logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज टांडा महतोली गांव के तालाब के पास एक बड़ा विशाल मगरमच्छ ग्रामीणों को दिखाई दिया देखते ही ग्रामीण ने लक्सर वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही वन विभाग लक्सर की टीम मौके पर पहुंच गई मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया है ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को धन्यवाद किया और ग्रामीण खुश नजर आए और मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया गया है लक्सर वन विभाग की टीम के सदस्य सुमित कुमार सैनी वन बीट अधिकारी गुरजंट सिंह व भोपाल सिंह वनकर्मी नेअपना सहयोग दिया।

16 hrs ago
user_Rajesh kumar
Rajesh kumar
लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
16 hrs ago

लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज टांडा महतोली गांव के तालाब के पास एक बड़ा विशाल मगरमच्छ ग्रामीणों को दिखाई दिया देखते ही ग्रामीण ने लक्सर वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही वन विभाग लक्सर की टीम मौके पर पहुंच गई मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया है ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को धन्यवाद किया और ग्रामीण खुश नजर आए और मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया गया है लक्सर वन विभाग की टीम के सदस्य सुमित कुमार सैनी वन बीट अधिकारी गुरजंट सिंह व भोपाल सिंह वनकर्मी नेअपना सहयोग दिया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    1
    लोकेशन लक्सर से है
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    30 min ago
  • खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही। बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी? श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय #ShraddhaTVNetwork
    1
    खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद
लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही।
बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे।
अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी?
श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ।
#लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय
#ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    1
    वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
 लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। *विवरण आरोपी संचालक-* फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    1
    बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। 
नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई।  
इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।  
*विवरण आरोपी संचालक-* 
फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    1
    शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • नजीबाबाद के सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति महोत्सव की धूम नजीबाबाद ब्लॉक में मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में आज सुबह से ही गणपति महोत्सव की धूम रही । बप्पा को देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
    1
    नजीबाबाद के सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति महोत्सव की धूम
नजीबाबाद ब्लॉक में मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में आज सुबह से ही गणपति महोत्सव की धूम रही ।
बप्पा को देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
    user_Gaurav Verma
    Gaurav Verma
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 👉एक विवाद, दो कहानी! हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप SLUG = एक विवाद, दो कहानी: हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप ANCHOR = मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग से जुड़े एक हेड कांस्टेबल के पारिवारिक विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस मामले में कौन आरोपी है और कौन निर्दोष अब यह पूरा मामला सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के पाले में है। पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल सोनू अपनी पत्नी के रिश्तेदारों के घर पहुंचे और अपने साथियों के साथ महिलाओं से मारपीट, अभद्रता और जबरन वीडियो बनाने की कोशिश की है। अंकुश का दावा है कि घटना के बाद उनकी मां का मेडिकल कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। पीड़ित पक्ष ने नई मंडी थाने में शिकायत देने के साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय में रिश्वत देने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं, आरोपी पक्ष के सोनू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना अलग पक्ष रखा है। सोनू का कहना है कि वह और उनकी पत्नी दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कथित तौर पर घर से नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई हैं। उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत देने की बात कही है। सोनू का आरोप है कि पत्नी की तलाश करते हुए जब वह उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो वहां उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर और घुटने में चोट आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मोबाइल और अन्य सामान छीना गया था, हालांकि बाद में पुलिस की मदद से सामान वापस मिलने की बात कही है। सोनू का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने तथा अपनी संपत्ति वापस दिलाने की है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटनाक्रम में वास्तविक रूप से क्या हुआ और किन आरोपों की पुष्टि होती है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप की हमारे यहां पर जो हमारे रिश्ते में लगते हैं जो हमारे मौसा जी हैं वह हेड कांस्टेबल है मेरठ में वहां पर तैनात हैं कुछ समय पहले उनकी पत्नी से उनका विवाद चल रहा था आपस में तो हमारी मासी हमारे घर पर आई हुई थी तीन-चार दिन के लिए हमारे मामा जी से भी उनकी बात हो रही थी कि मैं जा रही हूं इस संबंध में तो वह घर पर आई हुई थी अचानक ही जो हमारे माताजी हैं संदीप सिपाही यह जो हमारे घर पर आते हैं अपने तीन दोस्तों को लेकर घर पर आते हैं और आते ही महिलाओं के साथ में मारपीट करते हैं बहुत बुरी तरीके से उनकी वीडियो बनाने लगते हैं गलत तरीके से उनको घसीटते हैं यह बात पूरे मोहल्ले ने देखी है इसके संबंध में हम लोगों ने नई मंडी थाना वहां पर इनकी जांच की एप्लीकेशन दी हुई है वहां की जो एसएसआई हैं। उनको हमने यह मामला बताया उन्होंने हमारी नहीं सुनी इस मामले में यह जो सोनू है संदीप यह पहले ही सी से बात कर रहा था तो हम वह लोग जब वहां पर पहुंचे बात करने तो हमारी सुन नहीं रहे बिल्कुल भी तो हमने फिर आकर के अपने डॉक्टरी कराई मम्मी की उसे डॉक्टरी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि कैसे घसीट और कैसे पिता वह सब कुछ चीज डॉक्टरी में सामने हैं अभी जब नई मंडी थाने में हमारा कोई बयान नहीं हुआ किसी तरीके से तो हम गए एसएसपी ऑफिस उन्होंने क्षेत्रा अधिकारी को निर्देशित किया। इनके पास हम आए और इनको अपनी एप्लीकेशन हमने दी इस तरीके से हमारे साथ मारपीट किया अवैध तरीके से हमारे घर में घुसे हैं हमारे साथ मारपीट की है छेड़खानी की है हमारे साथ में तो इस संबंध में इन्होंने कहा हम इनको बुलाएंगे और हम वार्ता करेंगे और उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे तब भी कुछ नहीं हुआ फिर हम एसएसपी ऑफिस गए फिर आज जाकर हम यह जो सीनू संदीप हेड कांस्टेबल लाइन को बुलाया गया है तो फिर अभी यहां पर जो है क्षेत्राधिकार हैं वह मीटिंग में गए हुए हैं उन्होंने कहा कि अभी वेट कर लीजिए वह आपसे बात करेंगे इसी दौरान यहां पर सी आते हैं बुलेट पर और वह पास में खड़ा होकर उनके पास पूरी गाड़ी उनकी जेब में डाल देता है और यह हमारे द्वारा सबके द्वारा देखा गया है हम उसके पास जाते हैं जैसे ही हम साइड में खड़े थे एकदम से उसके पास गया वह हम साइड में खड़े थे हमें क्या पता देखा हमने सामने की तरफ से तो जेब में डालें इतने में उसकी वीडियो बनाते सूबेदार साहब अपने ऑफिस में चले गए। जी हमें इसे कोई मतलब नहीं लेकिन हमारे घर इन्होंने आकर के मारपीट की है इनके आपस में जो भी था आपस में था लेकिन उनके खिलाफ कार्ड सकदा मुकदमा दर्ज हो और सुसंगत धाराओं में मारपीट छेड़खानी और अवैध तमंचा जो लेकर आए हैं और मारपीट किया उसके खिलाफ सच्चे सख्त कार्रवाई हो सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया जाए यही हमारी मांग है। वही आरोपी पक्ष के सोनू नें जानकारी देते हुए बताया की मैं शामली का रहने वाला हूं और मैं और मेरी पत्नी हम नौकरी करते हैं पुलिस विभाग में मेरी पत्नी मुझे धोखे से भेज कर 2 तारीख की रात को घर से सारी नगरी जेवर और 30,0000 लेकर सारे कागज लेकर घर से गायब है। उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाना कंकरखेड़ा में दी हुई है इसके खिलाफ। गायब होने का कारण यही तो नहीं पता चल रहा 15 दिन से मेरे सामने नहीं आई मैं ढूंढता घूम रहा हूं मैं जबकि मुझे पता चला कि वह उसकी बहन ने उसको छुपा रखा है मैं उनके घर पर गया अपनी पत्नी को पूछने के लिए मैं बस इतना पूछा कि मेरी