logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फुलकाहा में होम डिलीवरी करते 17 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को 17 बोतल ब्रिक्स शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के हाई स्कूल फुलकाहा जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साइकिल से घूम-घूमकर शराब की होम डिलीवरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 बोतल ब्रिक्स शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मानिकपुर निवासी कृष्ण मोहन यादव के रूप में हुई है। कार्रवाई में चौकीदार ललित पासवान सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Ranjit thakur
Ranjit thakur
Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
3 hrs ago

फुलकाहा में होम डिलीवरी करते 17 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को 17 बोतल ब्रिक्स शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के हाई स्कूल फुलकाहा जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साइकिल से घूम-घूमकर शराब की होम डिलीवरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 बोतल ब्रिक्स शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मानिकपुर निवासी कृष्ण मोहन यादव के रूप में हुई है। कार्रवाई में चौकीदार ललित पासवान सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • आमसभा में बीते वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा किया गया प्रस्तुत किरण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का प्रथम वार्षिक आमसभा आयोजित कुमारखंड, मधेपुरा । प्रखंड के किरण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का प्रथम वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्यालय स्थित कला भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किरण सीएलएफ की अध्यक्ष संजू देवी, सचिव कविता देवी, कोषाध्यक्ष रीता देवी, बीपीएम मुकुंद आचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सीएलएफ के दीदियों के द्वारा वार्षिक कार्य योजना से संबंधित वित्तीय वर्ष के अनुसार किये गए कार्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और आगे की कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। मौके पर बीपीएम आचार्य ने कहा कि जिस प्रकार से जीविका दीदी अन्य क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं।इसी प्रकार से आगे भी अपना अपना बहुमूल्य समय देकर इस क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगी। ताकि इस योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि किरण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की दीदी अपनी भागीदारी अच्छे से निभा रही हैं एवं ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे रोजगार देने का भी काम किया जा रहा है। इससे जीविका से जुड़े परिवार की स्थिति में सुधार आ रहे हैं और उसका घर परिवार भी खुशहाल है। संकुल संघ की अध्यक्ष ने संघ का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संकुल स्तरीय संघ के द्वारा बीते वर्ष 2025-26 का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ आगामी वर्ष के कार्ययोजना को प्रस्तुत किया गया। बीते वित्तीय वर्ष के आंकड़ा के अनुसार, आरंभिक निवेश निधि के अंतर्गत प्राप्त राशि 72 करोड़ 16 लाख, चक्रीय निधि 3 करोड़ 47लाख 95 हजार, स्वास्थ्य सुरक्षा निधि 58 लाख 50 हजार , भीजीएफ 20 लाख व कैप फंड 23 लाख रुपए की जानकारी दी गई। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष के कार्य योजना और उसके लिए कुल राशि की आवश्यकता को लेकर जानकारी दी गई। मौके पर लेखापाल चंदन कुमार ,आईटी विनीत कुमार ,एसी धर्मेन्द्र कुमार व पूजा कुमारी, सीसी पूजा कुमारी, जीविका कैडर एमबीके विनीता कुमारी, सीएफ कर्मदेव कुमार, प्रकाश कुमार , सीईएफ संदीप कुमार, भीआरपी अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुमोद झा, जेआरपी अमरदीप कुमार , पुष्पा कुमारी , रश्मि कुमारी, रूबी देवी, गुंजन देवी , परवेज सहित सैकड़ों जीविका दीदी ओर सीएम शामिल मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित आमसभा का शुभारंभ करते अध्यक्ष व मौजूद जीविका दीदी व अन्य
    1
    आमसभा में बीते वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा किया गया प्रस्तुत 
किरण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का प्रथम वार्षिक आमसभा आयोजित 
