FMCG सेक्टर पर महंगाई की मार, क्या आपके घर का बजट फिर से बिगड़ने वाला है.. FMCG सेक्टर पर महंगाई की मार, क्या आपके घर का बजट फिर से बिगड़ने वाला है.. *FMCG कम्पनीज प्राइस हिके : भारत का FMCG सेक्टर (रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बनाने वाला क्षेत्र) इस समय एक अजीब स्थिति में है. एक तरफ गांवों और छोटे शहरों में सामान की मांग बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय तनाव और कच्चे तेल की कीमतों ने कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है. डाबर और अन्य कंपनियों की कीमतों में बढ़ोतरी डाबर इंडिया ने संकेत दिया है कि वह वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा सकती है. कंपनी ने पिछली तिमाही में मुनाफे में 15.75% की बढ़त दर्ज की है, लेकिन पैकेजिंग मटीरियल की बढ़ती लागत चिंता का विषय है. डाबर पहले ही कीमतों में 4% का इजाफा कर चुकी है और अब अगले दौर की तैयारी में है. क्यों बढ़ रहा है दबाव ? कंपनियों के सामने लागत बढ़ने की कई वजहें हैं. पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) संकट: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है. कच्चे तेल का व्यापक असर: कच्चा तेल सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि प्लास्टिक पैकेजिंग, रसायन और परिवहन लागत को भी महंगा बना देता है. इनपुट कॉस्ट: चाय, कॉफी, दूध, गेहूं और खाद्य तेलों जैसी कच्ची सामग्रियों के दाम ऊंचे बने हुए हैं. मानसून की आशंका: अगर इस साल मानसून औसत से कम रहता है, तो खेती से जुड़े उत्पादों की कीमतें और बढ़ सकती हैं. दिग्गज कंपनियों का हाल HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर): कंपनी ने बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की है, जो बाजार में सुधार का संकेत है. हालांकि, चाय और कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की महंगाई इनके लिए बड़ी चुनौती है. नेस्ले इंडिया: शहरी क्षेत्रों और ‘प्रीमियम प्रोडक्ट्स’ (जैसे महंगी कॉफी और चॉकलेट्स) में इनकी पकड़ मजबूत है. लेकिन दूध और कॉफी की बढ़ती कीमतें इनके मार्जिन पर दबाव डाल रही हैं. मैरिको: कंपनी अब साधारण तेलों के बजाय ‘प्रीमियम’ और ‘डिजिटल-फर्स्ट’ ब्रांड्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है ताकि मुनाफे को स्थिर रखा जा सके. ब्रिटानिया और ITC: इन कंपनियों के लिए गेहूं और खाद्य तेलों की महंगाई सबसे बड़ा जोखिम है. ग्रामीण मांग में सुधार इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह है कि ग्रामीण इलाकों (गांवों और कस्बों) में सामान की मांग बढ़ी है. लंबे समय की सुस्ती के बाद अब ग्रामीण बाजार रिकवर कर रहा है. कंपनियों के मैनेजमेंट का मानना है कि खपत में सुस्ती का बुरा दौर अब बीत चुका है. क्या होगा आप पर असर? अगर वैश्विक हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले महीनों में मध्यमवर्गीय परिवारों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है. उत्पादों के दाम बढ़ना: साबुन, डिटर्जेंट, बिस्कुट और अन्य खाद्य पदार्थ महंगे हो सकते हैं. ‘श्रिंकफ्लेशन’ (Shrinkflation): मुमकिन है कि कंपनियां दाम न बढ़ाएं, लेकिन उसी कीमत पर मिलने वाले पैकेट का वजन (Quantity) कम कर दें.