पत्नी है कि नहीं है उनके मोंटी सेंटी मनी सोनम रिशिपाल अजय इन सब ने मुझे मिलकर पिता मेरे सर में चोट आई मेरे घुटने में फैक्चर है मैं अपनी तारीफ देने आया यहां भी मुझे इन्होंने देर कर पीटने के लिए मेरी जान के दुश्मन बने हुए हैं मेरी समझ में नहीं आया मैं कहां जाऊं। रिश्वत मैं आज पहली बार यहां आया हूं रिश्वत का कोई मामला नहीं है मारपीट कोई नहीं कि मेरा फोन छीना था इन्होंने खुद मेरी चेन छीनी थी मेरी बटवा छीना था मंडी नहीं मंडी थाने पुलिस ने मेरी बहुत मदद की उन्होंने मेरा मोबाइल और सारा सामान वापस दिलाया। भैया तहरीर दे रही हुई है सब जगह एसएसपी मेरठ में भी दे रखी है जहां उनकी पोस्टिंग चल रही है वहां पर भी तहरीर दे रखी है वीडियो अभी खड़े हुए की बना रहे हैं यह मेरी जो इन्होंने मेरा सर फोड़ा है घर में मेरा इन्होंने मोबाइल छीना मैंने जो उनकी वीडियो बनाई थी वह इन्होंने मेरा मोबाइल छीन कर फोन मार दिया फॉरमैट मैं तो चाहता हूं कि मेरी पत्नी उनके कब्जे से मुक्त हो और मेरी संपत्ति वापस दिलाई जाए और मेरे बच्चे जो 15 दिन से कहां छुपाए हुए हैं जो आज तक नहीं मिलने दे रहे मैं इसे यही कह रहा हूं कि मेरे बच्चों से मिलवा दो मैं अपने घर जा रहा हूं संपत्ति इन्होंने मेरी रख ली पत्नी मेरी रख ली मेरे बच्चे तो मुझे दे दिए जाएं मेरे बच्चे 15 दिन से कहां है आज तक मुझे यह भी नहीं पता। BYTE = अंकुश BYTE = सोनू
    4
    👉एक विवाद, दो कहानी! हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
SLUG = एक विवाद, दो कहानी: हेड कांस्टेबल और पत्नी के परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
ANCHOR = मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग से जुड़े एक हेड कांस्टेबल के पारिवारिक विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस मामले में कौन आरोपी है और कौन निर्दोष अब यह पूरा मामला सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के पाले में है।
पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल सोनू अपनी पत्नी के रिश्तेदारों के घर पहुंचे और अपने साथियों के साथ महिलाओं से मारपीट, अभद्रता और जबरन वीडियो बनाने की कोशिश की है। अंकुश का दावा है कि घटना के बाद उनकी मां का मेडिकल कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। पीड़ित पक्ष ने नई मंडी थाने में शिकायत देने के साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय में रिश्वत देने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो उनके पास मौजूद है।
वहीं, आरोपी पक्ष के सोनू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना अलग पक्ष रखा है। सोनू का कहना है कि वह और उनकी पत्नी दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी कथित तौर पर घर से नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज लेकर चली गई हैं। उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत देने की बात कही है।
सोनू का आरोप है कि पत्नी की तलाश करते हुए जब वह उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो वहां उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर और घुटने में चोट आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मोबाइल और अन्य सामान छीना गया था, हालांकि बाद में पुलिस की मदद से सामान वापस मिलने की बात कही है। सोनू का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने तथा अपनी संपत्ति वापस दिलाने की है।
फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटनाक्रम में वास्तविक रूप से क्या हुआ और किन आरोपों की पुष्टि होती है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित पक्ष के अंकुश का आरोप की हमारे यहां पर जो हमारे रिश्ते में लगते हैं जो हमारे मौसा जी हैं वह हेड कांस्टेबल है मेरठ में वहां पर तैनात हैं कुछ समय पहले उनकी पत्नी से उनका विवाद चल रहा था आपस में तो हमारी मासी हमारे घर पर आई हुई थी तीन-चार दिन के लिए हमारे मामा जी से भी उनकी बात हो रही थी कि मैं जा रही हूं इस संबंध में तो वह घर पर आई हुई थी अचानक ही जो हमारे माताजी हैं संदीप सिपाही यह जो हमारे घर पर आते हैं अपने तीन दोस्तों को लेकर घर पर आते हैं और आते ही महिलाओं के साथ में मारपीट करते हैं बहुत बुरी तरीके से उनकी वीडियो बनाने लगते हैं गलत तरीके से उनको घसीटते हैं यह बात पूरे मोहल्ले ने देखी है इसके संबंध में हम लोगों ने नई मंडी थाना वहां पर इनकी जांच की एप्लीकेशन दी हुई है वहां की जो एसएसआई हैं। उनको हमने यह मामला बताया उन्होंने हमारी नहीं सुनी इस मामले में यह जो सोनू है संदीप यह पहले ही सी से बात कर रहा था तो हम वह लोग जब वहां पर पहुंचे बात करने तो हमारी सुन नहीं रहे