नारी शक्ति का सम्मान : समानता और सशक्तिकरण का संदेश विशेष लेख: लोकेश्वर सिंह मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। 8 मार्च को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ उनके अधिकारों, सम्मान और समानता के प्रति जागरूकता का संदेश देता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी में महिलाओं के अधिकारों के लिए चलाए गए आंदोलनों से हुई थी। वर्ष 1911 से इसे औपचारिक रूप से मनाया जाने लगा। तब महिलाओं ने समान वेतन, बेहतर कार्य परिस्थितियों और मतदान के अधिकार की मांग उठाई थी। आज महिलाएं राजनीति, शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और व्यवसाय सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। साथ ही महिलाओं के सम्मान और समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव भी जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं, ताकि एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।

- *🌸🌼 होली मिलन समारोह में कांग्रेस परिवार का स्नेह मिलन 🌼🌸* *जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के तत्वावधान में रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ सर्कस ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।* *इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली के रंगों का उत्सव मनाया।* *कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।* *कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।* *रंगों के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।*2
- झामा डांड में हाथियों के आतंक1
- कोयला तस्करी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- इस दौरान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह अपने दल-बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर निकलीं और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी या नियमों का उल्लंघन पाया गया, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। साथ ही दुकानदारों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी तथा झगराखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक समस्या काफी पुरानी है और कई लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस टीम शहर के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाएं और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी। जहां-जहां से सूचना मिल रही है, वहां पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।4
- बेटियों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव1
- श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार के👉 बगल में खुल गया पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना मुक्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ आपके सरगुजा संभाग का मेन ऑफिस आपके नगर पंचायत मेन रोड पटना जिला कोरिया में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का भरपूर लाभ उठाए अधिक जानकारी हेतु 7828559006 पर संपर्क करे,, धन्यवाद1
- जनकपुर:-आप को बता दें कि कल दोपहर लगभग 3:30 बजे शहडोल रोड बिहारी टायर के पास अचानक अज्ञात ट्रक के नीचे आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत।2
- सरगुजा मैनपाट में हाथियों का आतंक मचाया उत्पात1