logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रियांबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित, 21 सितंबर को होगा मतदान रियांबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित, 21 सितंबर को होगा मतदान रियांबड़ी। नवगठित रियांबड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया ने मंगलवार, 15 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी की। अध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 16 सितंबर तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रियांबड़ी के कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसी अवधि में नामांकन पत्र प्राप्त भी किए जा सकेंगे। 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवार 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। यदि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की आवश्यकता पड़ती है तो 21 सितंबर, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान पंचायत समिति सभागार भवन में निर्वाचित नगरपालिका सदस्यों की बैठक के दौरान कराया जाएगा। अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज नगरपालिका पार्षदों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओबीसी आरक्षण के चलते संभावित दावेदारों और विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं। आगामी दिनों में नामांकन और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

1 day ago
user_Er Sunil Dagdi
Er Sunil Dagdi
Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
1 day ago
e44d27df-0522-43c0-9e3b-f7e5ac0f22a1

रियांबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित, 21 सितंबर को होगा मतदान रियांबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित, 21 सितंबर को होगा मतदान रियांबड़ी। नवगठित रियांबड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया ने मंगलवार, 15 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी की। अध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 16 सितंबर तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रियांबड़ी के कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसी अवधि में नामांकन पत्र प्राप्त भी किए जा सकेंगे। 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवार 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। यदि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की आवश्यकता पड़ती है तो 21 सितंबर, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान पंचायत समिति सभागार भवन में निर्वाचित नगरपालिका सदस्यों की बैठक के दौरान कराया जाएगा। अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज नगरपालिका पार्षदों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओबीसी आरक्षण के चलते संभावित दावेदारों और विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं। आगामी दिनों में नामांकन और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

More news from Nagaur and nearby areas
  • रिया बड़ी नगर पालिका मंडल के कांग्रेस पार्टी के जीते हुए पार्षदों पर हमला
    1
    रिया बड़ी नगर पालिका मंडल के कांग्रेस पार्टी के जीते हुए पार्षदों पर हमला
    user_Rajendra
    Rajendra
    Advertising Photographer Riyan Badi, Nagaur•
    6 hrs ago
  • पीसांगन में बड़ा उलटफेर - 8 निर्दलीयों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा का बोर्ड बनना तय! पीसांगन।* नगरपालिका चुनाव में सबसे बड़ा धमाका हो गया है। किंगमेकर बने कई निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस ज्वाइनिंग के साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सत्ता का गणित पूरी तरह बदल गया है। कांग्रेस के पास सिर्फ 08 पार्षद रह गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्दलीय लोकेश लम्बा के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत पीसांगन की हाॅट सीट वार्ड 18 के पार्षद अविनाश महता,वार्ड 25 से ईश्वर,वार्ड 23 से अभिषेक सोनी, वार्ड 13 से कमला सहित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली निर्दलीय प्रत्याशी संपति देवी भाजपा प्रत्याशी लोकेश लम्बा की प्रस्तावक बनकर सभी को चौंका दिया ।। अब पीसांगन में भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। औपचारिक ऐलान बाकी है।
    1
    पीसांगन में बड़ा उलटफेर - 8 निर्दलीयों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा का बोर्ड बनना तय!
पीसांगन।* नगरपालिका चुनाव में सबसे बड़ा धमाका हो गया है। किंगमेकर बने कई निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
इस ज्वाइनिंग के साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सत्ता का गणित पूरी तरह बदल गया है।
कांग्रेस के पास सिर्फ 08 पार्षद रह गए हैं।
बताया जा रहा है कि निर्दलीय लोकेश लम्बा के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत पीसांगन की हाॅट सीट वार्ड 18 के पार्षद अविनाश महता,वार्ड 25 से ईश्वर,वार्ड 23 से अभिषेक सोनी, वार्ड 13 से कमला सहित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली निर्दलीय प्रत्याशी संपति देवी भाजपा प्रत्याशी लोकेश लम्बा की प्रस्तावक बनकर सभी को चौंका दिया ।।
अब पीसांगन में भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। औपचारिक ऐलान बाकी है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नागौर में BJP ने खोले पत्ते, संतोष टाक ने भरा सभापति पद का पर्चा नागौर नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से श्रीमती संतोष टाक ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान भाजपा प्रभारी श्री देवजी भाई पटेल, खींवसर विधायक श्री रेवंतराम डांगा, पूर्व विधायक श्री मोहनाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामधन पोटालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृपाराम देवड़ा, श्री हुक्मीचंद टाक सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संतोष टाक के पर्चा दाखिल करते ही नागौर सभापति चुनाव की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है। अब सबकी नजरें बोर्ड के सियासी समीकरणों पर टिकी हैं।
    1
    नागौर में BJP ने खोले पत्ते, संतोष टाक ने भरा सभापति पद का पर्चा

