logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भुता। भुता बीसलपुर मार्ग पर रसूलपुर बाहनपुर के आगे प्रीती पी.जी. कॉलेज में रक्तदान शिविर व संतूर वादन कार्यक्रम का आयोजन। भुता प्रीती पी.जी. कॉलेज में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर से हुई, जिसका आयोजन कॉलेज के तत्वावधान में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. सुमित वैश्य ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया। इसके बाद कॉलेज परिसर में एसपीआईसी मैके (SPIC MACAY) पीलीभीत चैप्टर के सहयोग से भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित संतूर वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध संतूर वादक पं. अभय रुस्तम सोपोरी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ तबला वादक उजीत उदय कुमार, पखावज वादक चंचल सिंह तथा शिष्या पौशाली दत्ता ने भी शानदार संगत दी। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र गंगवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामसनेही, विनोद कुमार, नितिन गंगवार, बृजेश गंगवार, गुरपाल सिंह (तहसील मीडिया प्रभारी) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

11 hrs ago
user_सचिन मिश्रा
सचिन मिश्रा
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

भुता। भुता बीसलपुर मार्ग पर रसूलपुर बाहनपुर के आगे प्रीती पी.जी. कॉलेज में रक्तदान शिविर व संतूर वादन कार्यक्रम का आयोजन। भुता प्रीती पी.जी. कॉलेज में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर से हुई, जिसका आयोजन कॉलेज के तत्वावधान में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. सुमित वैश्य ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया। इसके बाद कॉलेज परिसर में एसपीआईसी मैके (SPIC MACAY) पीलीभीत चैप्टर के सहयोग से भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित संतूर वादन कार्यक्रम आयोजित किया

गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध संतूर वादक पं. अभय रुस्तम सोपोरी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ तबला वादक उजीत उदय कुमार, पखावज वादक चंचल सिंह तथा शिष्या पौशाली दत्ता ने भी शानदार संगत दी। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र गंगवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामसनेही, विनोद कुमार, नितिन गंगवार, बृजेश गंगवार, गुरपाल सिंह (तहसील मीडिया प्रभारी) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sujan Singh Yadav
    1
    Post by Sujan     Singh    Yadav
    user_Sujan     Singh    Yadav
    Sujan Singh Yadav
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भुता में चेकिंग अभियान चलाते एआरटीओ विनय मिश्रा, बिना कागजात और अनफिट पाए गए पांच वाहनों को किया सीज।
    1
    भुता में चेकिंग अभियान चलाते एआरटीओ विनय मिश्रा, बिना कागजात और अनफिट पाए गए पांच वाहनों को किया सीज।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इस हादसे में दो बाइक के आमने-सामने आपस में बढ़ गई जिसमें दोनों लोगों को छोटे हैं कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएससी भेजा गया तथा कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
    1
    इस हादसे में दो बाइक के आमने-सामने आपस में बढ़ गई जिसमें दोनों लोगों को छोटे हैं कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएससी भेजा गया तथा कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
    user_Veeresh DistCrime reporter
    Veeresh DistCrime reporter
    Court reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 40 हजार की ठगी का आरोप फरीदपुर, बरेली | संवाददाता: पंकज यादव
    1
    प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 40 हजार की ठगी का आरोप
फरीदपुर, बरेली | संवाददाता: पंकज यादव
    user_Pankaj Yadav  Patrakar
    Pankaj Yadav Patrakar
    Business banking service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बरेली में बढ़ती महंगाई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा राष्ट्रपति को
    1
    बरेली में बढ़ती महंगाई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा राष्ट्रपति को
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी ने आम जनता और छोटे कारोबारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका असर छोटे व्यापार, होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड कारोबार पर भी पड़ रहा है। पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए और गरीब व मध्यम वर्ग को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया
    1
    महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी ने आम जनता और छोटे कारोबारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका असर छोटे व्यापार, होटल, ढाबा और स्ट्रीट फूड कारोबार पर भी पड़ रहा है। पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए और गरीब व मध्यम वर्ग को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by भूपेंद्र शर्मा
    1
    Post by भूपेंद्र शर्मा
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • **लगातार अवैध हथियारों के साथ वीडियो हो रहें हैं बायरल** तिलहर : के थाना क्षेत्र तिलहर में पुलिस अवैध हथियारों और हथियारों के प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में नाकाम क्यों है यही नहीं कार्यवाही करना तो दूर आरोपी पुलिस की पहुंच से बहुत दूर,थाना तिलहर क्षेत्र में लगातार अवैध हथियारों का प्रदर्शन का ट्रेंड अब बढ़ चुका है हाल ही में अभी 5 दिन पहले 2 युवकों द्वारा सीसीटीवी कैमरे के सामने अवैध तमंचे से प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद में भी पुलिस की पकड़ से रिलबाज दूर हैं तिलहर पुलिस एक मामले को सुलझा नहीं पाई तो वहीं आज एक और मामला सामने आ गया जहां दो व्यक्तियों द्वारा एक तमंचे से गाने पर रील बनाने का वीडियो सामने आया यह वायरल वीडियो तिलहर का ही बताया जा रहा है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि
    1
    **लगातार अवैध हथियारों के साथ वीडियो हो रहें हैं बायरल**
तिलहर : के थाना क्षेत्र तिलहर में पुलिस अवैध हथियारों और हथियारों के प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में नाकाम क्यों है यही नहीं कार्यवाही करना तो दूर आरोपी पुलिस की पहुंच से बहुत दूर,थाना तिलहर क्षेत्र में लगातार अवैध हथियारों का प्रदर्शन का ट्रेंड अब बढ़ चुका है हाल ही में अभी 5 दिन पहले 2 युवकों द्वारा सीसीटीवी कैमरे के सामने अवैध तमंचे से प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद में भी पुलिस की पकड़ से रिलबाज दूर हैं तिलहर पुलिस एक मामले को सुलझा नहीं पाई तो वहीं आज एक और मामला सामने आ गया जहां दो व्यक्तियों द्वारा एक तमंचे से गाने पर रील बनाने का वीडियो सामने आया यह वायरल वीडियो तिलहर का ही बताया जा रहा है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.