आरोन कस्बे में चातुर्मास कर रहे जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निर्मोह सागरजी महाराज के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की घटना से जैन समाज में जबरदस्त आक्रोश आरोन में मुनिश्री के साथ अभद्रता पर फूटा जैन समाज का आक्रोश, मामला दर्ज थाने का घेराव कर बोला— धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं गुना(30 July 26)। जिले के आरोन कस्बे में चातुर्मास कर रहे जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निर्मोह सागरजी महाराज के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की घटना से जैन समाज में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए समाज ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आरोन नगर में इन दिनों मुनिश्री निरोग सागरजी महाराज का चार मुनियों के संघ के साथ चातुर्मास चल रहा है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 11:21 बजे मुनिश्री निर्मोह सागरजी आहारचर्या के बाद मंदिर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रताप जैन के घर के सामने कथित रूप से कीर्ति सोलंकी और पूजा सोलंकी ने मुनिश्री के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जैन समाज के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाओं ने यह तक कह दिया कि यदि भविष्य में जैन समाज का कोई साधु-महात्मा इस रास्ते से निकला तो उसे जान से खत्म कर देंगे। इस घटना से मौके पर मौजूद समाजजन स्तब्ध रह गए और देखते ही देखते पूरे नगर में इसकी जानकारी फैल गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस एक महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई। घटना के विरोध में सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विजय कुमार जैन के नेतृत्व में संजय जैन, संतोष जैन, संजीव जैन, मिन्टूलाल जैन, अमन जैन, जैकी जैन, राजीव जैन, मुनेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग आरोन थाने पहुंचे। समाज ने लिखित आवेदन देकर कहा कि मुनिश्री के साथ किया गया दुर्व्यवहार केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे जैन धर्म का अपमान है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कीर्ति सोलंकी और पूजा सोलंकी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(3) तथा 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैन समाज का कहना है कि साधु-संतों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। समाज ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए।

- कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह क्षेत्रीय जनों की मुलाकात कई समस्याओं का निराकरण किया1
- नकटुआ शांति नगर में सड़क के किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे दे रहे हादसे को दावत1
- दमोह- राधिका पैलेस में माध्यम से गूंजा नशा मु्क्ति का सदेश1
- नरसिंहपुर: मंदिरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर पुलिस ने जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सगौरिया जैन मंदिर से चोरी गई लगभग 100 वर्ष पुरानी भगवान की 2 प्राचीन प्रतिमाएं, सिंहासन, दानपेटी, शंख पात्र, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और लोहे का कटर बरामद किया गया है।1
- नरसिंहपुर: मंदिरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 100 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्तियां और मशरूका बरामद* नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय *नरसिंहपुर: मंदिरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 100 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्तियां और मशरूका बरामद* नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से जैन मंदिर से चोरी गई लगभग 100 वर्ष पुरानी भगवान की मूर्तियां, सिंहासन, दानपेटी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित कटर बरामद किया है। 3 प्रमुख धार्मिक स्थलों को बनाया था निशाना विगत 15 दिनों के दौरान जिले के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों—जैन मंदिर सगौरिया (थाना करेली), माता मंदिर लिलवानी (थाना पलोहा) तथा खेरापति मंदिर तेंदूखेड़ा में चोरी एवं चोरी के प्रयास की घटनाएं हुई थीं। धार्मिक आस्था से जुड़े इन मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों पर नजर रखी और गिरोह को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी: नन्हे सिंह उर्फ समसेर राजपूत (58 वर्ष), निवासी गोटेगांव/गाडरवारा। आकाश उर्फ छोटू राजपूत (25 वर्ष), निवासी गाडरवारा। बृजेश गौड़ (30 वर्ष), निवासी तेंदूखेड़ा। रोहित उर्फ कुट्टू कीर (21 वर्ष), निवासी गाडरवारा। बरामदगी एवं पूछताछ में बड़ा खुलासा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने तीनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने सगौरिया जैन मंदिर से चोरी गईं 100 वर्ष पुरानी भगवान की 2 प्रतिमाएं व सिंहासन, लिलवानी माता मंदिर से शंख रखने का पात्र, दान पेटी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लोहे का कटर और स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने शेष 16 प्रतिमाओं को शक्कर नदी में फेंक दिया था, जिन्हें बरामद करने के लिए पुलिस द्वारा नदी में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फ्रेश वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया "विगत दिनों जिले के तीन मंदिरों—सगौरिया जैन मंदिर, लिलवानी माता मंदिर और तेंदूखेड़ा के खेरापति मंदिर में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस टीमों ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए शातिर चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 100 वर्ष पुरानी जैन मूर्तियां, सिंहासन और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ में कुछ प्रतिमाएं शक्कर नदी में फेंकने की बात सामने आई है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।" बाइट संदीप भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंगपुर3
- ओवर ब्रिज के लिए बनाई गई अप्रोच रोड के बगल में बने गड्ढों को खुला छोड़ हो सकती है दुर्घटना1
- नरसिंहपुर: मंदिरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर पुलिस ने जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सगौरिया जैन मंदिर से चोरी गई लगभग 100 वर्ष पुरानी भगवान की 2 प्राचीन प्रतिमाएं, सिंहासन, दानपेटी, शंख पात्र, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और लोहे का कटर बरामद किया गया है।1
- शहडोल -करोड़ों का अस्पताल, डॉक्टर गायब बिच्छू के डंक से तड़पती महिला का Video वायरल1
- करेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता जैन मंदिर मे हुई चोरी के चोर गिरोह को किया गिरफ्तार करेली थाना अन्तर्गत ग्राम सगोरिया स्थित दिगंबर जैन मंदिर से 18 प्राचीन मूर्तियों की चोरी कुछ दिन पूर्व हो गयी थी उसी चोरी के मामले में करेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी गई मूर्तियों भी बरामद करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की1