logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी....बीआरसी चायल मे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS

3 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कौशांबी....बीआरसी चायल मे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हिन्दुओं इन राक्षसों को पहचानों? एक घटना के लिये पूरे सनातन धर्म के लोगों को भगवा पहनकर बदनाम कर रहे हैं? क्या यह किसी और धर्म के लिए कर सकते हैं?
    1
    हिन्दुओं इन राक्षसों को पहचानों? 

एक घटना के लिये पूरे सनातन धर्म के लोगों को भगवा पहनकर बदनाम कर रहे हैं? 

क्या यह किसी और धर्म के लिए कर सकते हैं?
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रशासनिक उदासीनता से कांवड़ यात्रा पर संकट: संग्रामगढ़-खनवारी मार्ग जर्जर, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी।। संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए लगातार निर्देश जारी कर रही है, लेकिन।। संग्रामगढ़ बाजार से खनवारी मार्ग की जमीनी स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मानिकपुर से गंगाजल लेकर 2 अगस्त को बाबा घुइशनाथ धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों को इस मार्ग पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 3 अगस्त से जलाभिषेक शुरू होना है, लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक पूरी नहीं हो सकी है। सड़क पर गिट्टियां और गड्ढे बने परेशानी का कारण करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से कई स्थानों पर गिट्टियां बिखरी हैं और गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नंगे पैर चलने वाले कांवड़ियों को इससे काफी दिक्कत हो सकती है। लोगों ने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर बह रहा पानी स्थानीय लोगों के अनुसार नाली निर्माण नहीं होने से कई दुकानों और घरों का पानी मुख्य सड़क पर बहता है। इससे जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है, जो कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन सकती है। पीस कमेटी की बैठक न होने का दावा स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए अभी तक क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित नहीं हुई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। व्यापारियों में नाराजगी, जल्द कार्रवाई की मांग व्यापारी पप्पू मोदनवाल, राम सुमिरे पटेल, तीरथ गुप्ता, राधेश्याम अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, अनवर खान, शंभू जायसवाल और राजेश जायसवाल सहित अन्य लोगों ने सड़क की स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क दुरुस्त कराई जाए ताकि कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके और स्थानीय व्यापार भी प्रभावित न हो। प्रशासन से मांग क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी, सांसद और विधायक से संग्रामगढ़ बाजार से खनवारी मार्ग का निर्माण एवं मरम्मत तत्काल कराने, जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और कांवड़ यात्रा से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    प्रशासनिक उदासीनता से कांवड़ यात्रा पर संकट: संग्रामगढ़-खनवारी मार्ग जर्जर, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी।।
संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)।
प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए लगातार निर्देश जारी कर रही है, लेकिन।।
संग्रामगढ़ बाजार से खनवारी मार्ग की जमीनी स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मानिकपुर से गंगाजल लेकर 2 अगस्त को बाबा घुइशनाथ धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों को इस मार्ग पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 3 अगस्त से जलाभिषेक शुरू होना है, लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
सड़क पर गिट्टियां और गड्ढे बने परेशानी का कारण
करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से कई स्थानों पर गिट्टियां बिखरी हैं और गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नंगे पैर चलने वाले कांवड़ियों को इससे काफी दिक्कत हो सकती है। लोगों ने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर बह रहा पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार नाली निर्माण नहीं होने से कई दुकानों और घरों का पानी मुख्य सड़क पर बहता है। इससे जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है, जो कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन सकती है।
पीस कमेटी की बैठक न होने का दावा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए अभी तक क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित नहीं हुई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
व्यापारियों में नाराजगी, जल्द कार्रवाई की मांग
व्यापारी पप्पू मोदनवाल, राम सुमिरे पटेल, तीरथ गुप्ता, राधेश्याम अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, अनवर खान, शंभू जायसवाल और राजेश जायसवाल सहित अन्य लोगों ने सड़क की स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क दुरुस्त कराई जाए ताकि कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके और स्थानीय व्यापार भी प्रभावित न हो।
प्रशासन से मांग
क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी, सांसद और विधायक से संग्रामगढ़ बाजार से खनवारी मार्ग का निर्माण एवं मरम्मत तत्काल कराने, जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और कांवड़ यात्रा से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_सौरभ वैश्य (पत्रकार)
    सौरभ वैश्य (पत्रकार)
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • 8 घंटे तक जल सत्याग्रह पर डटे ग्रामीण, लिखित आश्वासन के बाद तीन दिन के लिए समाप्त हुआ आंदोलन कौशांबी। विकासखंड नेवादा की ग्राम सभा पुरखास में शनिवार को जर्जर सड़क, ध्वस्त नालियों और अधूरे सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह किया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ आंदोलन शाम चार बजे तक लगातार आठ घंटे चला। इस दौरान प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। धरना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह पटेल ने बताया कि पुरखास से मोहम्मदाबाद तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को छह करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से कराना था। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले सड़क का टेंडर स्वीकृत हुआ था और रखरखाव के लिए भी अलग से बजट निर्धारित है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। विनय सिंह पटेल ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी उन्होंने मोहम्मदाबाद में पांच दिन और चार रात तक अनिश्चितकालीन धरना दिया था। उस समय विभाग ने लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन वादे पूरे नहीं किए गए। इसी के विरोध में दोबारा जल सत्याग्रह शुरू किया गया। आंदोलन में आसिफ अंसारी, समाजसेवी अक्कू, सुधांशु, नीरज कुमार गुप्ता, सुभाष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान सराय अकिल पुलिस मौके पर तैनात रही। आंदोलन के चलते कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। शाम करीब चार बजे नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल, लेखपाल, आरईएस विभाग के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार तथा संबंधित अधिकारियों की टीम धरना स्थल पहुंची। अधिकारियों ने सड़क निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने जल सत्याग्रह को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।
    1
    8 घंटे तक जल सत्याग्रह पर डटे ग्रामीण, लिखित आश्वासन के बाद तीन दिन के लिए समाप्त हुआ आंदोलन
