मंडला जिले के बीजाडांडी में बढ़ती महंगाई एवं डीजल पेट्रोल गैस की कमी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, निवास विधायक चैन सिंह वरकडे हुए शामिल मंडला जिले के निवास विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और डीजल पेट्रोल गैस की कमी को लेकर जनआक्रोश देखने को मिला। निवास विधानसभा के लोकप्रिय विधायक, जननायक और युवाओं के चहेते माननीय चैन सिंह वरकड़े बीजाडांडी पहुंचे, जहां उन्होंने महंगाई के विरोध में आयोजित रैली में हिस्सा लिया। सोमवार को दोपहर 3:30 जिले के बीजाडांडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और उसकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रदर्शन स्थल तक पहुंची। विधायक चैन सिंह वरकड़े ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाए, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो, बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू की जाए। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन रैली में शामिल हुए,

- देश में इन दोनों गैस की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है जिसके चलते घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर व्यापारियों को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिसके कारण मंडल में चौपाटी के दुकानदार काफी परेशान हैं और गैस सिलेंडर न मिलने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर दुकान संचालित कर रहे हैं सोमवार को शाम 5:30 बजे गैस सिलेंडर की परेशानी बताते हुए दुकानदार ने जानकारी दी।1
- यह घटना नजर उमरिया के पास बस और डंपर के बीच में हुआ है दिन सोमवार कि यह बात है1
- मंडला बस स्टैंड में एजेंट की यात्री के साथ मारपीट, पैसे के लेन-देन का विवाद एक एजेंट ने यात्री के साथ की मारपीट, समाज में असुरक्षा का माहौल सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरस1
- Post by Salim khan1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मध्यप्रदेश के मंडला जिले में जल संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद के छात्रों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “जल है तो कल है” और “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। विकासखंड समन्वयक संतोष झारिया ने जल संकट को गंभीर बताते हुए वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और विद्यार्थियों को दीवार लेखन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।1
- भीषण सड़क हादसा – घुघरी घुघरी के उमरिया ग्राम में 30 मार्च सुबह करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने सवारी बस को टक्कर मार दी। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत CHC घुघरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- मंडला जिले के सुप्रसिद्ध रामनगर में स्थित मोती महल में कर्मचारियों के द्वारा आदिवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है मोती महल देखने के लिए गए आदिवासियों और कर्मचारियों के बीच वाद विवाद हो गया वाद विवाद इतना बढ़ गया कि मोती महल की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने जाति सूचक शब्द कहकर आदिवासियों का अपमान किया जिसके चलते सोमवार को शाम 4:30 बजे आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित होकर मोती महल पहुंचे इस मौके पर जिला पुरातत्व के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आदिवासी समुदाय की बातों को सुनकर 15 दिवस के अंदर वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। आदिवासी समुदाय ने मुख्य रूप से मोती महल के चार्ज को फ्री करने अतिक्रमण हटाने साफ सफाई एवं मरम्मत कार्य करने जैसी प्रमुख मांगे भी रखी।1