logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी,कानपुर सेंट्रल स्टेशन से भी रवाना हुए श्रद्धालु*

2 hrs ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी,कानपुर सेंट्रल स्टेशन से भी रवाना हुए श्रद्धालु*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। नए जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।
    1
    औरैया। नए जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • *पूर्व जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद यह प्रशासनिक बदलाव हुआ।* *जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।* *सभी अधिकारियों को निर्देश—रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर अनिवार्य रूप से जनता की शिकायतें सुनें और उसके बाद ही फील्ड में जाएं।* *जिलाधिकारी का सख्त संदेश—जनता को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा, हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।* *अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि विभिन्न जिलों में काम का लाभ औरैया के विकास में लगाया जाएगा, समन्वय और पारदर्शिता पर रहेगा पूरा जोर।*
    4
    *पूर्व जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद यह प्रशासनिक बदलाव हुआ।*
*जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।*
*सभी अधिकारियों को निर्देश—रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर अनिवार्य रूप से जनता की शिकायतें सुनें और उसके बाद ही फील्ड में जाएं।*
*जिलाधिकारी का सख्त संदेश—जनता को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा, हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।*
*अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि विभिन्न जिलों में काम का लाभ औरैया के विकास में लगाया जाएगा, समन्वय और पारदर्शिता पर रहेगा पूरा जोर।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया, जहां खुशियों के बीच मातम पसर गया। थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में मां और उसके तीन वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और पांच महीने की दुधमुंही बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गए। जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव के निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर पहुंचाने जा रहे थे। शिवम अपनी बाइक से पत्नी और दो बच्चों—3 वर्षीय बेटे पुष्पम और 5 माह की बेटी सिद्धी—के साथ औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव की ओर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी और पुष्पम सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में मेहमानों के स्वागत की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर और सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया, जहां खुशियों के बीच मातम पसर गया। थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में मां और उसके तीन वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और पांच महीने की दुधमुंही बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गए।
जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव के निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर पहुंचाने जा रहे थे। शिवम अपनी बाइक से पत्नी और दो बच्चों—3 वर्षीय बेटे पुष्पम और 5 माह की बेटी सिद्धी—के साथ औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव की ओर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी और पुष्पम सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में मेहमानों के स्वागत की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर और सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान। फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी। घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान।
फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक।
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी।
घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए।
आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई।
ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant Auraiya, Uttar Pradesh•
    38 min ago
  • औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष सचिव लखनऊ को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार की शाम उन्होंने दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनें। इसके बाद ही वे फील्ड से जुड़े कार्यों के लिए बाहर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना है और किसी भी स्थिति में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। नवागत जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।
    1
    औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष सचिव लखनऊ को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार की शाम उन्होंने दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता की शिकायतें सुनें। इसके बाद ही वे फील्ड से जुड़े कार्यों के लिए बाहर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना है और किसी भी स्थिति में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
नवागत जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे आजमगढ़ और बुलंदशहर सहित कई जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा है और उन्हीं अनुभवों के आधार पर औरैया में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ औरैया को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी के आने पर जनपद के कई अधिकारी जिला कोषागार में मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।
    1
    खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है।
आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय
    1
    औरैया। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.