कुमारखंड, मधेपुरा । प्रखंड के किरण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का प्रथम वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्यालय स्थित कला भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किरण सीएलएफ की अध्यक्ष संजू देवी, सचिव कविता देवी, कोषाध्यक्ष रीता देवी,  बीपीएम मुकुंद आचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सीएलएफ के दीदियों के द्वारा वार्षिक कार्य योजना से संबंधित वित्तीय वर्ष के अनुसार किये गए कार्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और आगे की कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। मौके पर बीपीएम आचार्य ने कहा कि जिस प्रकार से जीविका दीदी अन्य क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं।इसी प्रकार से आगे भी अपना अपना बहुमूल्य समय देकर इस क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगी। ताकि इस योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि किरण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की दीदी अपनी भागीदारी अच्छे से निभा रही हैं एवं ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे रोजगार देने का भी काम किया जा रहा है। इससे जीविका से जुड़े परिवार की स्थिति में सुधार आ रहे हैं और उसका घर परिवार भी खुशहाल है। संकुल संघ की अध्यक्ष ने संघ का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संकुल स्तरीय संघ के द्वारा बीते वर्ष 2025-26 का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ आगामी वर्ष के कार्ययोजना को प्रस्तुत किया गया। बीते वित्तीय वर्ष के आंकड़ा के अनुसार, आरंभिक निवेश निधि के अंतर्गत प्राप्त राशि 72 करोड़ 16 लाख, चक्रीय निधि 3 करोड़ 47लाख 95 हजार, स्वास्थ्य सुरक्षा निधि 58 लाख 50 हजार , भीजीएफ 20 लाख व कैप फंड 23 लाख रुपए की जानकारी दी गई। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष के कार्य योजना और उसके लिए कुल राशि की आवश्यकता को लेकर जानकारी दी गई।  मौके पर लेखापाल चंदन कुमार ,आईटी विनीत कुमार ,एसी धर्मेन्द्र कुमार व पूजा कुमारी, सीसी पूजा कुमारी, जीविका कैडर एमबीके विनीता कुमारी, सीएफ कर्मदेव कुमार, प्रकाश कुमार , सीईएफ संदीप कुमार, भीआरपी अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुमोद झा, जेआरपी अमरदीप कुमार , पुष्पा कुमारी , रश्मि कुमारी, रूबी देवी, गुंजन देवी , परवेज सहित सैकड़ों जीविका दीदी ओर सीएम शामिल मौजूद थे।
फोटो - कुमारखंड में आयोजित आमसभा का शुभारंभ करते अध्यक्ष व मौजूद जीविका दीदी व अन्य
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, अधिकारियों से की मुलाकात टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, अधिकारियों से की मुलाकात
    1
    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, अधिकारियों से की मुलाकात
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, अधिकारियों से की मुलाकात
    user_Manzar AlamRN
    Manzar AlamRN
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • जेडीयू ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने फुलवरिया बाजार में आम जनों की समस्या को सुना
    1
    जेडीयू ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने फुलवरिया बाजार में आम जनों की समस्या को सुना
    user_Md Abu Farhan
    Md Abu Farhan
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • फुलबरिया बाजार में जदयू की बैठक, स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक से मिले लोग । फुलबरिया बाजार में जदयू की बैठक, स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक से मिले लोग । टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलबरिया बाजार में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने की। इस दौरान विधायक ने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को आम लोगों की समस्याओं में सहयोग करने और उनके बीच सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया। फुलबरिया बाजार पहुंचे विधायक गोपाल अग्रवाल के समक्ष स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। लोगों ने विशेष रूप से फुलबरिया बाजार की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, नाला निर्माण तथा ओपन मार्केट के निर्माण की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि फुलबरिया बाजार की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से बातचीत की जाएगी। साथ ही उन्होंने फुलबरिया को वाइब्रेंट विलेज में शामिल कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। बैठक के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान मुखिया अबु बकर, सरपंच नौशाद आलम , पंचायत समिति इस्माइल , पंचायत समिति शाहिद आलम , समाजसेवी बबलू आदि उपस्थित रहे।
