मैनपाट में घटिया सड़क निर्माण पर विधायक सख्त, गुणवत्ता विहीन सड़क उखाड़ने के निर्देश , मैनपाट के नवनिर्मित सभी सड़कें घटिया,गुणवत्ता जांच होनी चाहिए -आम जनता सीतापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट ब्लॉक के कदनई से लोटाभवना तक प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित लगभग ढाई किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ता की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने विधायक को शिकायत कर बताया कि सड़क निर्माण कार्य निम्न स्तर का और गुणवत्ता विहीन है। शिकायत के बाद विधायक ने संबंधित विभाग को तत्काल मौके पर जांच करने तथा घटिया निर्माण को उखाड़ने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश के बाद विभाग एक्शन मोड में आया और गुणवत्ता हीन हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गुणवत्ता विहीन निर्माण की जानकारी मिलती है तो लोग तत्काल शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। विधायक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार है और गलत कार्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। यदि कोई निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं पाया जाता है तो उसे तोड़कर दोबारा बनवाया जाएगा। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि केवल कदनई-लोटाभवना सड़क ही नहीं, बल्कि मैनपाट क्षेत्र में बनी कई अन्य सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चोरकीपानी से देवगढ़ जजगा तक की सड़क, ओडमकेला मार्ग सहित मैनपाट क्षेत्र की कई सड़कों में घटिया निर्माण की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मैनपाट क्षेत्र में हाल के वर्षों में बनी सभी सड़कों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और जहां भी गुणवत्ता विहीन निर्माण मिले, वहां जिम्मेदार ठेकेदारों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

- भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में पार्टी की 'ऐतिहासिक जीत' का जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और जमकर आतिशबाजी की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। नेताओं ने इस जीत को राष्ट्रवाद, विकास और हिंदुत्व की विचारधारा की जीत बताया, जिससे देश आगे बढ़ेगा।1
- छत्तीसगढ़ के मैनपाट ब्लॉक में करोड़ों की लागत से बनी अढ़ाई किलोमीटर सड़क को घटिया पाए जाने पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने तत्काल तुड़वाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विधायक ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खराब निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है।1
- जशपुर के रेंगले जोराजाम से एक मासूम डॉगी लापता हो गया है, जिससे मालिक डेविड लकड़ा बेहद परेशान हैं। उन्होंने डॉगी को ढूंढने वाले को ₹1500 का इनाम देने की घोषणा की है। मालिक को आशंका है कि किसी ने उनके घर के पास से ही डॉगी को उठा लिया है।1
- कोरबा में पुलिस ने 90 से ज़्यादा निगरानी बदमाशों की परेड कराई। उन्हें भविष्य में अपराधों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।1
- चैनपुर बाजार में सड़े-गले मुर्गे बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी चैनपुर के साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को मरे हुए एवं सड़े-गले बॉयलर मुर्गे को काटकर बेचने का मामला सामने आने से बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ विक्रेता खराब और मृत मुर्गों को करीब ₹250 प्रति किलो की दर से खुलेआम बेच रहे थे, जिससे लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। मामला जिले तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त गुमला के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चैनपुर बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं चैनपुर थाना के एसआई राजेंद्र मंडल ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।1
- पांच महीने का अंधेरा खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगते ही तिगावल गांव में लौटी रोशनी पांच महीने का अंधेरा खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगते ही तिगावल गांव में लौटी रोशनी चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत अंतर्गत तिगावल गांव के ग्रामीणों को आखिरकार बिजली संकट से राहत मिल गई है। जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर दो बजे बताया गया कि लगभग पांच महीने से बिजली समस्या से जूझ रहे गांव में नया पच्चीस केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद गांव में फिर से रोशनी लौट आई है। गुरुवार को विधिवत रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लंबे समय बाद बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया गुंजन मार्था केरकेट्टा, पंचायत समिति सदस्य अनीता एक्का, वार्ड सदस्य समीर शबनम मिंज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बताया गया कि ट्रांसफार्मर जलने एवं तकनीकी खराबी के कारण पिछले पांच महीनों से तिगावल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को दैनिक जीवन, खेती-बाड़ी तथा बच्चों की पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बिजली विभाग से भविष्य में खराबी होने पर त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने की अपील भी की, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #ElectricityProblem #TransformerInstalled #VillageDevelopment #RuralIndia #GoodNews #PublicVoice #LocalNews1