नागौर नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से श्रीमती संतोष टाक ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

इस दौरान भाजपा प्रभारी श्री देवजी भाई पटेल, खींवसर विधायक श्री रेवंतराम डांगा, पूर्व विधायक श्री मोहनाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामधन पोटालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृपाराम देवड़ा, श्री हुक्मीचंद टाक सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संतोष टाक के पर्चा दाखिल करते ही नागौर सभापति चुनाव की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है। अब सबकी नजरें बोर्ड के सियासी समीकरणों पर टिकी हैं।
    user_Gulabi Bhati
    Gulabi Bhati
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • AI + YouTube से सीखा फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर! शिक्षकों को बनाया निशाना, आरोपी सौरभ शर्मा गिरफ्तार अजमेर में AI और मोबाइल ऐप की मदद से शिक्षकों के फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर तैयार कर ठगी करने का मामला सामने आया है। गंज थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी YouTube और AI की मदद से असली जैसे दिखने वाले फर्जी आदेश तैयार करता था। मामले में अन्य थानों में भी केस दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम की जांच कर रही है।
    1
    AI + YouTube से सीखा फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर! शिक्षकों को बनाया निशाना, आरोपी सौरभ शर्मा गिरफ्तार
अजमेर में AI और मोबाइल ऐप की मदद से शिक्षकों के फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर तैयार कर ठगी करने का मामला सामने आया है। गंज थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी YouTube और AI की मदद से असली जैसे दिखने वाले फर्जी आदेश तैयार करता था। मामले में अन्य थानों में भी केस दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम की जांच कर रही है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल पर जताया भरोसा वार्ड 57 से कांग्रेस के से चुनाव जीत का आई किरण गढ़वाल कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल पर जताया भरोसा वार्ड 57 से कांग्रेस के से चुनाव जीत का आई किरण गढ़वाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किरण गढ़वाल का भरवाया नामांकन,कांग्रेस ने नगर निगम बोर्ड बनाने के किया दावा, बताया जा रहा है नगर निकाय चुनाव में जीते हुए निर्दलीय पार्षद का मिल रहा समर्थन,
    1
    कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल  पर जताया भरोसा वार्ड 57 से कांग्रेस के से चुनाव जीत का आई किरण गढ़वाल
कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल  पर जताया भरोसा वार्ड 57 से कांग्रेस के से चुनाव जीत का आई किरण गढ़वाल
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किरण गढ़वाल का भरवाया नामांकन,कांग्रेस ने नगर निगम बोर्ड बनाने के किया दावा, बताया जा रहा है नगर निकाय चुनाव में जीते हुए निर्दलीय पार्षद का मिल रहा समर्थन,
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आगेवा मैं 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ *आगेवा में 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुभारम्भ* जैतारण राधेश्याम दाधीच 70वी प्राथमिक विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय 11वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ पीईईओ श्री नारायणलाल पटेल , प्रशासक श्री राकेश सरगरा , पर्यवेक्षक श्री जवरीलाल प्रजापत एवं संयोजक श्री दुर्गाराम चौधरी के कर कमलों से किया गया।। संयोजक चौधरी ने बताया कि 11वर्षीय छात्र प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 सितम्बर2026 तक राजकीय बालिका उच्च प्राथामिक विद्यालय आगेवा के मैदान में आयोजन होने जा रहा है । इसमें कुल 10 टीमें तथा कुल 46 प्रतिभागी भाग ले रहें हैं।। प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने हेतु कुल 10 शा०शि० एवं कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति पर लगाये गये।। तकनिकी सलाकार श्रीमती रेखा निम्बावत ने बताया कि उद्घाटन मैच खो-खो राबाउप्रावि आगेवा V/S राउमावि आगेवा के बीच खेला गया जिसमें राउमावि आगेवा विजेता रही।। एथेलेटिक्स 50 मीटर दाैड़ में विजेता राबाउप्रावि आगेवा व उपविजेता सीरवी ईन्टरनेशल स्कूल जैतारण रही तथा 100 मीटर दौड़ में सीरवी इन्टरनेशनल जैतारण विजेता व राबाउप्रावि आगेवा उप विजेता रही।। प्रतियोगिता आयोजन में राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, प्रदेश मंत्री लिखमाराम सीरवी, निर्णायक एवं चयनकर्ता शा० शि० भंवरलाल सीरवी, रामनिवास चौधरी, सुनिता चौधरी, सुरेश कुमार गौड़, रफीक मोहममद, ओमप्रकाश सैनी, मंगलाराम माली, केसाराम , दुर्गा चौधरी, अनिता रामनानी, पूजा चौधरी, मंजू प्रजापति, भूण्डापूरी , अनिलपुरी सहित समस्त ग्रामीणों व पूरे विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।।
    1
    आगेवा मैं 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
*आगेवा में 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुभारम्भ*
जैतारण राधेश्याम दाधीच 
70वी प्राथमिक विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय 11वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ पीईईओ श्री नारायणलाल पटेल , प्रशासक श्री राकेश सरगरा , पर्यवेक्षक श्री जवरीलाल प्रजापत एवं संयोजक श्री दुर्गाराम चौधरी के कर कमलों से किया गया।।
संयोजक चौधरी ने बताया कि 11वर्षीय छात्र प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 सितम्बर2026 तक राजकीय बालिका उच्च प्राथामिक विद्यालय आगेवा के मैदान में आयोजन होने जा रहा है । इसमें कुल  10 टीमें तथा कुल 46 प्रतिभागी भाग ले रहें हैं।। प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने हेतु  कुल 10  शा०शि० एवं कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति पर लगाये गये।।
तकनिकी सलाकार श्रीमती रेखा निम्बावत ने बताया कि उद्घाटन मैच खो-खो राबाउप्रावि आगेवा V/S राउमावि आगेवा के बीच  खेला गया जिसमें राउमावि आगेवा विजेता रही।।  एथेलेटिक्स 50 मीटर दाैड़ में       विजेता राबाउप्रावि आगेवा व उपविजेता सीरवी ईन्टरनेशल स्कूल जैतारण रही  तथा 100 मीटर दौड़ में  सीरवी इन्टरनेशनल जैतारण  विजेता व  राबाउप्रावि आगेवा उप विजेता रही।।
प्रतियोगिता आयोजन में राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, प्रदेश मंत्री लिखमाराम सीरवी, निर्णायक  एवं चयनकर्ता शा० शि०  भंवरलाल सीरवी, रामनिवास चौधरी, सुनिता चौधरी, सुरेश कुमार गौड़, रफीक मोहममद, ओमप्रकाश सैनी, मंगलाराम माली, केसाराम , दुर्गा चौधरी, अनिता रामनानी, पूजा चौधरी, मंजू प्रजापति, भूण्डापूरी ,  अनिलपुरी सहित समस्त ग्रामीणों व  पूरे विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • प्रिय बहनों और भाइयों, 17 सितंबर का दिन हम सबके लिए एक विशेष दिन है। क्योंकि इस दिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। इसी साल 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। यानी सेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 25 वर्षों में मोदी जी ने जनता की जिंदगी बदली है, देश को बदला है। वे वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के महायज्ञ में निरंतर जुटे हुए हैं। करोड़ों-करोड़ों बहनों और भाइयों के जीवन में आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का नया प्रकाश लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केवल देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं, हमारे परिवार के सदस्य हैं, वे हमारा परिवार हैं। गरीब भाई-बहन हों, लखपति दीदियाँ हों, किसान हों, नौजवान हों, बेटा-बेटी हों... सबके जीवन को बदलने और उन्हें आगे बढ़ाने का अभियान ही तो उनकी जिंदगी है। लोगों की सेवा ही उनके लिए भगवान की पूजा है। आइए, 17 सितंबर के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दीजिए, शुभकामनाएं दीजिए। वे दीर्घायु हों, स्वस्थ और प्रसन्न रहें और देश को निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ाते रहें और उन्हें जन्मदिन पर आशीर्वाद देने के लिए 17 सितंबर को शाम 7 बजे एक दीया जरूर जलाइए। एक दीया आशीर्वाद का! मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
    1
    प्रिय बहनों और भाइयों,

