हरिओम हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल। सात आरोपियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया था जेल। एक मार्च की शाम को हुई थी घटना। दियोरिया कलां । पीली भीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव किशनपुर की घटना एक निजी कम्पनी में परिवार सहित मजदूरी कर देहरादून से एक मार्च को होली की खुशियां मानने घर आए एक युवक को गांव में ही जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और दो आरोपी अभी फरार चल रहे है। सात आरोपियों को पुलिस ने घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी कहासुनी को लेकर मामला तूल पकड़ गया। उक्त विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हरिओम पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया था । जिससे हरीओम गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को बचाने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और गंभीर हालात में हरिओम को देखकर तत्काल दियोरिया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता बनवारी लाल पुत्र कल्याण राय की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि चार आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने अपने हमराही कांस्टेबल सत्यवीर और अश्वनी राठी के साथ छापा मारकर किशनपुर निवासी हरिओम हत्या कांड में फरार चल रहे पवन पुत्र जंगबहादुर और अशोक पुत्र ज्वाला प्रसाद को मानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया है कि दो आरोपी फरार चल रहे है, उन्हें भी दबिश देकर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

- थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत प्राइवेट अस्पताल के गार्ड द्वारा उपचार के दौरान महिला के कुंडल चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर की प्रेस बाइट।*1
- जिला पीलीभीत में जनगणना 2027 के सुपरवाइजरो की ट्रेनिंग का डीएम ने किया शुभारंभ,1
- महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग1
- भुता, । थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसका वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली है। जो इस समय क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है जिसकी शिकायत कस्बा फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर की है। इस पोस्ट से नाराज क्षेत्र के दर्जनों पंडित समाज के लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जटौआ के कच्चे रास्ते से छुटन्ना पुत्र शब्बीर (40 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 05 कस्बा धौराटाण्डा को पकड़ा गया।1
- “योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे” – अरशद हुसैन का दावा, 2027 चुनाव की तैयारियां तेज बरेली। भा.ज.पा. समर्थक दल युवा मोर्चा बरेली के तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका दल हमेशा से भाजपा का समर्थन करता रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि पूरी टीम पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरकर अधिक से अधिक सीटें जिताने के लिए काम करेगी। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष को करारी शिकस्त मिलेगी। जिला अध्यक्ष नूर हसन ने बताया कि चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, श्याम देवल, महानगर अध्यक्ष असलम खान, बदरूद्दीन, मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *ट्रेजरी सरकारी धन गबन प्रकरण में अभियुक्त इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा किये गए फर्जी लेनदेन की जांच में अब तक प्रकाश में आए 53 खातों में संदिग्ध ₹5,28,57,605/- की धनराशि फ्रीज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.02.2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 60/26 धारा 336(3)/316(5)/338/340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त द्वारा फर्जी एवं कूटरचित तरीके से वेतन मद से गलत बेनिफिशियरी बनाकर 12.09.2024 से 98 ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹1,01,95,135/- की धनराशि अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर गबन किया जाना पाया गया। प्रकरण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेस बाइट।*👇🏻👇🏻1