    1
    फुलबरिया बाजार में जदयू की बैठक, स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक से मिले लोग ।
फुलबरिया बाजार में जदयू की बैठक, स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक से मिले लोग ।
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलबरिया बाजार में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने की। इस दौरान विधायक ने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को आम लोगों की समस्याओं में सहयोग करने और उनके बीच सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया। फुलबरिया बाजार पहुंचे विधायक गोपाल अग्रवाल के समक्ष स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। लोगों ने विशेष रूप से फुलबरिया बाजार की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, नाला निर्माण तथा ओपन मार्केट के निर्माण की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि फुलबरिया बाजार की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से बातचीत की जाएगी। साथ ही उन्होंने फुलबरिया को वाइब्रेंट विलेज में शामिल कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। बैठक के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान मुखिया अबु बकर, सरपंच नौशाद आलम , पंचायत समिति इस्माइल , पंचायत समिति शाहिद आलम , समाजसेवी बबलू आदि उपस्थित रहे।
    user_Vijay Kumar  press repoter
    Vijay Kumar press repoter
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    7 hrs ago
  • एन डी रुंगटा हाई स्कूल जलालगढ़ में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सेवा ही संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन एनडी रूंगटा उच्च विद्यालय, जलालगढ़ में सेवा ही संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में सृष्टि कुमारी (कक्षा 8) प्रथम, साजिदा (कक्षा 8) द्वितीय तथा सना आफरीन (कक्षा 7) तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 12 वर्ग में रिमी कुमारी (कक्षा 9) प्रथम और लवली कुमारी (कक्षा 9) द्वितीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्वाति कुमारी (कक्षा 8) प्रथम, सुप्रिया कुमारी (कक्षा 8) द्वितीय और कविता कुमारी (कक्षा 8) तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 12 वर्ग में निखिल कुमारी (कक्षा 11) प्रथम, नूरे आइस (कक्षा 9) द्वितीय और अंजली कुमारी (कक्षा 9) तृतीय रहीं। आग लगने पर बचाव की भूमिका प्रतियोगिता में आरुषी कुमारी (कक्षा 7) प्रथम, गुलफा (कक्षा 10) द्वितीय और सुप्रिया (कक्षा 8) तृतीय रहीं। वहीं ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ प्रतियोगिता में आयुष कुमार (कक्षा 7) प्रथम, नूरे आइस (कक्षा 9) द्वितीय और सृष्टि कुमारी (कक्षा 8) तृतीय रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक दिवाकर राज, अमित विक्रम, लाल सिंह, आशीष कुमार, सुरभि संगम, संतोष कुमार, मधु कुमारी, विनोद कुमार यादव, दिवाकर कुमार सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनी गुप्ता ने प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
    1
    एन डी रुंगटा हाई स्कूल जलालगढ़ में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 
सेवा ही संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
एनडी रूंगटा उच्च विद्यालय, जलालगढ़ में सेवा ही संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में सृष्टि कुमारी (कक्षा 8) प्रथम, साजिदा (कक्षा 8) द्वितीय तथा सना आफरीन (कक्षा 7) तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 12 वर्ग में रिमी कुमारी (कक्षा 9) प्रथम और लवली कुमारी (कक्षा 9) द्वितीय रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्वाति कुमारी (कक्षा 8) प्रथम, सुप्रिया कुमारी (कक्षा 8) द्वितीय और कविता कुमारी (कक्षा 8) तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 12 वर्ग में निखिल कुमारी (कक्षा 11) प्रथम, नूरे आइस (कक्षा 9) द्वितीय और अंजली कुमारी (कक्षा 9) तृतीय रहीं।