बिल्कुल भी तो हमने फिर आकर के अपने डॉक्टरी कराई मम्मी की उसे डॉक्टरी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि कैसे घसीट और कैसे पिता वह सब कुछ चीज डॉक्टरी में सामने हैं अभी जब नई मंडी थाने में हमारा कोई बयान नहीं हुआ किसी तरीके से तो हम गए एसएसपी ऑफिस उन्होंने क्षेत्रा अधिकारी को निर्देशित किया। इनके पास हम आए और इनको अपनी एप्लीकेशन हमने दी इस तरीके से हमारे साथ मारपीट किया अवैध तरीके से हमारे घर में घुसे हैं हमारे साथ मारपीट की है छेड़खानी की है हमारे साथ में तो इस संबंध में इन्होंने कहा हम इनको बुलाएंगे और हम वार्ता करेंगे और उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे तब भी कुछ नहीं हुआ फिर हम एसएसपी ऑफिस गए फिर आज जाकर हम यह जो सीनू संदीप हेड कांस्टेबल लाइन को बुलाया गया है तो फिर अभी यहां पर जो है क्षेत्राधिकार हैं वह मीटिंग में गए हुए हैं उन्होंने कहा कि अभी वेट कर लीजिए वह आपसे बात करेंगे इसी दौरान यहां पर सी आते हैं बुलेट पर और वह पास में खड़ा होकर उनके पास पूरी गाड़ी उनकी जेब में डाल देता है और यह हमारे द्वारा सबके द्वारा देखा गया है हम उसके पास जाते हैं जैसे ही हम साइड में खड़े थे एकदम से उसके पास गया वह हम साइड में खड़े थे हमें क्या पता देखा हमने सामने की तरफ से तो जेब में डालें इतने में उसकी वीडियो बनाते सूबेदार साहब अपने ऑफिस में चले गए। जी हमें इसे कोई मतलब नहीं लेकिन हमारे घर इन्होंने आकर के मारपीट की है इनके आपस में जो भी था आपस में था लेकिन उनके खिलाफ कार्ड सकदा मुकदमा दर्ज हो और सुसंगत धाराओं में मारपीट छेड़खानी और अवैध तमंचा जो लेकर आए हैं और मारपीट किया उसके खिलाफ सच्चे सख्त कार्रवाई हो सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया जाए यही हमारी मांग है।
वही आरोपी पक्ष के सोनू नें जानकारी देते हुए बताया की मैं शामली का रहने वाला हूं और मैं और मेरी पत्नी हम नौकरी करते हैं पुलिस विभाग में मेरी पत्नी मुझे धोखे से भेज कर 2 तारीख की रात को घर से सारी नगरी जेवर और 30,0000 लेकर सारे कागज लेकर घर से गायब है। उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाना कंकरखेड़ा में दी हुई है इसके खिलाफ।
गायब होने का कारण यही तो नहीं पता चल रहा 15 दिन से मेरे सामने नहीं आई मैं ढूंढता घूम रहा हूं मैं जबकि मुझे पता चला कि वह उसकी बहन ने उसको छुपा रखा है मैं उनके घर पर गया अपनी पत्नी को पूछने के लिए मैं बस इतना पूछा कि मेरी पत्नी है कि नहीं है उनके मोंटी सेंटी मनी सोनम रिशिपाल अजय इन सब ने मुझे मिलकर पिता मेरे सर में चोट आई मेरे घुटने में फैक्चर है मैं अपनी तारीफ देने आया यहां भी मुझे इन्होंने देर कर पीटने के लिए मेरी जान के दुश्मन बने हुए हैं मेरी समझ में नहीं आया मैं कहां जाऊं।
रिश्वत मैं आज पहली बार यहां आया हूं रिश्वत का कोई मामला नहीं है मारपीट कोई नहीं कि मेरा फोन छीना था इन्होंने खुद मेरी चेन छीनी थी मेरी बटवा छीना था मंडी नहीं मंडी थाने पुलिस ने मेरी बहुत मदद की उन्होंने मेरा मोबाइल और सारा सामान वापस दिलाया।
भैया तहरीर दे रही हुई है सब जगह एसएसपी मेरठ में भी दे रखी है जहां उनकी पोस्टिंग चल रही है वहां पर भी तहरीर दे रखी है वीडियो अभी खड़े हुए की बना रहे हैं यह मेरी जो इन्होंने मेरा सर फोड़ा है घर में मेरा इन्होंने मोबाइल छीना मैंने जो उनकी वीडियो बनाई थी वह इन्होंने मेरा मोबाइल छीन कर फोन मार दिया फॉरमैट मैं तो चाहता हूं कि मेरी पत्नी उनके कब्जे से मुक्त हो और मेरी संपत्ति वापस दिलाई जाए और मेरे बच्चे जो 15 दिन से कहां छुपाए हुए हैं जो आज तक नहीं मिलने दे रहे मैं इसे यही कह रहा हूं कि मेरे बच्चों से मिलवा दो मैं अपने घर जा रहा हूं संपत्ति इन्होंने मेरी रख ली पत्नी मेरी रख ली मेरे बच्चे तो मुझे दे दिए जाएं मेरे बच्चे 15 दिन से कहां है आज तक मुझे यह भी नहीं पता।
BYTE = अंकुश 
BYTE = सोनू
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है। लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर घर में रखने, नाम बदलने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से युवती को सुरक्षित कराने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #नेहन्दपुर #हरिद्वार #उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork
    1
    लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है।
लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर घर में रखने, नाम बदलने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस से युवती को सुरक्षित कराने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ।
#लक्सर #नेहन्दपुर #हरिद्वार #उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.