गुल्लाना में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब: 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' से गुंजायमान हुआ पंडाल गुल्लाना (#दौसा)। ग्राम गुल्लाना स्थित श्री भोमिया जी महाराज के पवित्र स्थान पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग के दौरान समूचा कथा पंडाल 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। #कथा_प्रसंग: अधर्म के नाश हेतु हुआ प्रभु का अवतार कथावाचक पंडित अरुण त्रिवेदी जी ने चतुर्थ दिन की कथा का शुभारंभ करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन और उनके वनवास प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। इसके पश्चात उन्होंने श्री कृष्ण अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि जब धरती पर अत्याचारी कंस के पाप का घड़ा भर गया और मानवता त्राहि-त्राहि करने लगी, तब धर्म की स्थापना हेतु भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया। पंडित जी ने कारागार में जन्म, वासुदेव जी द्वारा यमुना पार कर कान्हा को गोकुल ले जाने और माता यशोदा की ममता के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने माखन चोरी और प्रभु की बाल लीलाओं के आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। #उत्सव_का_उल्लास: फूटी मटकी, बंटी मिठाई जैसे ही कथा में श्री कृष्ण के जन्म का समय आया, झांकी के दर्शन पाकर श्रद्धालु झूम उठे। भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई बांटी। पंडाल में दही की मटकी फोड़ी गई और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर उत्सव मनाया गया। महिलाओं और पुरुषों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान आसपास के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। श्री भोमिया जी महाराज की महिमा: आस्था का केंद्र ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान आस्था और चमत्कार का अनूठा संगम है। मान्यता है कि श्री भोमिया जी महाराज साक्षात शरीर में आकर सर्पदंश, मूठ और अन्य व्याधियों का निवारण करते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा की दृष्टि मात्र से ही नकारात्मक बाधाएं दूर हो जाती हैं और असाध्य रोगों में भी लाभ मिलता है। #आगामी_कार्यक्रम: 8 मई को विशाल मेला और भंडारा महोत्सव की पूर्णाहुति के अवसर पर आगामी 08 मई 2026, शुक्रवार को श्री भोमिया जी महाराज के स्थान पर विशाल मेले और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

- बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता 365 दिन चुनावी मोड पर रहते हुए कार्य करते हैं टोडाभीम शहर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज की अध्यक्षता में हुई संपन्न बैठक में मां भारती, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर भारत माता के उदघोष के साथ विधिवत् की गई वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत ने कहा की भाजपा का देश के अनन्य राज्यों में जीत का मुख्य श्रेय बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख और मंडल अध्यक्षों को जाता है, भाजपा की विचारधारा-कार्यप्रणाली सबसे भिन्न है जिला उपाध्यक्ष श्री अमित पारीक ने आने वाले समय में मंडल में बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों को प्राथमिकता देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर आने वाले नगर पालिका चुनाव में हमें एक साथ होकर के कार्य करना है। उन्होंने बताया की टोडाभीम शहर में प्रशासनिक रूप से नगरपालिका विस्तार के साथ ही अब संगठन विस्तार हुआ है जिसमें भीमपुर, कानेटी, महेन्द्र वाडा, त्रिशूल सहित 23 बुथो पर टोडाभीम शहर मंडल का कार्य क्षेत्र रहेगा भाजपा शहर अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हुए साल के 365 दिन चुनावी मोड पर रहता है उन्होंने कहा की संगठन विस्तार कार्य कर बहुत जल्द नये बुथो से कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जायेंगे कार्यक्रम पश्चात् पश्चिम बंगाल ,असम और पण्डुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत का जश्न मनाया गया सभी कार्यकर्ताओं का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर महामंत्री संजय कटारा, रमेश सैनी, अनंत पारीक,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी, मंडल उपाध्यक्ष संजय गहलोत, घनश्याम गुप्ता, विष्णु कंटक मिडिया प्रभारी लोकेश बागोरिया, पार्षद मनोज सोनी, सुल्तान प्रजापति, मंत्री अशोक सैन, विवेक शर्मा, विश्राम जांगिड़, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभु दयाल स्वामी, एसटी मोर्चा शेर सिंह मीणा , अल्पसंख्यक मोर्चा हबीब फारूकी, प्रहलाद गहलोत, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता रही।2
