एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में 04 आरोपी गिरफतार रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बल्देवगढ़ टीकमगढ़ SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 04 आरोपी गिरफ्तार खरगापुर-बलदेवगढ़ पुलिस की कार्रवाई में कट्टा और कारतूस सहित 04 आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध हथियारों में संलिप्त अपराधियों पर लगातार वार टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में थाना खरगापुर, थाना बलदेवगढ़ एवं चौकी देरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 04 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। पहली कार्रवाई में थाना खरगापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवपुर रोड रेलवे पुल के पास दबिश देकर आरोपी प्रिंस राजपूत एवं मेघराज चढ़ार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई में चौकी देरी पुलिस ने ग्राम मगयारा खिरक क्षेत्र से आरोपी शिवम सिसोदिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। तीसरी कार्रवाई में थाना बलदेवगढ़ पुलिस ने बलदेवगढ़ किले के अंदर खुले मैदान क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शिवराज परिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बलदेवगढ़ में अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाइयों में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक अम्बर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बलदेवगढ़ उपनिरीक्षक चंदन शाक्य,चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक संदीप सोनी, सहायक उपनिरीक्षक पन्नालाल प्रजापति, आरक्षक राजकुमार कुशवाहा, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र सिंह तोमर,आरक्षक आकाश, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक केशव लोधी एवं संबंधित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। टीकमगढ़ पुलिस — कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध।

- 2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं। 2023 से 2025 की सभी पुलिस भर्ती हमने पूरी की अब 2026 की भी भर्ती हमने प्रारंभ की हैं।1
- टीकमगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से कट्टा और कारतूस बरामद1
- ऊजरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर झगड़े में दो परिवार के बीच मारपीट,अब मिल रही धमकियां,वीडियो वायरल छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊजरा गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दो पक्ष के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जानकारी के मुताबिक गांव में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान यादव पक्ष की महिलाओं ने कुशवाहा परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गढ़ीमलहरा थाने लाया गया। थाना पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ताकि भविष्य में दोबारा विवाद की स्थिति न बने गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर शवों के साथ 15 घंटे तक लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।3
- टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कबराटा तालाब में दो सगे भाइयों कृष्णा (14) और देवा (13) की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे रविवार दोपहर खेलने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है।1
- मध्य प्रदेश के घुवारा में कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा नल खनन प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद, खनन माफिया खुलेआम अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन की ढिलाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है और उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।2
- टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध दर्शाता है कि उन्हें क्षेत्र का विकास रास नहीं आ रहा, जबकि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदली है।1