड्ढे में कूद गई। बाइक जंप करते हुए बेकाबू हुई और युवक उछलकर पेड़ से जा टकराया। बाइक पर पीछे बैठा साथी सड़क किनारे कच्ची जमीन पर जा गिरा, इसलिए उसकी जान बच गई, वरना दो जानें जा सकती थीं। गांव में उबाल, ग्रामीण बोले - ये हादसा नहीं, सरकारी सिस्टम द्वारा की गई हत्या है भनौरी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कौंधियारा-भनौरी मार्ग महीनों से गड्ढों में तब्दील है, रोज बाइक सवार गिर रहे हैं, लेकिन PWD विभाग आंख मूंदे बैठा है। मृतक सोनू मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। पिता राजबली का रो-रोकर बुरा हाल है। #करछनाराजस्वविभाग #viralreelschallenge #डीएमप्रयागराज #kondhiyara #जिलाधिकारीप्रयागराज #prayagrajpolice #अपनादलएस #prayagrajnews #उत्तरप्रदेशपुलिस1
- ताड़का के अभिनय से सजी सिविल लाइंस रामलीला, सुधाकर सिंह के दमदार अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन ताड़का के अभिनय से सजी सिविल लाइंस रामलीला, सुधाकर सिंह के दमदार अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित श्री श्री बाल रामलीला समिति के मंच पर नवरात्र के तीसरे दिन ताड़का वध और मारीच-सुबाहु प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के दौरान ताड़का के किरदार में स्थानीय कलाकार सुधाकर सिंह ने अपने जीवंत अभिनय, दमदार संवादों और प्रभावशाली हाव-भाव से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके शानदार अभिनय पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंचन के दौरान कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्तिमय वातावरण से जोड़ दिया। ताड़का के रूप में सुधाकर सिंह की सशक्त प्रस्तुति ने दृश्य को रोमांचक बना दिया। उनके संवादों की अदायगी और मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। वहीं, ताड़का वध के प्रसंग ने भगवान श्रीराम के पराक्रम और धर्म की विजय का संदेश दिया। श्री श्री बाल रामलीला समिति द्वारा पारंपरिक शैली में रामलीला का मंचन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के अध्यक्ष अमित सिंह ने सुधाकर सिंह के अभिनय की सराहना करते हुए इसे रंगमंचीय उत्कृष्टता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कलाकारों की मेहनत और समर्पण से रामलीला के प्रसंग जीवंत हो उठते हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रस्तुति को लेकर शहर में चर्चा है। रामलीला के माध्यम से धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- मेजा के लोहारी गांव में आदर्श रामलीला कमेटी ने 'पुष्प वाटिका' प्रसंग का मंचन किया। भगवान श्री राम और माता जानकी के पहले मिलन का दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पंडाल 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा। यह रामलीला 70 साल पुरानी परंपरा है। नए पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि यह नई पीढ़ी को संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ती है। नई कार्यकारिणी में पं. कमलाशंकर तिवारी, नवदीप चन्द्र ओमकारनाथ यादव संरक्षक हैं। रत्नेश यादव 'छब्बूलाल' अध्यक्ष, शैलेश यादव उपाध्यक्ष, भगवती प्रसाद व जय नारायण 'बुल्ले' प्रबंधक हैं। अजय मोहन महामंत्री, राकेश यादव, आशीष तिवारी, राजेश यादव कोषाध्यक्ष, अखिलेश यादव ऑडिटर, संतोष तिवारी व जीतलाल डायरेक्टर नियुक्त हुए। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के अच्छे इंतजामों के कारण दर्शकों ने बिना किसी दिक्कत के मंचन का आनंद लिया।2
- दिल्ली में आज पत्रकारों ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के आसपास पैदल मार्च निकाला। पत्रकारों ने सुरक्षा बलों की उस कार्रवाई (डिटेन/अभद्रता) का विरोध किया, जो प्रोटेस्ट कवर कर रहे पत्रकारों पर की जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने कई पत्रकार साथियों के कैमरे तक जब्त कर लिए जो अभी तक नहीं दिए गए।1
- ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, गांव-गांव तक पहुंचेगी पुलिस की जागरूकता ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, गांव-गांव तक पहुंचेगी पुलिस की जागरूकता प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के दायित्वों और ग्रामीणों को जागरूक करने के महत्व पर जोर दिया गया। प्रयागराज पुलिस की ओर से जारी जागरूकता पत्रक में ग्राम प्रहरी को गांव का पहरेदार और पुलिस का साथी बताया गया है। ग्राम प्रहरी गांव की गतिविधियों पर नजर रखने, रात्रि गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित थाने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रक के अनुसार, ग्राम प्रहरियों को गांव में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म-मृत्यु की सूचनाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों से पुलिस को अवगत कराना चाहिए। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता करना और ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित थाने तक पहुंचाना भी उनकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया। ग्राम प्रहरियों से अपेक्षा की गई कि वे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतें तथा किसी भी आपराधिक घटना की सूचना बिना देरी किए पुलिस तक पहुंचाएं। जागरूकता पत्रक में आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और बाल हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई है। साथ ही ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना पुष्टि के किसी सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल से अपराधों की रोकथाम तथा समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिल सकती है।3
- जेवर के जहांगीरपुर कस्बे में फिल्मी स्टाइल में इस जघन्य हत्याकांड को दिया अंजाम ग्रेटर नोएडा: इमरान बचकर भाग रहा है और शूटर्स हाथ में पिस्तौल लेकर पीछा कर रहे हैं। मानों जैसे कोई फिल्मी सीन चल रहा हो। हमलावर इमरान को एक के बाद एक 6 गोलियां मारते हैं और इमरान की मौत हो जाती है जेवर के जहांगीरपुर कस्बे में फिल्मी स्टाइल में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 4 आरोपी अभी भी फरार हैं।1