पुंथर विद्यालय का मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्र सम्मानित पुंथर विद्यालय का मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्र सम्मानित विवेक कुमार नरहट (नवादा): बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम में उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुंथर (बारा करमा) के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। छात्र मनीष कुमार ने 484 अंक के साथ राज्य में 7वां स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे मनीष कुमार ने 479 अंक लाकर राज्य में 12वां और जिले में 5वां स्थान हासिल किया। वहीं एक अन्य मनीष कुमार ने 478 और निखिल कुमार ने 463 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल छात्रों को अंगवस्त्र, माला, पेन और कॉपी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीण चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।

- राधा स्वामी संगठन के नाम पर वाहन खरीद पर 40 प्रतिशत छूट का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है इस मामले को लेकर दर्जनों लोगों ने सिरदला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- Hii1
- नवादा में नया चीनी मिल की स्थापना #गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण #वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर गांव में चिन्हित की गई है भूमि...!4
- रुक जाइये पुरा गाना सुनाए उससे पहले पुरा खबर देख लीजिये! वाह क्या दृश्य है,क्या नजारा है, ये नवादा के सरकारी स्कूल है जहाँ बच्चे पढ़ने जाते है!वहाँ डीजे पर ठुमके लगा कर नाचे जा रहे है!कहते है स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है!लेकिन यहां मंदिर में तो म्यूजिक सिस्टम चढ़ गया है और प्रसाद के रूप में ठुमका परोसा जा रहा है!ये है नवादा के वारसलीगंज के प्राथमिक विद्यालय कठोकरी, नाम प्राथमिक लेकिन काम इंटरटेनमेंट सेंटर का, ब्लैकबोर्ड पर शायद आज का पाठ होगा ठुमका, तभी तो यहां 2 ठुमका +2 ठुमका इकवल टु 4 ठुमका लगा !अब ईस वीडिओ के वाइरल होने के बाद स्कूल के बच्चे सोच रहे होंगे की ये नया सैलेब्स आया कब और शिक्षक कहाँ है!वीक ऑफ पे या मूड ऑफ पे! तीन- तीन बार बालाये स्कूल के बरामदे में और दर्श्क दीर्घा में स्थानीय जनता! किसी को फर्क नहीं पड़ रहा की ये स्कूल है या शादी का पंडाल! और हमारे सिस्टम का क्लासिक जवाब हमें जानकारी ही नहीं, जाँच कराएँगे, देखेंगे!मतलब वीडिओ वाइरल हो गया पुरा जिला देख लिया, देश देख लिया, लेकिन सिस्टम के लोग नहीं देखे है जानकारी बस रास्ते में है!शायद ट्रैफिक में फ़स गया होगा!सबसे पहले आप पुरे वीडिओ को देखिये और कमेंट बॉक्स में वीडिओ को लेकर जरूर बताइयेगा क्या यह सही हुआ है या गलत!1
- *रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, दो गिरफ्तार* अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली के आदेश के आलोक में गठित धावा दल द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भंडारण एवं वितरण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रजौली एवं रजौली थाना पुलिस के संयुक्त दल द्वारा ग्राम मुरहेना बाजार में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में मुरहेना बाजार मेन रोड के पूर्व दिशा स्थित एक निजी मकान में संचालित दुकान से कुल 07 घरेलू 14.2 किलोग्राम भरे हुए बी.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर तथा 40 घरेलू 14.2 किलोग्राम खाली एच.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार, पिता-राजेन्द्र साव, निवासी-मुरहेना, थाना-रजौली, जिला-नवादा बताया तथा स्वयं को दुकान का संचालक स्वीकार किया। इसके उपरांत धावा दल द्वारा मुरहेना बाजार मेन रोड के पश्चिम दिशा स्थित एक अन्य निजी मकान में संचालित दुकान में छापेमारी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ, पिता-मो० तबारक हुसैन, निवासी-मुरहेना, थाना-रजौली, जिला-नवादा बताया। उक्त दुकान से 03 घरेलू 14.2 किलोग्राम खाली एच.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर एवं एक पंजी बरामद किया गया, जिसमें कई लाभुकों का नाम एवं पता अंकित पाया गया। व्यक्ति से जब्त सिलेंडरों एवं पंजी के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उक्त मामले में विजय कुमार एवं शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-07 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by News Of Nawada1
- पूरे बिहार में सेकंड नंबर से टॉप करने वाली सपना कुमारी1
- petrol me badlaw 1april se1