कौशांबी। विकासखंड नेवादा की ग्राम सभा पुरखास में शनिवार को जर्जर सड़क, ध्वस्त नालियों और अधूरे सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह किया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ आंदोलन शाम चार बजे तक लगातार आठ घंटे चला। इस दौरान प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई।
धरना स्थल पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह पटेल ने बताया कि पुरखास से मोहम्मदाबाद तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को छह करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से कराना था। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले सड़क का टेंडर स्वीकृत हुआ था और रखरखाव के लिए भी अलग से बजट निर्धारित है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विनय सिंह पटेल ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी उन्होंने मोहम्मदाबाद में पांच दिन और चार रात तक अनिश्चितकालीन धरना दिया था। उस समय विभाग ने लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन वादे पूरे नहीं किए गए। इसी के विरोध में दोबारा जल सत्याग्रह शुरू किया गया।
आंदोलन में आसिफ अंसारी, समाजसेवी अक्कू, सुधांशु, नीरज कुमार गुप्ता, सुभाष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान सराय अकिल पुलिस मौके पर तैनात रही। आंदोलन के चलते कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
शाम करीब चार बजे नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल, लेखपाल, आरईएस विभाग के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार तथा संबंधित अधिकारियों की टीम धरना स्थल पहुंची। अधिकारियों ने सड़क निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने जल सत्याग्रह को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने उपजिलाधिकारी (SDM) लालगंज अझारा को एक ज्ञापन सौंपा खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश: भारतीय किसान यूनियन (अ) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ​स्थान: लालगंज अझारा (प्रतापगढ़) दिनांक: 1 अगस्त 2026 ​प्रतापगढ़। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शनिवार (1 अगस्त) को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रतापगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक लालगंज अझारा के शीतलमऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव द्वारा किया गया। ​बैठक में उपस्थित किसानों ने समितियों पर यूरिया खाद न मिलने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि खाद की कमी के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ​एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ​बैठक के उपरांत भाकियू (अ) के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) लालगंज अझारा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने एसडीएम से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण करने की पुरजोर मांग की। ​"साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की कमी से किसान बेहद परेशान हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद की किल्लत दूर करनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।" — ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष (भाकियू अराजनैतिक) ​बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद ​इस दौरान किसान हित की इस लड़ाई में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से: अजीत कुमार मिश्र (जिला मीडिया प्रभारी) ​राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय (जिला सलाहकार) ​राजकुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष) ​बाजबहादुर सिंह (तहसील अध्यक्ष, लालगंज) ​सीमा यादव (महिला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ​रावेन्द्र कुमार यादव (ब्लाक उपाध्यक्ष, बाबागंज) ​प्रतीक्षा यादव (जिला महिला महासचिव) ​हरकेश यादव (तहसील प्रभारी, कुंडा) ​राजकरन सिंह, गुडानदेवी, अर्जुन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय किसान मौजूद रहे।
    1
    खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने उपजिलाधिकारी (SDM) लालगंज अझारा को एक ज्ञापन सौंपा
खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश: भारतीय किसान यूनियन (अ) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
​स्थान: लालगंज अझारा (प्रतापगढ़)
दिनांक: 1 अगस्त 2026
​प्रतापगढ़। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शनिवार (1 अगस्त) को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रतापगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक लालगंज अझारा के शीतलमऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव द्वारा किया गया।
​बैठक में उपस्थित किसानों ने समितियों पर यूरिया खाद न मिलने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि खाद की कमी के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
​एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
​बैठक के उपरांत भाकियू (अ) के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) लालगंज अझारा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने एसडीएम से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण करने की पुरजोर मांग की।
​"साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की कमी से किसान बेहद परेशान हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद की किल्लत दूर करनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।"
— ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष (भाकियू अराजनैतिक)
​बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
​इस दौरान किसान हित की इस लड़ाई में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से:
अजीत कुमार मिश्र (जिला मीडिया प्रभारी)
​राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय (जिला सलाहकार)
​राजकुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष)
​बाजबहादुर सिंह (तहसील अध्यक्ष, लालगंज)
​सीमा यादव (महिला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
​रावेन्द्र कुमार यादव (ब्लाक उपाध्यक्ष, बाबागंज)
​प्रतीक्षा यादव (जिला महिला महासचिव)
​हरकेश यादव (तहसील प्रभारी, कुंडा)
​राजकरन सिंह, गुडानदेवी, अर्जुन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय किसान मौजूद रहे।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    1
    मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation 
मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कौशाम्बी पुलिस को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता के बल पर लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने और लापता लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने बताया कि लियो के शामिल होने से अपराध जांच और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
    1
    कौशाम्बी पुलिस को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता के बल पर लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने और लापता लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने बताया कि लियो के शामिल होने से अपराध जांच और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, ड्राइवर और खलासी केबिन मे फंसे #kaushambinews #BREAKING #10newsnation #RoadAccident
    1
    अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, ड्राइवर और खलासी केबिन मे फंसे  #kaushambinews #BREAKING #10newsnation #RoadAccident
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.