17 सितंबर का दिन हम सबके लिए एक विशेष दिन है। क्योंकि इस दिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
 जी का जन्मदिन है।

इसी साल 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। यानी सेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 25 वर्षों में मोदी जी ने जनता की जिंदगी बदली है, देश को बदला है। वे वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के महायज्ञ में निरंतर जुटे हुए हैं। करोड़ों-करोड़ों बहनों और भाइयों के जीवन में आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का नया प्रकाश लेकर आए हैं। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केवल देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं, हमारे परिवार के सदस्य हैं, वे हमारा परिवार हैं। गरीब भाई-बहन हों, लखपति दीदियाँ हों, किसान हों, नौजवान हों, बेटा-बेटी हों... सबके जीवन को बदलने और उन्हें आगे बढ़ाने का अभियान ही तो उनकी जिंदगी है। लोगों की सेवा ही उनके लिए भगवान की पूजा है। 

आइए, 17 सितंबर के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दीजिए, शुभकामनाएं दीजिए। वे दीर्घायु हों, स्वस्थ और प्रसन्न रहें और देश को निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ाते रहें और उन्हें जन्मदिन पर आशीर्वाद देने के लिए 17 सितंबर को शाम 7 बजे एक दीया जरूर जलाइए।

एक दीया आशीर्वाद का!

मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती
    1
    पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए  तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती
    user_Rajendra
    Rajendra
    Advertising Photographer Riyan Badi, Nagaur•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.