Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्योंझर में कॉफर डैम टूटा, वैतरणी नदी उफान पर; जगन्नाथपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को अलर्ट चाईबासा के सीमावर्ती क्षेत्र से लगे ओडिशा के क्योंझर जिले में वैतरणी नदी पर निर्माणाधीन कानपुर सिंचाई परियोजना का अस्थायी मिट्टी का बांध (कॉफर डैम) लगातार हो रही भारी चक्रवातीय बारिश के कारण टूट गया है। बताया गया है कि लगातार बारिश से डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे स्पिलवे निर्माण के लिए बनाया गया अस्थायी मिट्टी का ढांचा (कॉफर डैम) पानी का दबाव नहीं झेल सका और टूट गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डैम के छह गेट खोल दिए गए हैं, जिसके बाद वैतरणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और नदी उफान पर बह रही है।
CITI LIVE Jharkhand
क्योंझर में कॉफर डैम टूटा, वैतरणी नदी उफान पर; जगन्नाथपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को अलर्ट चाईबासा के सीमावर्ती क्षेत्र से लगे ओडिशा के क्योंझर जिले में वैतरणी नदी पर निर्माणाधीन कानपुर सिंचाई परियोजना का अस्थायी मिट्टी का बांध (कॉफर डैम) लगातार हो रही भारी चक्रवातीय बारिश के कारण टूट गया है। बताया गया है कि लगातार बारिश से डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे स्पिलवे निर्माण के लिए बनाया गया अस्थायी मिट्टी का ढांचा (कॉफर डैम) पानी का दबाव नहीं झेल सका और टूट गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डैम के छह गेट खोल दिए गए हैं, जिसके बाद वैतरणी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और नदी उफान पर बह रही है।
More news from झारखंड and nearby areas
- 🚨चक्रधरपुर के रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी मामले में साहेबगंज से चार आरोपी गिरफ्तार1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल रवि गुप्ता की रिपोर्ट भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा के छोटे भाई के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जताई शोक संवेदना सरायकेला के भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा के छोटे भाई बादल दरोगा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव साथ रहने का भरोसा दिया। चंपई सोरेन ने दिवंगत बादल दरोगा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य, राजकुमार सिंह, लिपू महंती, राजू महापात्र, शंभू अग्रवाल, तुषार दुबे, बलाल हुसैन, आदित्य डोगरा, ऋषभ सेक्सेरिया, अरूप राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बादल दरोगा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।4
- TMH के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत, मोटापा और डायबिटीज मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा जमशेदपुर से स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी खबर। Tata Main Hospital (TMH) के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत की जा रही है। इस नई सुविधा के माध्यम से मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। अस्पताल का उद्देश्य बढ़ते मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसी ही Jamshedpur Breaking News, Jharkhand News, Health News और TMH की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले देखने के लिए Steel City Breaking News चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें। #Jamshedpur #TMH #ObesityClinic #Diabetes #HealthNews #JharkhandNews #BreakingNews #SteelCityBreakingNews #Shorts #YouTubeShorts1
- रांची में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र रांची में बड़ी संख्या में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों और न्याय के समर्थन में आवाज बुलंद की। हाथों में मोमबत्तियां लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया और संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान छात्रों ने एकजुटता दिखाते हुए नारे लगाए और प्रशासन से मामले पर जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।1
- आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर हंगामा, पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग के समीप स्थित मनोरमा देवी एंड संस भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कई ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर निकले कुछ ग्राहक थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि उनकी गाड़ियां अचानक बंद हो गईं। जांच कराने पर वाहन के इंजन में खराबी आने की बात सामने आई। ग्राहकों का आरोप है कि यह समस्या पेट्रोल में पानी मिलने के कारण हुई। घटना से नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल पंप परिसर में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। एक महिला ग्राहक ने दावा किया कि जांच करने पर पेट्रोल में पानी मिला हुआ प्रतीत हो रहा था। वहीं अन्य ग्राहकों ने भी आरोप लगाया कि पेट्रोल की गुणवत्ता सामान्य नहीं थी और उसमें पेट्रोल जैसी विशेषता महसूस नहीं हो रही थी। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी दी गई। समाचार लिखे जाने तक पेट्रोल पंप परिसर में मुआवजे की मांग को लेकर ग्राहकों और पेट्रोल पंप प्रबंधन के बीच हंगामा जारी था। आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर हंगामा, पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग के समीप स्थित मनोरमा देवी एंड संस भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कई ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर निकले कुछ ग्राहक थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि उनकी गाड़ियां अचानक बंद हो गईं। जांच कराने पर वाहन के इंजन में खराबी आने की बात सामने आई। ग्राहकों का आरोप है कि यह समस्या पेट्रोल में पानी मिलने के कारण हुई। घटना से नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल पंप परिसर में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। एक महिला ग्राहक ने दावा किया कि जांच करने पर पेट्रोल में पानी मिला हुआ प्रतीत हो रहा था। वहीं अन्य ग्राहकों ने भी आरोप लगाया कि पेट्रोल की गुणवत्ता सामान्य नहीं थी और उसमें पेट्रोल जैसी विशेषता महसूस नहीं हो रही थी। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी दी गई। समाचार लिखे जाने तक पेट्रोल पंप परिसर में मुआवजे की मांग को लेकर ग्राहकों और पेट्रोल पंप प्रबंधन के बीच हंगामा जारी था।1
- यह देखो भाई यह वही गांव है और इस गांव का हाल बहुत बुरा है बीमारी से दो बच्चों की मौत यहां ना तो कोई हॉस्पिटल है नहीं मेडिकल यह लोग किस प्रकार अपना दिन गुजर कर रहे हैं बहुत मुश्किल में है कुर्सी में बैठे लोग खाली वोट लेने आते हैं यह सब नहीं दिखता है यह इन लोगों को सिर्फ कुर्सी और पैसा लोगों को दिखता है जिनके वजह से कुर्सी में बैठे हैं वे लोग नहीं दिखाई देते हैं कुर्सी में बैठे लोग आम आदमी वोट देना ही छोड़ दे तो ठीक रहेगा फिर देखते हैं फ्री में वोट कौन देता है जय 🇮🇳हिंद3
- नोवामुंडी क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, गाँव में और कई बच्चे हैं मलेरिया से पीड़ित। पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला में मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब यह जानलेवा होने लगा है। अब जिला के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। नोवामुंडी प्रखंड के सुदूर क्षेत्र में स्थित ताड़ेया गांव मलेरिया के चपेट में आ गया है। इस गाँव के हमसदा टोला में मलेरिया के चपेट में आने से एक सप्ताह के भीतर दो बच्चे की मौत हो गई है। 24 जुलाई को दो वर्षीय बच्चा दामू सिरका की मौत हो गई और 28 जुलाई को ढाई वर्षीय बच्ची रासी सिरका की मौत हो गई। गाँव के स्वास्थ्य सहिया द्वारा दोनों बच्चों का मेडिकल किट से जाँच किया गया था, जिसमें दोनों बीमार बच्चों में मलेरिया पाया गया था। अब भी इस गाँव में आधे दर्जन बच्चे बीमार हैं और मलेरिया से पीड़ित हैं। आज भी गाँव में दस लोगों के जाँच में एक ही परिवार के तीन लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।1
- चक्रधरपुर पुलिस ने 50 लाख की रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी का किया खुलासा, साहेबगंज के चार आरोपी गिरफ्तार चक्रधरपुर के चर्चित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकानदार आशीष पाड़िया के लिखित आवेदन पर 25 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत बीएनएस-2023 की संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। आवेदन में करीब ₹44,64,246 मूल्य के मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 23-24 जुलाई की दरम्यानी रात अपराधियों ने दुकान के पीछे का वेंटिलेटर तोड़कर पेड़ के सहारे दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर निकाल लिया। अपराधियों ने शटर और ग्रिल का ताला भी तोड़कर बड़ी संख्या में नए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, पेचकस, वायर कटर, प्लास और स्लाइड रेंच बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।1