logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SDM शिवानी शुभम के नेतृत्व में छापेमारी, बिना लाइसेंस और नियम उल्लंघन पर FIR दर्ज मेहसी में अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील। पूर्वी चंपारण के मेहसी में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। चकिया की एसडीएम शिवानी शुभम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कदम उठाया। थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बैंक चौक स्थित प्रियंका अल्ट्रासाउंड, बस स्टैंड स्थित अमित क्लिनिक, तथा मेहसी बस स्टैंड से मुजफ्फरपुर जाने वाले ओवरब्रिज के पास स्थित आदर्श सेवा सदन और दीपक क्लिनिक पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान प्रियंका अल्ट्रासाउंड में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया, जबकि टेक्नीशियन द्वारा मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था, जो पूरी तरह अवैध है। वहीं अमित क्लिनिक संचालक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। आदर्श सेवा सदन का लाइसेंस छह महीने पहले ही समाप्त हो चुका था। प्रशासन ने तीनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और उनके संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही अस्पतालों से दवाएं, ऑपरेशन में उपयोग होने वाली सामग्री और ऑक्सीजन सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। इस छापेमारी अभियान में एसडीएम शिवानी शुभम, बीडीओ मेहसी पप्पू कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, थाना अध्यक्ष शानू गौरव, बीसीएम नाजिबूर रहमान, अनुश्रवण सहायक विपुल कुमार, प्रधान सहायक राजीव रंजन समेत कई स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

2 hrs ago
user_Prabhat Ranjan Ranjan
Prabhat Ranjan Ranjan
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

SDM शिवानी शुभम के नेतृत्व में छापेमारी, बिना लाइसेंस और नियम उल्लंघन पर FIR दर्ज मेहसी में अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील। पूर्वी चंपारण के मेहसी में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। चकिया की एसडीएम शिवानी शुभम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कदम उठाया। थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बैंक चौक स्थित प्रियंका अल्ट्रासाउंड, बस स्टैंड स्थित अमित क्लिनिक, तथा मेहसी बस स्टैंड से मुजफ्फरपुर जाने वाले ओवरब्रिज के पास स्थित आदर्श सेवा सदन और दीपक क्लिनिक पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान प्रियंका अल्ट्रासाउंड में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया, जबकि टेक्नीशियन द्वारा मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था, जो पूरी तरह अवैध है। वहीं अमित क्लिनिक संचालक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। आदर्श सेवा सदन का लाइसेंस छह महीने पहले ही समाप्त हो चुका था। प्रशासन ने तीनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और उनके संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही अस्पतालों से दवाएं, ऑपरेशन में उपयोग होने वाली सामग्री और ऑक्सीजन सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। इस छापेमारी अभियान में एसडीएम शिवानी शुभम, बीडीओ मेहसी पप्पू कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, थाना अध्यक्ष शानू गौरव, बीसीएम नाजिबूर रहमान, अनुश्रवण सहायक विपुल कुमार, प्रधान सहायक राजीव रंजन समेत कई स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • (अखिलेश कुमार अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स मुजफ्फरपुर पश्चिमी) मुजफ्फरपुर 06 अप्रैल 2026- मुजफ्फरपुर:-पारू प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही अब्लीटी क्लास कोचिंग से वर्ष 2026 में में 88 से ज्यादा बच्चे फस्ट डिवीजन से पास किया वही के बच्चे विद्यालय टॉपर भी रहे हैं ।देखिए खास रिपोर्ट
    1
    (अखिलेश कुमार अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स मुजफ्फरपुर पश्चिमी)
मुजफ्फरपुर 06 अप्रैल 2026- मुजफ्फरपुर:-पारू प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही अब्लीटी क्लास कोचिंग से वर्ष 2026 में  में 88 से ज्यादा बच्चे फस्ट डिवीजन से पास किया वही के बच्चे विद्यालय टॉपर भी रहे हैं ।देखिए खास रिपोर्ट
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Santosh kumar
    1
    Post by Santosh kumar
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    Painter मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेतिया राज की जमीन पर स्थित एक पेड़ को काटे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह पूरा मामला लाल बाजार स्थित पक्की बावली मंदिर परिसर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पेड़ हजारीमल धर्मशाला के पीछे मौजूद है, जो बेतिया राज की जमीन के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों ने जब देखा कि पेड़ को काटा जा रहा है, तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो वहां मौजूद एक युवक ने बताया कि उसे बेतिया राज के मैनेजर द्वारा मौखिक रूप से पेड़ काटने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि वन विभाग के रेंजर अधिकारी भी मौके पर आए थे और उन्होंने भी मौखिक रूप से पेड़ काटने की अनुमति दी है। हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि जब पेड़ काटने जैसा गंभीर कार्य किया जा रहा है, तो क्या इसके लिए कोई लिखित आदेश जारी किया गया था? स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई भी लिखित आदेश नहीं दिखाया गया है, जिससे यह कार्रवाई पूरी तरह संदिग्ध लग रही है। पर्यावरण और नियमों के अनुसार, किसी भी पेड़ को काटने के लिए वन विभाग की स्पष्ट और लिखित अनुमति आवश्यक होती है। ऐसे में केवल मौखिक आदेश के आधार पर पेड़ काटना नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या इस विवादित पेड़ कटाई पर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेतिया राज की जमीन पर स्थित एक पेड़ को काटे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
