Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी जिले के ओरछा में एक बेकाबू कार सातार नदी में जा गिरी, जिससे हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मदद की और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला।
News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
निवाड़ी जिले के ओरछा में एक बेकाबू कार सातार नदी में जा गिरी, जिससे हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मदद की और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निवाड़ी जिले के ओरछा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए और अपनी बात रखी।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ कलेक्टर परिसर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए अत्याचार और लाठी-डंडों के प्रयोग के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम मैडम को ज्ञापन सौंपा और जंतर-मंतर पर हुई घटना के खिलाफ आवाज उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। इस प्रदर्शन में ओबीसी महासभा, आजाद समाज पार्टी, छात्र संघ और किसान संघ सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान 'ओबीसी महासभा जिंदाबाद', 'आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद' और 'छात्र-किसान एकता जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 12वें दिन जिलेभर के शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में यह आयोजन समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के आयोजन में व्यापारी वर्ग, एनजीओ और विभिन्न सोशल ग्रुप्स का सहयोग लिया गया। आयोजन के दौरान नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत छतरपुर पुलिस आगामी दिनों में भी जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।4
- टीकमगढ़ जिले के बड़ा लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरों में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के परमानंद तिवारी (पिता मथुरा तिवारी) और कुंजीलाल तिवारी (पिता मथुरा तिवारी), निवासी ग्राम खरों, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।4
- ललितपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाश्रम में बोन एंड जॉइंट मंथ के अवसर पर नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही, जरूरत महसूस होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए भी कहा गया।1
- जंतर मंतर पर दो युवाओं के साथ हुई मारपीट की घटना को केवल गुंडागर्दी नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए खुली चुनौती बताया गया है। कुछ लोगों के बल पर अकेले छात्रों को सड़क पर रोककर पीटा गया और फिर इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर उसे साझा करते हुए गर्व महसूस किया गया। सरेआम हुई इस घटना और उसके बाद वीडियो पोस्ट किए जाने से आम आदमी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस तरह की हरकतों पर रोष जताते हुए कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने साथ लोगों को लेकर सड़क पर किसी को भी रोककर पीट सकता है, तो फिर आम नागरिकों की सुरक्षा कहाँ बची है।1