तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने ग्राम भमेला स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से राशन, गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी करने के मामले का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र शिव चरण (21 वर्ष) और तुषार पुत्र श्याम सिंह (22 वर्ष), निवासी ग्राम भमेला के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चार कट्टे राशन (गेहूं-चावल), दो इंडेन गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, एक रेगुलेटर और एक कुकर बरामद किया गया है। बताया गया कि स्कूल के रसोईघर से सामान चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जसोई-भमेला मार्ग पर ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा रिजर्व पुलिसकर्मी ज्वाला सिंह और विपिन शामिल रहे। संक्षिप्त
तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने ग्राम भमेला स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से राशन, गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी करने के मामले का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र शिव चरण (21 वर्ष) और तुषार पुत्र श्याम सिंह (22 वर्ष), निवासी ग्राम भमेला के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चार कट्टे राशन (गेहूं-चावल), दो इंडेन गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, एक रेगुलेटर और एक कुकर बरामद किया गया है। बताया गया कि स्कूल के रसोईघर से सामान चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जसोई-भमेला मार्ग पर ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा रिजर्व पुलिसकर्मी ज्वाला सिंह और विपिन शामिल रहे। संक्षिप्त
- कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाददाता: शफीक राजपूत कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाददाता: शफीक राजपूत1
- बुढ़ाना में युवक पर गंडासे से हमला, मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत; आरोपी फरार । मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना क्षेत्र में एक युवक पर गंडासे से किए गए हमले के बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है और दो टीमों को लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, तालिब पुत्र तौसीफ निवासी लखीपुरा, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ वर्तमान में बुढ़ाना की नई बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रहा था। 08 अगस्त को हाशिम पुत्र अनीश अब्बासी ने उस पर कथित तौर पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तालिब को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हाशिम की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस की कार्रवाई और स्थिति की जानकारी दी।1
- बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव अमीरनगर में लगातार हो रही बारिश के कारण इरशाद पुत्र फत्ता के कच्चे मकान की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। छत गिरने से मकान में रखा सामान भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति छत के नीचे नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के कारण गांव में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान थाना नई मंडी क्षेत्र में बिछड़े 12 वर्षीय भोला लविश को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिसौना-बागोवाली मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की थी। बालक को सकुशल पाकर पुलिस ने जलपान कराया और परिजनों के साथ रवाना किया।1
- हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया गया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया गया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए।1
- हेलीकॉप्टर से DM-SSP ने लिया कांवड़ मार्ग का जायजा, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा । मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का हवाई निरीक्षण किया। हवाई निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आकाश से बरसते पुष्पों के बीच कांवड़ियों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा कांवड़ मार्ग गूंज उठा। पुष्पवर्षा के दौरान शिवभक्तों ने भी उत्साहपूर्वक अभिवादन किया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी।1
- kavad Yatra Ne machaya Baba kavad Yatra ki vajah se hue Koi Koi aam log pareshan Ganga Prasad na badhae side mein chale dekh Kar chale kavad yatra ka sabhi ko dil se dhanyvad Bhartiya savadiya se request hai ki ladai jhagada karunga Prasad na failaye pura kachra dustbin mein dalen jitna ho sake sabak abhiyan mein rakhkar vah vyavastha banae kisi ke sath bhedbhav ka matlab Na Man mein paida life Bharat Sarkar ko unki Suraksha ke liye Main Dil Se dhanyvad deta hun Jay Hind Jay Bharat kuldeep kumar babra social media ABC news reporter khadke jila Muzaffarnagar Uttar Pradesh India 🙏🇮🇳1