यह पूरा मामला लाल बाजार स्थित पक्की बावली मंदिर परिसर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पेड़ हजारीमल धर्मशाला के पीछे मौजूद है, जो बेतिया राज की जमीन के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों ने जब देखा कि पेड़ को काटा जा रहा है, तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो वहां मौजूद एक युवक ने बताया कि उसे बेतिया राज के मैनेजर द्वारा मौखिक रूप से पेड़ काटने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि वन विभाग के रेंजर अधिकारी भी मौके पर आए थे और उन्होंने भी मौखिक रूप से पेड़ काटने की अनुमति दी है।
हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि जब पेड़ काटने जैसा गंभीर कार्य किया जा रहा है, तो क्या इसके लिए कोई लिखित आदेश जारी किया गया था? स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई भी लिखित आदेश नहीं दिखाया गया है, जिससे यह कार्रवाई पूरी तरह संदिग्ध लग रही है।
पर्यावरण और नियमों के अनुसार, किसी भी पेड़ को काटने के लिए वन विभाग की स्पष्ट और लिखित अनुमति आवश्यक होती है। ऐसे में केवल मौखिक आदेश के आधार पर पेड़ काटना नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।
इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या इस विवादित पेड़ कटाई पर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।
    user_Neeraj kumar mishra
    Neeraj kumar mishra
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    30 min ago
  • मीरगंज स्थित लाइन बाजार के एमआर इंटरनेशनल स्कूल में जहां वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान कक्षा पाँच के मेधावी छात्र रेहान अली को स्कूल टॉपर बनने पर साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल बन गया। विद्यालय के डायरेक्टर राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों को सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता है, ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
    1
    मीरगंज स्थित लाइन बाजार के एमआर इंटरनेशनल स्कूल में जहां वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान कक्षा पाँच के मेधावी छात्र रेहान अली को स्कूल टॉपर बनने पर साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल बन गया।
विद्यालय के डायरेक्टर राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों को सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता है, ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    35 min ago
  • पल्सर मोटरसाइकल पर फिट कर लिया आइसक्रीम का ठेला कर रहा है अच्छी कमाई
    1
    पल्सर मोटरसाइकल पर फिट कर लिया आइसक्रीम का ठेला कर रहा है अच्छी कमाई
    user_Unique boy deepak
    Unique boy deepak
    Video Creator Gopalganj, Bihar•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ : गोपालगंज उत्पाद पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान बाइक सवार तीन तस्करों के पास से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनों तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के द्वारा यह जानकारी दी गई...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ : गोपालगंज उत्पाद पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान बाइक सवार तीन तस्करों के पास से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनों तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के द्वारा यह जानकारी दी गई...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    7 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिजली की तार से भड़की आग, छतौनी में घर जलकर राख
    1
    बिजली की तार से भड़की आग, छतौनी में घर जलकर राख
    user_Bihar ke Janta ki Awaaz
    Bihar ke Janta ki Awaaz
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    7 hrs ago
  • #BREAKING शिवहर/बिजली विभाग की बड़ी लापरवाहीं, बिजली के तार गिरने से घर में लगी आग लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा, शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के राजी छतौनी वार्ड नंबर 1 में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बिजली के पोल पर से तार टूट कर एक किसान के घर पर जा गिरी और देखते ही देखते किसान का पूरा घर जलकर स्वाहा हो गया। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #Viralvideobelsand #vidhansabhaChataunipanchayat
    1
    #BREAKING शिवहर/बिजली विभाग की बड़ी लापरवाहीं, बिजली के तार गिरने से घर में लगी आग लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा, शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के राजी छतौनी वार्ड नंबर 1 में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बिजली के पोल पर से तार टूट कर एक किसान के घर पर जा गिरी और देखते ही देखते किसान का पूरा घर जलकर स्वाहा हो गया।
द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट 
#Viralvideobelsand #vidhansabhaChataunipanchayat
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.