logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग में दुष्प्रचार पर महापौर का कड़ा एक्शन, साइबर थाना में FIR आवेदन हजारीबाग से बड़ी खबर है, जहां नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन पर आरोप है कि उन्होंने एक पोस्ट के जरिए वार्ड 16 में कथित स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये का फंड पास कराने का झूठा दावा किया। महापौर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट उनकी छवि खराब करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश है। साथ ही उन्होंने आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्लग दे

9 hrs ago
user_News nation
News nation
Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
9 hrs ago

हजारीबाग में दुष्प्रचार पर महापौर का कड़ा एक्शन, साइबर थाना में FIR आवेदन हजारीबाग से बड़ी खबर है, जहां नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन पर आरोप है कि उन्होंने एक पोस्ट के जरिए वार्ड 16 में कथित स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये का फंड पास कराने का झूठा दावा किया। महापौर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट उनकी छवि खराब करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश है। साथ ही उन्होंने आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्लग दे

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग से बड़ी खबर है। नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आरोप है कि पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन ने वार्ड 16 में स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये के फंड को लेकर झूठा दावा किया। महापौर ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग की है।
    1
    हजारीबाग से बड़ी खबर है। नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आरोप है कि पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन ने वार्ड 16 में स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये के फंड को लेकर झूठा दावा किया। महापौर ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग की है।
    user_Nitu kumari
    Nitu kumari
    After-school programme हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद -- हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    1
    -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
--
हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बरही बैंक डकैती लूट कांड का खुलासा, अंतर्राजिय गैंग के 3 लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और 912 ग्राम सोना समेत वारदात मे उपयुक्त स्कार्पियो और बाइक बरामद हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों पंकज जो की सरगना है समेत सौरभ और अफ़ज़ल को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए 20 लाख रुपये नकद और 912.22 ग्राम सोना बरामद किया है। घटना के दिन करीब 3:15 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। अपराधियों ने बैंक से 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर बाहर से ताला लगाकर दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान की और उनके भागने के रास्तों पर लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी किए जाने का खुलासा हुआ। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां एसटीएफ के सहयोग से सारनाथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषणों के साथ-साथ गलाया गया सोना और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर मोटरसाइकिल गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की जाएंगी। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
    4
    बरही बैंक डकैती लूट कांड का खुलासा,  अंतर्राजिय गैंग के 3 लुटेरे  गिरफ्तार, 20 लाख नकद और 912 ग्राम सोना समेत वारदात मे उपयुक्त स्कार्पियो और बाइक बरामद 
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों पंकज जो की सरगना है समेत सौरभ और अफ़ज़ल को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए 20 लाख रुपये नकद और 912.22 ग्राम सोना बरामद किया है। घटना के दिन करीब 3:15 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। अपराधियों ने बैंक से 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर बाहर से ताला लगाकर दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान की और उनके भागने के रास्तों पर लगातार छापेमारी की।
जांच के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी किए जाने का खुलासा हुआ। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां एसटीएफ के सहयोग से सारनाथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषणों के साथ-साथ गलाया गया सोना और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर मोटरसाइकिल गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की जाएंगी। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • हजारीबाग के टाटीझरिया क्षेत्र अंतर्गत खैरा पंचायत के सिमरदाह गाँव में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर हजारीबाग युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे।* 35 वर्षीय गीता देवी, जो मजदूरी करने गई थीं, उनके साथ कथित रूप से दरिंदगी और मारपीट की गई। गंभीर हालत में उन्हें रिम्स रांची में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उनकी दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। रिंकू कुमार ने पीड़ित परिवार एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी से भी बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि अभी तक परिवार के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है उसके बाद टाटाझरिया थाना प्रभारी आज पीड़िता के घर गए थे।उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है । रिंकु कुमार ने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
    1
    हजारीबाग के टाटीझरिया क्षेत्र अंतर्गत खैरा पंचायत के सिमरदाह गाँव में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर हजारीबाग युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे।*
35 वर्षीय गीता देवी, जो मजदूरी करने गई थीं, उनके साथ कथित रूप से दरिंदगी और मारपीट की गई। गंभीर हालत में उन्हें रिम्स रांची में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उनकी दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
रिंकू कुमार ने पीड़ित परिवार एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी से भी बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि अभी तक परिवार के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है उसके बाद टाटाझरिया थाना प्रभारी आज पीड़िता के घर गए थे।उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है ।
रिंकु कुमार ने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
    user_Kumar Rinku
    Kumar Rinku
    दारू, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    22 min ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    54 min ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • Post by Md Tazabul Ansari
    1
    Post by Md Tazabul Ansari
    user_Md Tazabul Ansari
    Md Tazabul Ansari
    चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by आशीष कुमार मुखर्जी
    1
    Post by आशीष कुमार मुखर्जी
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.