- क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ने सरगुजा में महाराणा प्रताप जयंती को भव्य रूप से मनाने की अपील की है। समाज की एकता बढ़ाने के उद्देश्य से 9 मई को सुबह 10 बजे कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से जुटने का आह्वान किया गया है।1
- चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, स्वच्छता एवं लाइसेंस को लेकर दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, स्वच्छता एवं लाइसेंस को लेकर दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत चैनपुर/गुमला : उपायुक्त गुमला के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में आज गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी तथा पशुपालन पदाधिकारी चैनपुर डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में प्रशासनिक सहयोग एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में चैनपुर थाना के एसआई श्री राजेंद्र मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा बाजार क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से चिकन दुकानों, मांस विक्रेताओं, मछली दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। अधिकारियों द्वारा दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के भंडारण, उपयोग किए जा रहे पानी की स्वच्छता, खाद्य सामग्री को ढककर रखने की व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। कई दुकानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दुकानदारों को तत्काल सुधार करने की सख्त चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि खाद्य व्यवसाय संचालन हेतु खाद्य सुरक्षा लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस अथवा पंजीकरण के खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में ढक्कन युक्त डस्टबिन रखने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रखने तथा अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कुछ दुकानदार खाद्य सामग्री को अस्वच्छ वातावरण में रखकर बिक्री कर रहे थे। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। टीम द्वारा दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, साफ एप्रन एवं दस्ताने का उपयोग करने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित तापमान में रखने की सलाह दी गई। पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने मांस एवं चिकन विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे केवल स्वस्थ पशुओं एवं पक्षियों के मांस की बिक्री करें तथा काटने एवं भंडारण की प्रक्रिया में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दूषित एवं अस्वच्छ मांस से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए सभी विक्रेताओं को निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है। निरीक्षण टीम ने आम लोगों से भी अपील की कि वे हमेशा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत की सूचना संबंधित विभाग को दें। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी जिले के विभिन्न बाजारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में इस प्रकार के सघन निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।1
- डीएमएफ फंड का पैसा आमजनता का उनके हित में पैसों का हो सदुपयोग, जनपद सदस्य प्रतिनिधि,,अभय प्रताप सिंह,, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़, दिनांक,07/05/2026, मो.बा. 7828534483, स्लग- D.M.F फंड का पैसा आमजनता का उनके हित में पैसों का हो सदुपयोग,,,जनपद सदस्य प्रतिनिधि, अभय प्रताप सिंह,,, - सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी अभय प्रताप सिंह ने D.M.F फंड को लेकर जिला प्रशासन को घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से धनी है, और हमारे सूरजपुर जिले में DMF (जिला खनिज संस्थान) के तहत करोड़ों रुपये जमा हैं,,,,, नियम कहता है कि इस पैसे का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए होना चाहिए।लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? एसीईसीएल से प्रभावित गांवों में आज भी शुद्ध पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी क्यों है,,,, DMF फंड के करोड़ों रुपये सरकारी फाइलों और बैंक खातों में क्यों दबे हुए हैं,,, स्थानीय ग्राम सभाओं को इस पैसे के खर्च के फैसले में शामिल क्यों नहीं किया जाता? जनपद सदस्य प्रतिनिधि कि मांग:,,,, सूरजपुर प्रशासन DMF खर्च का 'विलेज-वाइज' ऑडिट सार्वजनिक करे,,,, एसीईसीएल के प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू हो,,,, मामले में जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने कहां,भ्रष्टाचार की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।जनता देख रही है! हमारा हक, हमारे गांव के विकास में लगना चाहिए।,,,,,, स्टेट टीवी इंडिया न्यूज़ चैनल,, सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ,,, सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,1