logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दंपति सहित चार घायल, दो अलीगढ़ रेफर सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेवा नगला के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोपेड पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नगला जेहरू निवासी दानवीर अपनी पत्नी अनीता, 4 वर्षीय मासूम बेटे सूरज और अपने साले के साथ मोपेड पर सवार होकर सासनी स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोपेड सेवा नगला के पास पहुँची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुँच गए और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सीएचसी में तैनात एमओआईसी डॉ. पंकज कुमार ने तत्काल सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, अनीता और 4 वर्षीय सूरज की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसे देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार काम के सिलसिले में सासनी आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस अब टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

10 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
ce8eb6da-56c7-440e-a5be-140a917e248c

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दंपति सहित चार घायल, दो अलीगढ़ रेफर सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेवा नगला के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोपेड पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नगला जेहरू निवासी दानवीर अपनी पत्नी अनीता, 4 वर्षीय मासूम बेटे सूरज और अपने साले के साथ मोपेड पर सवार होकर सासनी स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोपेड सेवा नगला के पास पहुँची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो

गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुँच गए और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सीएचसी में तैनात एमओआईसी डॉ. पंकज कुमार ने तत्काल सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, अनीता और 4 वर्षीय सूरज की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसे देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार काम के सिलसिले में सासनी आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस अब टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​सासनी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पूर्व शनिवार की मंगल बेला में धर्म और अध्यात्म के तहत कोतवाली चौराहे पर स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर में बजरंगियों ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व कल्याण की कामना की। ​शनिवार सुबह तड़के ही बड़ी संख्या में हनुमान भक्त मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। 'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच जब सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय निवासियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​आयोजन के अंत में हनुमान जी की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। बजरंगियों ने बताया कि कल महाशिवरात्रि है शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। इसी उपलक्ष्य में शनिवार के दिन हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई है। इस दौरान मोहित बजरंगी, सत्यवीर सिंह, रोहित बजरंगी, प्रिंस बजरंगी, ऋतिक बजरंगी, गणेश बजरंगी, मनोज बजरंगी, खली बजरंगी, सुमित बजरंगी, अमरेश बजरंगी, शिवराम बजरंगी, सत्यम बजरंगी, जीतू बजरंगी, पवन बजरंगी, रोशन सक्सेना, आकाश बजरंगी, करण बजरंगी, ऐदल सिंह, विशाल बजरंगी, आदि मौजूद थे।
    2
    ​सासनी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पूर्व शनिवार की मंगल बेला में धर्म और अध्यात्म के तहत कोतवाली चौराहे पर स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर में बजरंगियों ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व कल्याण की कामना की।
​शनिवार सुबह तड़के ही बड़ी संख्या में हनुमान भक्त मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए।  'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच जब सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय निवासियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​आयोजन के अंत में हनुमान जी की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। बजरंगियों ने बताया कि कल महाशिवरात्रि है शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। इसी उपलक्ष्य में शनिवार के दिन हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई है। इस दौरान मोहित बजरंगी, सत्यवीर सिंह, रोहित बजरंगी, प्रिंस बजरंगी, ऋतिक बजरंगी, गणेश बजरंगी, मनोज बजरंगी, खली बजरंगी, सुमित बजरंगी, अमरेश बजरंगी, शिवराम बजरंगी, सत्यम बजरंगी, जीतू बजरंगी, पवन बजरंगी, रोशन सक्सेना, आकाश बजरंगी, करण बजरंगी, ऐदल सिंह, विशाल बजरंगी, आदि मौजूद थे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हरिद्वार से मुस्लिम महिला कावड़ ले कर आती हुई और उन्होंने बताया मुझे गंगाजल लाकर बहुत अच्छा लगता है हर हर महादेव
    1
    हरिद्वार से मुस्लिम महिला कावड़ 
ले कर आती हुई और उन्होंने बताया
मुझे गंगाजल लाकर बहुत अच्छा लगता 
है हर हर महादेव
