Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में मौसी के घर आये गोसाईंगंज के व्यापारी युवक की #गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने की खबर, धौरहरा घाट पर युवक के डूबने की खबर मिली है 2 दिन से #पुलिस शव की तलाश कर रही है। #Barabanki #बाराबंकी
राम जी दीक्षित पत्रकार
जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में मौसी के घर आये गोसाईंगंज के व्यापारी युवक की #गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने की खबर, धौरहरा घाट पर युवक के डूबने की खबर मिली है 2 दिन से #पुलिस शव की तलाश कर रही है। #Barabanki #बाराबंकी
- Sukhdev Kumarनवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश🤝11 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन.......... सहावर तहसील के गांव रारा की बिजली समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन कासगंज। सहावर तहसील क्षेत्र के ग्राम रारा में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री पीयूष कुमार जी से मुलाकात की गई। इस दौरान गांव में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार, नियमित विद्युत आपूर्ति तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता ने समस्याओं को सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विद्युत विभाग जल्द ही समस्याओं का समाधान कर गांव में सुचारु बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।1
- IT चौराहे के पास गिरा विशाल पेड़, लगा लंबा ट्रैफिक जाम मूसलाधार बारिश के चलते सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़ राजधानी लखनऊ के आईटी चौराहे पर मूसलाधार बारिश के चलते सड़क के बीचों-बीच गिरा पेड़। राहगीरों ने दी पुलिस और नगर निगम प्रशासन को सूचना। पेड़ गिरने से आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। मौके पर पहुंची राहत टीम और पुलिसकर्मियों ने पेड़ को सड़क से हटाया। कुल्हाड़ी और कटर की मदद से पेड़ की लकड़ी को काटकर सड़क से हटाया गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से आवाजाही पूरी तरह ठप रही। पेड़ हटने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल किया गया।2
- बाराबंकी में दो रोडवेज बसों की जोरदार भिड़ंत में मासूम की मौत, 12 घायल; बड़ागांव से रामनगर तक मचा हड़कंप कृष्ण कुमार शुक्ल बाराबंकी। मंगलवार को तेज बारिश के बीच दो रोडवेज बसों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि कुल 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को रामनगर और बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य अस्पतालों में पहुंचाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी 70 एफटी 1065 बहराइच से लखनऊ जा रही थी, जबकि बाराबंकी डिपो की बस संख्या यूपी 41 बीटी 6314 बाराबंकी से बदोसराय की ओर जा रही थी। दलसराय के पास तेज बारिश के दौरान दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पांच वर्षीय आर्यन पुत्र आशीष कुमार निवासी कुम्हरवां की मौत हो गई। आर्यन रामनगर स्थित प्रशांत बाल विद्या मंदिर में प्ले ग्रुप का छात्र था। उसकी मां पूजा भी हादसे में घायल हुई हैं। पूजा ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। अचानक सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई, जिससे वह और उसका बेटा नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने से आर्यन की मौत हो गई। हादसे में अरविंद कुमार शुक्ला (50), पुत्र विद्यासागर शुक्ला निवासी रामनगर, जो बस परिचालक हैं, रामलली (55) निवासी रामनगर, राजकुमारी (54) पत्नी अशोक कुमार निवासी कानपुर, नरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जगदारी सिंह निवासी गया/जहानाबाद बिहार और अशोक कुमार तिवारी घायल हुए। तिलोकपुर निवासी प्रभाकर (35) पुत्र शंकरलाल के पैर और जांघ में फ्रैक्चर हुआ। उन्हें बड़ागांव सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक राधेश्याम गौड़ ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था। प्रभाकर की हालत गंभीर होने और फ्रैक्चर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया गया। वहीं रामनगर सीएचसी में भी घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया। डॉक्टर हाशिम ने बताया कि हादसे में एक मासूम की मौत हुई है और घायलों का उपचार किया गया है। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा दलसराय के पास हुआ और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों बसों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात ठप हो गया।थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया।4
- मथुरा महापंचायत के लिए बाराबंकी से रवाना हुए भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता ब्यूरो चीफ बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को जिला अध्यक्ष राधे रमन वर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मथुरा में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। मसौली ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता और महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने निर्धारित ट्रेन से मथुरा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में महापंचायत को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिला और सभी ने हुंकार भरी। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को मथुरा में आयोजित महापंचायत एवं चिंतन शिविर में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसमें बाराबंकी जनपद के किसानों की समस्याओं को भी राष्ट्रीय मंच पर रखा जाएगा।1
- यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है। जमशेदपुर के गोलमुरी पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय अचानक पाइप गाड़ी से निकल गया और उसका नोजल पास खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है।1
- जमशेदपुर के गोलमुरी पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय अचानक पाइप गाड़ी से निकल गया और उसका नोजल पास खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है।1
- बागेश्वर धाम सरकार चरण सेवक राजाराम साहू जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ भारत बागेश्वर धाम सरकार चरण सेवक राजाराम साहू जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ भारत1
- लखनऊ नाका पुलिस की लापरवाही के कारण हिंदू परिवार क्षेत्र से पलायन को मजबूर, मामले मे विश्व हिंदू परिषद के लोग अधिकारियों के पास पहुँचे, जहां पर अधिकारियों से हुई जमकर तीखी नोक झोक ,वीडियो हुआ वायरल1
- इंदिरा नगर के आम्रपाली मार्केट में दुकानों के अंदर घुसा बारिश का पानी, व्यापारियों में मचा हड़कंप l इंदिरा नगर के आम्रपाली मार्केट में दुकानों के अंदर घुसा बारिश का पानी, व्यापारियों में मचा हड़कंप राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच इंदिरा नगर के आम्रपाली मार्केट में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। मार्केट के अंदर तक पानी पहुंचने से कई दुकानों में पानी भर गया, जिससे दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में आज भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। समीर नक़वी | ग्राउंड रिपोर्ट, लखनऊ1