logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर विवाद, शांति भंग के आरोप में युवक गिरफ्तार रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर विवाद, शांति भंग के आरोप में युवक गिरफ्तार ठाकुरद्वारा। ई-रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बाद में न्यायालय से उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कोतवाली में उपनिरीक्षक विजय देशवाल कांस्टेबल प्रमोद कुमार के साथ 10 मई 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर निवासी इसरार पुत्र स्वर्गीय भूरे अपने ई-रिक्शे में सवारी बैठाने को लेकर अन्य चालकों से विवाद करने लगा। बताया गया कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसरार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। पुलिस के अनुसार स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पैदा हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसरार पुत्र स्व. भूरे, निवासी ग्राम शरीफनगर, उम्र करीब 45 वर्ष को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालानी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को भारी धनराशि के मुचलके से पाबंद किए जाने की मांग की। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया।

2 hrs ago
user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर विवाद, शांति भंग के आरोप में युवक गिरफ्तार रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर विवाद, शांति भंग के आरोप में युवक गिरफ्तार ठाकुरद्वारा। ई-रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बाद में न्यायालय से उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कोतवाली में उपनिरीक्षक विजय देशवाल कांस्टेबल प्रमोद कुमार के साथ 10 मई 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर निवासी इसरार पुत्र स्वर्गीय भूरे अपने ई-रिक्शे में सवारी बैठाने को लेकर अन्य चालकों से विवाद करने लगा। बताया गया कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसरार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। पुलिस के अनुसार स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पैदा हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसरार पुत्र स्व. भूरे, निवासी ग्राम शरीफनगर, उम्र करीब 45 वर्ष को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालानी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को भारी धनराशि के मुचलके से पाबंद किए जाने की मांग की। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया।

More news from Bijnor and nearby areas
  • जेल के अंदर की आत्महत्या जनता में इस घटना से है बड़े बड़े सवाल जिला बिजनोर जेल में हुई ऐसी घटना जिसको लेकर बड़े बड़े सवाल उठ रहे है यानी जेल में हुई मौत।
    1
    जेल के अंदर की आत्महत्या जनता में इस घटना से है बड़े बड़े सवाल
जिला बिजनोर जेल में हुई ऐसी घटना जिसको लेकर बड़े बड़े सवाल उठ रहे है यानी जेल में हुई मौत।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    1 hr ago
  • Post by Pankaj Daksh
    1
    Post by Pankaj Daksh
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की बिजनौर जिला जेल में 30 वर्षीय कैदी दीपक का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। इसे हत्या बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया और डीआईजी की गाड़ी के सामने लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला।
    1
    उत्तर प्रदेश की बिजनौर जिला जेल में 30 वर्षीय कैदी दीपक का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। इसे हत्या बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया और डीआईजी की गाड़ी के सामने लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला।
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रामनगर में एक बेटे ने बाल कटवाए। इसके बाद की घटना का विवरण उपलब्ध नहीं है।
    3
    रामनगर में एक बेटे ने बाल कटवाए। इसके बाद की घटना का विवरण उपलब्ध नहीं है।
    user_अकरम खान
    अकरम खान
    रामनगर, नैनीताल, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • मुरादाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक पीतल कारोबारी के घर 1 करोड़ की डकैती परिवार को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश मुरादाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक पीतल कारोबारी के घर 1 करोड़ की डकैती परिवार को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में सोमवार तड़के हथियारबंद बदमाशों ने पीतल कारोबारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपये की डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है जबकि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे 3 से 4 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ कारोबारी के घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में मौजूद परिवार के लोगों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी करोड़ रुपये की नगदी और कीमती जेवरात समेट लिए पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश बेहद शातिर थे और पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात के दौरान परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए सभी को डराते रहे। बदमाशों ने घर के हर कमरे को खंगाला और आराम से फरार हो गए नगर के बीचों-बीच हुई इस बड़ी डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर नागफनी थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से घर की रेकी की थी और उन्हें घर में नगदी होने की जानकारी थी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है हालांकि इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस के उच्चे अधिकारियों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया हैं।
    2
    मुरादाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक पीतल कारोबारी के घर 1 करोड़ की डकैती परिवार को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश
मुरादाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक पीतल कारोबारी के घर 1 करोड़ की डकैती परिवार को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में सोमवार तड़के हथियारबंद बदमाशों ने पीतल कारोबारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपये की डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है जबकि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे 3 से 4 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ कारोबारी के घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में मौजूद परिवार के लोगों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी करोड़ रुपये की नगदी और कीमती जेवरात समेट लिए पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश बेहद शातिर थे और पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात के दौरान परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए सभी को डराते रहे। बदमाशों ने घर के हर कमरे को खंगाला और आराम से फरार हो गए नगर के बीचों-बीच हुई इस बड़ी डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर नागफनी थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से घर की रेकी की थी और उन्हें घर में नगदी होने की जानकारी थी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है हालांकि इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस के उच्चे अधिकारियों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया हैं।
    user_Kunal chandra
    Kunal chandra
    Media Consultant मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुरादाबाद में पानी के टैंक में 7 वर्षीय मासूम का शव मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार हाई स्ट्रीट स्थित निर्माणाधीन पीएस ग्रीन सोसाइटी में 7 वर्षीय मासूम हसन आलम का शव खुले सेप्टिक टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई है। बिहार के अररिया जिले के निवासी हसीब और उनकी पत्नी कुरेशा मजदूरी के सिलसिले में यहां आए थे और निर्माण स्थल पर ही रह रहे थे। 4 मई की दोपहर हसन अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार ने खोजबीन की और 5 मई को सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार शाम निर्माणाधीन परिसर में दुर्गंध आने पर गार्ड ने जांच की तो सेप्टिक टैंक में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। शव सड़ चुकी अवस्था में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है और डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पेट से काफी पानी निकला। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। हसीब ने पास की बिल्डिंग में काम करने वाली एक महिला (नाजमा उर्फ लजीना) पर आरोप लगाया है कि घटना से दो दिन पहले उनके बीच विवाद हुआ था और महिला ने धमकी दी थी। साथ ही उन्होंने बिल्डर की लापरवाही का भी आरोप लगाया क्योंकि टैंक को ढका नहीं गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा उपायों की कमी को भी उजागर किया है।
    1
    मुरादाबाद में पानी के टैंक में 7 वर्षीय मासूम का शव मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार हाई स्ट्रीट स्थित निर्माणाधीन पीएस ग्रीन सोसाइटी में 7 वर्षीय मासूम हसन आलम का शव खुले सेप्टिक टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई है। बिहार के अररिया जिले के निवासी हसीब और उनकी पत्नी कुरेशा मजदूरी के सिलसिले में यहां आए थे और निर्माण स्थल पर ही रह रहे थे। 4 मई की दोपहर हसन अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार ने खोजबीन की और 5 मई को सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार शाम निर्माणाधीन परिसर में दुर्गंध आने पर गार्ड ने जांच की तो सेप्टिक टैंक में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। शव सड़ चुकी अवस्था में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है और डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पेट से काफी पानी निकला। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। हसीब ने पास की बिल्डिंग में काम करने वाली एक महिला (नाजमा उर्फ लजीना) पर आरोप लगाया है कि घटना से दो दिन पहले उनके बीच विवाद हुआ था और महिला ने धमकी दी थी। साथ ही उन्होंने बिल्डर की लापरवाही का भी आरोप लगाया क्योंकि टैंक को ढका नहीं गया था।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा उपायों की कमी को भी उजागर किया है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Pankaj Daksh
    1
    Post by Pankaj Daksh
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.