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हाथरस के सादाबाद में सुनीता एनक्लेव कॉलोनी में 54 वर्षीय शीला देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। शादी की तैयारियों के दौरान लोहे का टट्टर हटाते समय संतुलन बिगड़ने से वह आंगन में गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उन्हें आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पति उत्तर प्रदेश जल निगम में अलीगढ़ तैनात हैं; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    हाथरस के सादाबाद में सुनीता एनक्लेव कॉलोनी में 54 वर्षीय शीला देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। शादी की तैयारियों के दौरान लोहे का टट्टर हटाते समय संतुलन बिगड़ने से वह आंगन में गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उन्हें आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पति उत्तर प्रदेश जल निगम में अलीगढ़ तैनात हैं; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by डॉ राहुल कुमार
    1
    Post by डॉ राहुल कुमार
    user_डॉ राहुल कुमार
    डॉ राहुल कुमार
    Electrician Iglas, Aligarh•
    23 hrs ago
  • Post by Mohit kumar
    2
    Post by Mohit kumar
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Aligarh Maulana Azad Nagar Char number gali Yahan per Nali bahut jyada kichho rahi hai Yahan per Koi Nagar Nigam ka aadami Nahin Aata is video ko media Tak pahunchao
    1
    Aligarh Maulana Azad Nagar Char number gali Yahan per Nali bahut jyada kichho rahi hai Yahan per Koi Nagar Nigam ka aadami Nahin Aata is video ko media Tak pahunchao
    user_Sohil Mirza Rdx
    Sohil Mirza Rdx
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अलीगढ़ के कस्बा गोंडा में गोरई रोड नगला दरबर पर हर साल की तरह कावड़ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है सुनिए जुबानी
    1
    अलीगढ़ के कस्बा गोंडा में गोरई रोड नगला दरबर पर हर साल की तरह कावड़ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है सुनिए जुबानी
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Mohit kumar
    3
    Post by Mohit kumar
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अलीगढ़ में तैनात सस्पेंडेड इंस्पेक्टर अनुज कुमार की मां सुशीला ने अपने बेटे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशीला का कहना है कि उनका बेटा पुलिस लाइन अलीगढ़ में तैनात था और पिछले कुछ समय से सस्पेंड चल रहा था। परिवार को उसके सस्पेंशन और गायब होने की जानकारी समय पर नहीं दी गई। सुशीला के अनुसार, उन्हें बेटे के सस्पेंड होने की जानकारी गांव में आए एक पत्र से मिली, जिसके बाद वो गाजियाबाद से अलीगढ़ पहुंचीं। उन्होंने पुलिस लाइन, जीडी ऑफिस, एसएसपी कार्यालय और एसएसपी आवास पर जाकर बेटे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें इधर-उधर भटकाया और बेटे के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जब वो बेटे के किराए के मकान पर पहुंचीं तो वहां सामान बिखरा पड़ा था और तोड़फोड़ के निशान थे। कपड़ों पर खून के धब्बे होने का भी दावा किया गया है। इसके बाद परिवार ने महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र और धनीपुर चौकी सहित कई जगहों पर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस सूचना नहीं मिली। सुशीला का कहना है कि करीब डेढ़ महीने बाद उन्हें बताया गया कि उनके बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उनका आरोप है कि परिवार को न तो शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया और न ही उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर अनुज की मां ने पूर्व एसएसपी संजीव सुमन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे को पुलिसकर्मियों द्वारा घर से उठाया गया, रास्ते में मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    4
    अलीगढ़ में तैनात सस्पेंडेड इंस्पेक्टर अनुज कुमार की मां सुशीला ने अपने बेटे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशीला का कहना है कि उनका बेटा पुलिस लाइन अलीगढ़ में तैनात था और पिछले कुछ समय से सस्पेंड चल रहा था। परिवार को उसके सस्पेंशन और गायब होने की जानकारी समय पर नहीं दी गई।
सुशीला के अनुसार, उन्हें बेटे के सस्पेंड होने की जानकारी गांव में आए एक पत्र से मिली, जिसके बाद वो गाजियाबाद से अलीगढ़ पहुंचीं। उन्होंने पुलिस लाइन, जीडी ऑफिस, एसएसपी कार्यालय और एसएसपी आवास पर जाकर बेटे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें इधर-उधर भटकाया और बेटे के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
उन्होंने बताया कि जब वो बेटे के किराए के मकान पर पहुंचीं तो वहां सामान बिखरा पड़ा था और तोड़फोड़ के निशान थे। कपड़ों पर खून के धब्बे होने का भी दावा किया गया है। इसके बाद परिवार ने महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र और धनीपुर चौकी सहित कई जगहों पर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस सूचना नहीं मिली।
सुशीला का कहना है कि करीब डेढ़ महीने बाद उन्हें बताया गया कि उनके बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उनका आरोप है कि परिवार को न तो शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया और न ही उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी दी गई।
इंस्पेक्टर अनुज की मां ने पूर्व एसएसपी संजीव सुमन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे को पुलिसकर्मियों द्वारा घर से उठाया गया, रास्ते में मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Deepak kashyap
    Deepak kashyap
    Media house कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.