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- हिण्डौन सिटी वार्ड 43 में गंदगी का संकट, महीनों से ओवरफ्लो नालियां — जिम्मेदार खामोश संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिण्डौन सिटी के वार्ड नंबर 43 में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। क्षेत्र की नालियां लंबे समय से ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे सड़कों पर गंदा पानी, कीचड़ और मलवा फैल चुका है। अब स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि नालियों से उठ रही तेज बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। मोहल्ले के निवासियों के अनुसार, इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद को अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ओवरफ्लो नालियों के कारण सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को पानी भरने जाते समय फिसलकर गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों शराफत अली, शहज़ाद अरमान, जरीना, नादिर अली, सद्दाम, रुखसाना और साबिर उस्मान ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो समस्या और विकराल रूप ले सकती है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 👉 अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर परिषद जागेगी या वार्ड 43 के लोग ऐसे ही समस्याओं से जूझते रहेंगे?1
- ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल: 20 दिन में हत्याकांड का खुलासा लालसोट में 10 अप्रैल को हुए धर्मेंद्र खेड़ला उर्फ योगेंद्र खेड़ला हत्याकांड में पुलिस ने 20 दिन में सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बिनोरी मोड़ पर मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी चेतराम उर्फ राहुल खटाणा के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी देशराज उर्फ देशू गुर्जर और धर्मेंद्र उर्फ कल्लू भी घायल हो गए। तीनों पर ₹25-25 हजार का इनाम था। एक पुलिस जवान की जान बुलेटप्रूफ जैकेट से बच गई। घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब पूछताछ कर पूरे मामले की साजिश खंगाल रही है।3
- नाहरपुर गांव—जहां एक तरफ देश के नाम शहीद हुए हवलदार कल्लू सिंह जाट की वीरता की गूंज है, वहीं दूसरी तरफ विकास के दावों की सच्चाई भी साफ दिखाई देती है। गांव के पास ही करोड़ों की लागत से बना ESIC कॉलेज और मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र मौजूद है, लेकिन अफसोस की बात ये है कि इन सबके बावजूद यहां की सड़कें बदहाल हैं। टूटी-फूटी सड़कें, हर कदम पर गड्ढे और उन गड्ढों में भरा गंदा पानी—ये हालात सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि रोजाना खतरे को न्योता दे रहे हैं। आम लोग, मजदूर, छात्र—हर कोई इस समस्या से जूझ रहा है। बारिश के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब सड़क और नाली का फर्क मिट जाता है। सवाल ये है कि जब इतने बड़े संस्थान और औद्योगिक क्षेत्र यहां मौजूद हैं, तो फिर बुनियादी सुविधाओं का इतना अभाव क्यों? क्या शहीद की इस धरती को सिर्फ वादों और योजनाओं में ही सम्मान मिलेगा, या जमीनी स्तर पर भी कुछ बदलेगा? अब वक्त है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दें और नाहरपुर के लोगों को इस परेशानी से राहत दिलाएं।1
- Post by Mandeep yadav1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- वार्ड नंबर 43 चौपडा कुंआ में गंदगी से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन नगर परिषद की लापरवाही हिण्डौन वार्ड नंबर 43 चौपडा कुंआ में गंदगी से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।मंगलवार दोपहर 2 बजे किए गए विरोध प्रदर्शन में लोगों ने नगर परिषद की लापरवाही के आरोप लगाए है।लोगों ने बताया कि नालियों का पानी ओवर फ्लो हो रहा है, सीवरैज का पानी सड़क पर बाहर जमा हुआ है, जिसकी बदबू से आमजन परेशान है।इस संबंध में नगर परिषद की जिम्मेदारों ने कोई संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दिया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।3
- Post by Deshraj sharma1