- बिहार के मुजफ्फरपुर विधायक रंजन कुमार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में मुकुंद कुमार को रात में जेल भेज दिया गया। हालांकि, उन्हें अगली सुबह ही बेल मिल गई, जिससे मामले की तेज़ी से सुनवाई हुई।1
- बिहार के पटना जिले में नदी थाना पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में 7.54 ग्राम स्मैक और 12 किलो गांजा समेत करीब ₹2.5 लाख के मादक पदार्थ बरामद कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।4
- राजधानी पटना के होली प्रॉमिस हॉस्पिटल की महिला विशेषज्ञ डॉ. रिचा झा ने मातृ दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मातृत्व पर विशेष बातचीत की।1
- नालंदा के बिक्कु कुमार ने 188 दिनों में 15,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग की कठिन यात्रा पूरी की। उनकी इस असाधारण यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवन, योग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। घर लौटने पर परवलपुर प्रखंड में उनका भव्य स्वागत हुआ, जहाँ उन्हें प्रेरणा स्रोत माना जा रहा है।1
- औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत औरंगाबाद दाउदनगर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पुर के पास अकबरपुर गांव के समिप एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं दोनों गांवों में मातम का माहौल कायम हो गया। मृतकों की पहचान राजकुमार बिगहा निवासी सोनू कुमार तथा साहिल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से किसी काम से दाउदनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे कि दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताय कि टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोग तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शौक अपने कब्जे में लिया है और आगे कार्रवाई में जुड़ गई है1
- दीदारगंज में गोली मारकर हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश जारी। दीदारगंज में गोली मारकर हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश जारी। राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान रामप्रवेश सिंह के रूप में हुई है, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 मई की सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि खानपुर गांव स्थित परती खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के सीने में गोली लगने के निशान मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनकी हत्या गोली मारकर की गई है। मृतक के भाई रंजन कुमार, पिता स्वर्गीय मुंशी सिंह, निवासी सोनावां, थाना दीदारगंज, जिला पटना के बयान पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। ये लोग बनाए गए आरोपी मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है— रामस्वार्थ सिंह, पिता स्वर्गीय जीतू सिंह मुन्ना कुमार, पिता रामस्वार्थ सिंह जितु कुमार, पिता रामस्वार्थ सिंह कन्हैया कुमार, पिता रामस्वार्थ सिंह सभी आरोपी सोनावां गांव, थाना दीदारगंज, जिला पटना के निवासी बताए गए हैं। गांव से ही दबोचे गए आरोपी दीदारगंज थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है— मुन्ना कुमार (24 वर्ष), पिता रामस्वार्थ सिंह प्रमोद कुमार (36 वर्ष), पिता मधु सिंह दोनों को सोनावां गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम ने की कार्रवाई सहायक थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दीदारगंज थाना कांड संख्या 114/25 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- आज बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना पश्चिम के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की 77वीं जयंती के अवसर पर राजवंशी नगर स्थित ‘नवीन सिन्हा स्मृति पार्क’ में उनकी प्रतिमा पर श्री नितिन नवीन जी, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया। समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण, सादगीपूर्ण जीवन और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी मेरे सार्वजनिक जीवन को प्रेरित करती है तथा राष्ट्र और संगठन के प्रति कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। #nitinnabin #NDA4Bihar #BJP4Bihar #BJP4IND #BJP4India #samratchoudhary #sanjaysarwogi आज बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना पश्चिम के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की 77वीं जयंती के अवसर पर राजवंशी नगर स्थित ‘नवीन सिन्हा स्मृति पार्क’ में उनकी प्रतिमा पर श्री नितिन नवीन जी, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया। समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण, सादगीपूर्ण जीवन और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी मेरे सार्वजनिक जीवन को प्रेरित करती है तथा राष्ट्र और संगठन के प्रति कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। #nitinnabin #NDA4Bihar #BJP4Bihar #BJP4IND #BJP4India #samratchoudhary #sanjaysarwogi1
- पटना में चल रहे छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता दिलीप को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। उन्हें हिरासत में लेकर सीधे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से आंदोलनकारी छात्रों में आक्रोश बढ़ गया है।1
- पटना के फतुहा में फोर लेन पर स्प्राइट से लदा ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस भयंकर हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आई हैं और पुलिस जांच में जुटी है।4