आग लगने पर बचाव की भूमिका प्रतियोगिता में आरुषी कुमारी (कक्षा 7) प्रथम, गुलफा (कक्षा 10) द्वितीय और सुप्रिया (कक्षा 8) तृतीय रहीं। वहीं ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ प्रतियोगिता में आयुष कुमार (कक्षा 7) प्रथम, नूरे आइस (कक्षा 9) द्वितीय और सृष्टि कुमारी (कक्षा 8) तृतीय रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक दिवाकर राज, अमित विक्रम, लाल सिंह, आशीष कुमार, सुरभि संगम, संतोष कुमार, मधु कुमारी, विनोद कुमार यादव, दिवाकर कुमार सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनी गुप्ता ने प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    Local News Reporter जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • लाखों की चोरी सरकार की संपत्ति !! #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar
    1
    लाखों की चोरी सरकार की संपत्ति !! #Instragramtips #tredingsreels 
#reelsvideo #viralpost #purneabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    13 hrs ago
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड को लगा कैंप 145 आवेदन में से 12 को मिला प्रमाण पत्र कुमारखंड , मधेपुरा। सीएचसी परिसर में डीएम और सिविल सर्जन के निर्देश पर सोमवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने व स्वास्थ्य जांच को लेकर कैंप लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में आए 145 आवेदन में से 12 को जांच के बाद स्वीकृति दी गई। जिसका प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। कैंप में विभिन्न पंचायत के दर्जनों दिव्यांग आवेदन लेकर पहुंचे । कैंप में दिव्यांग जनों के स्वास्थ्य जांच जांच टीम के डाॅ धनंजय कुमार कर्ण के द्वारा किया गया। कैंप में 12 आवेदन को 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग होने पर स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। कैंप में बीएचएम कुमार धनंजय, उपेंद्र कुमार अमर, बीआरपी विनय कुमार, शिवपर्सन यादव, दिलीप कुमार, रितेश कुमार, शरद कुमार, श्रवण कुमार मंडल समेत दर्जनों दिव्यांग जन व अभिभावक मौजूद थे। फोटो - सीएचसी में आयोजित कैंप में दिव्यांग के आवेदन लेते जांच टीम के सदस्य
    1
    दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड को लगा कैंप 
145 आवेदन में से 12 को मिला प्रमाण पत्र
कुमारखंड , मधेपुरा। सीएचसी परिसर में डीएम और सिविल सर्जन के निर्देश पर सोमवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने व स्वास्थ्य जांच को लेकर कैंप लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में आए 145 आवेदन में से 12 को जांच के बाद स्वीकृति दी गई। जिसका प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। कैंप में विभिन्न पंचायत के दर्जनों दिव्यांग आवेदन लेकर पहुंचे । कैंप में दिव्यांग जनों के स्वास्थ्य जांच जांच टीम के डाॅ धनंजय कुमार कर्ण के द्वारा किया गया। कैंप में 12 आवेदन को 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग होने पर स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। कैंप में बीएचएम कुमार धनंजय, उपेंद्र कुमार अमर, बीआरपी विनय कुमार, शिवपर्सन यादव, दिलीप कुमार, रितेश कुमार, शरद कुमार, श्रवण कुमार मंडल समेत दर्जनों दिव्यांग जन व अभिभावक मौजूद थे। 
फोटो - सीएचसी में आयोजित कैंप में दिव्यांग के आवेदन लेते जांच टीम के सदस्य
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • कॉमेडियन पप्पू पांडेय झगरु महतो-2साथ फिर से काम करेगा जानिए #Pappupanday #Jhagarumahto #Viral #Video #Bihar #mosti #Comdey कॉमेडियन पप्पू पांडेय झगरु महतो-2साथ फिर से काम करेगा जानिए #Pappupanday #Jhagarumahto #Viral #Video #Bihar #mosti #Comdey
    1
    कॉमेडियन पप्पू पांडेय झगरु महतो-2साथ  फिर से काम करेगा जानिए #Pappupanday #Jhagarumahto #Viral #Video #Bihar #mosti #Comdey 
कॉमेडियन पप्पू पांडेय झगरु महतो-2साथ  फिर से काम करेगा जानिए #Pappupanday #Jhagarumahto #Viral #Video #Bihar #mosti #Comdey
    user_Tulsi News
    Tulsi News
    News Anchor भरगामा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • टेढ़ागाछ के फुलवरिया पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा टेढ़ागाछ के फुलवरिया पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा
    1
    टेढ़ागाछ के फुलवरिया पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा
टेढ़ागाछ के फुलवरिया पहुंचे ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा
    user_Manzar AlamRN
    Manzar AlamRN
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.