दो बाईकों में आमने-सामने हुई टक्कर एक हुआ घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर घटनास्थल पर पहुंची 112 चीता पुलिस जलालाबाद थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस के गांव धियारा के पास दो बाईकों में आमने सामने टक्कर हो गई बाइकों की टक्कर में थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया कला निवासी विनोद पुत्र धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल पेपरकर दिया हादसे में हुए घायल मुडिया कला निवासी विनोद ने बताया वह जलालाबाद से सामान लेकर अपने गांव जा रहा था तभी सामने से आ रही है तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसके टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया और काफी दूर तक घसीटा हुआ चला गया वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया गांव के मौजूद लोगों ने बताया चिप पुकार की आवाज सुनकर हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि विनोद घायल अवस्था में पड़ा हुआ था उसके बाद इसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया कर जहां से उसे जिला अस्पताल में भर किया गया वहीं मौजूद लोगों ने बताया यह घटना लगभग 9:30 बजे के आसपास की है

- शाहजहाँपुर के जलालाबाद में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना एक महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। मामला कोतवाली जलालाबाद के ग्राम कोला रैपुरा का है, जहाँ रील बनाने के विवाद में एक घर के अंदर खूनी संघर्ष हुआ।" "पीड़िता सीमा का आरोप है कि गांव के ही चार दबंग—जोगराज, उसके दो बेटे गोविंद और पुष्पेंद्र, और रवि—लाठी-डंडे लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए पूछा कि 'तू वीडियो क्यों बनाती है?' और फिर बेरहमी से हमला कर दिया।" "इस हमले में बीच-बचाव करने आए महिला के पति मदनपाल, सास ईश्वरवती और देवर बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।" "पीड़िता की तहरीर पर जलालाबाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जोगराज समेत चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।"1
- शाहजहांपुर। थाना व ब्लॉक मदनापुर क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर डूंडा में आयोजित बुद्ध कथा महोत्सव में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों का श्रवण कर रहे हैं। यह महोत्सव 7 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन आज 13 फरवरी 2026 को किया जाएगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” के उच्चारण के साथ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण स्थापित हो गया। महोत्सव में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तथा सायं 7 बजे से रात्रि तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन औरैया से आईं गायिका प्रज्ञा शाक्य एवं मोहन बौद्ध द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा उनके द्वारा बताए गए मध्यम मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है। कथा वाचकों ने बताया कि भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी (वर्तमान नेपाल) में शाक्य वंश के राजकुमार सिद्धार्थ के रूप में हुआ था। सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर उन्होंने मानव जीवन के दुखों के समाधान की खोज के लिए कठोर तपस्या और साधना की। बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने अहिंसा, करुणा, सत्य और शांति का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके उपदेश आज भी मानवता को सन्मार्ग की ओर प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम के रामऔतार चौकीदार, वीरेश मौर्य, रामनिवास मौर्य, राजेश मौर्य, सर्वेश मौर्य, दुर्वेश मौर्य, शिव कुमार, रक्षपाल मौर्य, वीरपाल मौर्य, बुधपाल मौर्य सहित अन्य ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि आज कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।4
- बकाया_भुगतान_को_लेकर_आशाओं का उग्र कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन,2
- समाजसेवा में फिर आगे आए वरिष्ठ सर्जन — सड़क हादसे में मृत महिला के परिजनों को दी सांत्वना शाहजहाँपुर/ जनपद में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ सर्जन डॉ. के. पी. गुप्ता एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते नजर आए। प्रशासन की ओर से पर्याप्त मदद न मिलने के बीच उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर सड़क दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 फरवरी 2026 को ग्राम प्रथ्वीपुर-मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में श्रीमती द्रोपदी (उम्र लगभग 60 वर्ष), पत्नी प्रहलाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने एक घर से दूसरे घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉ. के. पी. गुप्ता तत्काल मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि विपत्ति की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहे। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित संवेदनशीलता और मदद नहीं दिखाई दी, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। वहीं डॉ. गुप्ता के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं और समाज सेवा में उनकी भूमिका प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1
- प्रत्येक राशन कार्ड का सत्यापन होना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि कौन पात्र है कौन अपात्र सबसे ज्यादा चारपहिया वाहन, सरकारी नौकर, पेंशनर, अत्यधिक भूमि ,jst भरने वाले , आदि के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनपर कार्यवाही की जाए एवं पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके1
- Post by पी के तिवारी पत्रकार1
- शाहजहाँपुर: स्टेट हाईवे पर बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, दो युवक गिरफ्तार2
- सरनाम सिंह यादव जी को सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अध्यक्ष पद पर विजय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 🌹1
- शाहजहांपुर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी सीएमओ विवेक मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कार्यक्रम रखा पत्रकारों के सवालों के जवाब तीखे लगने पर जवाब न देकर बी सी मीटिंग का हवाला देकर खा सकते नजर आए1