Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारीबाग की रामनवमी का मंगला जुलूस झंडा चौक से l
News Xpose ( Jishan Raj)
हजारीबाग की रामनवमी का मंगला जुलूस झंडा चौक से l
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने बड़ा अखाड़ा में लगभग 106 अखाड़ो के बीच अस्त्र-शस्त्र का वितरण किया। हजारीबाग में पहली बार विभिन्न अखाडो के बीच अस्त्र- शस्त्र वितरण की परंपरा शेफाली गुप्ता के द्वारा पीछले वर्ष से शुरू की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। इस दौरान रामभक्तों ने इस पहल की काफी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर शेफाली गुप्ता ने कहा कि रामनवमी धार्मिक आस्था के साथ हमें शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों में अपनी संस्कृति व परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। इस मौके पर रामनवमी महासमिति के 24 पूर्व अध्यक्ष, संरक्षण समिति एवं स्वागत समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।1
- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by News fatafat 241
- चौपारण क्षेत्र में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ इस पर्व को मनाने की तैयारी में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान शामिल रहेंगे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल रहने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी।1
- अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ चतरा के पत्थलगडा में उमड़ा आस्था का सैलाब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए पत्थलगड़ा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय स्थित बकुलिया नदी घाट सहित पत्थलगड़ा, सिंघानी, बरवाडीह, बुद्ध नदी, चौथा एवं नावाडीह के विभिन्न घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अर्घ्य से पूर्व व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचकर गहरी आस्था का परिचय दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दूध एवं जल से अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर गूंजते लोकगीत, दीपों की जगमगाहट और पारंपरिक छठ गीतों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। छठ घाटों पर भगवान सूर्यदेव की विधिपूर्वक पूजा के साथ व्रतियों ने कथा श्रवण भी किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला। जिसने क्षेत्र को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।1
- यूपी से आए कलाकारों का हजारीबाग रामनवमी में शानदार प्रदर्शन, माहौल हुआ जबरदस्त..1
- रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असनाचूवा एवं गोरमोरवा में अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर संचालित अवैध शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ किया गया। घटनास्थल एवं आसपास छिपाकर रखे गए लगभग 2200 किलोग्राम जावा महुआ (किन्वयन योग्य) को विनष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन आदि जब्त किए गए एवं लगभग 130 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई। इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है तथा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनि बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह एवं सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Update news 241