Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरवाडीह अंचल कार्यालय को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी। कांग्रेस युवा नेता संजीव श्रीवास्तव द्वारा साझा वीडियो में विरोध और अव्यवस्था के आरोप सामने आए। उन्होंने अंचल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिले के उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की....
Sonu Ram
बरवाडीह अंचल कार्यालय को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी। कांग्रेस युवा नेता संजीव श्रीवास्तव द्वारा साझा वीडियो में विरोध और अव्यवस्था के आरोप सामने आए। उन्होंने अंचल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिले के उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की....
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड सरकार आवंतन आकड़ा पूरन होने से पहले धान का कर दिया गया खरिदी बांद झारखंड सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीद (Dhaan Kharid) में केंद्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹100 प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की गई थी। ताज़ा विवरण (2025-26 सत्र के लिए): केंद्र का MSP: ₹2,369 प्रति क्विंटल (सामान्य)। राज्य सरकार का बोनस: ₹100 प्रति क्विंटल (अतिरिक्त)। कुल खरीद मूल्य: ₹2,469 - ₹2,470 प्रति क्विंटल तक (अनुमानित)। हालाँकि, कुछ रिपोर्टों में ₹2,450 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की जानकारी भी दी गई है, जिसमें ₹81 से ₹100 का बोनस शामिल बताया गया है। मुख्य बिंदु: भुगतान की प्रक्रिया: किसानों को धान का मूल्य अब किस्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त (One-time Payment) मिलेगा, जो खरीद के 48 घंटे के भीतर सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा। खरीद की शुरुआत: धान अधिप्राप्ति (Procurement) की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू करने का निर्णय लिया गया था। लक्ष्य: इस साल लगभग 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। नोट: ये आंकड़े 2025-26 सत्र के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री के बयानों पर आधारित हैं। क्या आप 2024-25 सत्र के पुराने रेट के बारे में जानना चाहते हैं, या सरकारी केंद्र पर पंजीकरण की प्रक्रिया जानना चाहते हैं? #breakingnews: Dhaan Ki Kharid को लेकर बड़ा अपडेट, MSP के साथ मिलेगा ... 15 दिसंबर से झारखंड में धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति ... 12 Dec 2025 — 15 दिसंबर से झारखंड में धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2,450 रुपये प्रति क्विंटल || SA News Jharkhand रांची। झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत रा. हेमंत सरकार ने दी खुशखबरी, किसानों को धान पर प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस 17 Nov 2025 — हेमंत सरकार ने दी खुशखबरी, किसानों को धान पर प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस; एकमुश्त होगा भुगतान. By Dilip Kumar Edited By: Rajat Mourya. Updated: Mon, 17 Nov 2025 0... Jharkhand News: झारखंड में 15 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीद...किसानो YouTube·Bharat 24 - Vision Of New India Jharkhand nod for Rs 81 hike/quintal over Centre's MSP for ... 8 Dec 2025 — Jharkhand farmers will receive Rs 2,450 per quintal for common paddy, an increase boosted by an Rs 81 bonus. The Hemant Soren cabinet also enhanced civil servic.. Jharkhand Govt Announces Rs 100/Quintal Bonus on Paddy ... 18 Nov 2025 — Jharkhand Govt Announces Rs 100/Quintal Bonus on Paddy Amid Crop Loss Concerns. Jharkhand Govt Announces Rs 100/Quintal Bonus on Paddy Amid Crop Loss Concern Jharkhand farmers to get a bonus of ₹100 per quintal over Centre's ... 18 Nov 2025 — "The Jharkhand government has prepared a proposal to pay an additional bonus of ₹100 on the MSP fixed by the Central government, which will be approved in the c... Jharkhand में धान खरीद शुरू, 750+ Centres, DBT से सीधा पैसा YouTube·TV9 Bihar Jharkhand धान किसानों को बड़ी राहत! झारखंड सरकार देगी MSP से ऊपर 81 रुपये/क्विंटल ... 9 Dec 2025 — धान किसानों को बड़ी राहत! झारखंड सरकार देगी MSP से ऊपर 81 रुपये/क्विंटल बोनस, 48 घंटे में भुगतान का वादा. Written By संजीत कुमार. Published: 8:15 AM, Dec 9, 202... झारखंड में धान की कटाई: किसानों को खरीफ की फसल पर बोनस मिलेगा Translated — वर्तमान में झारखंड में धान का औसत भाव लगभग 2,190 रुपये प्रति क्विंटल है। राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि वित्त वर्ष 2025-26 में किसानों को केंद्र सरकार... Jharkhand Starts Paddy Procurement, Targets 60 Lakh Quintals - Igrain 17 Dec 2025 — It is noteworthy that the central government has fixed the minimum support price for paddy for the 2025-26 season at Rs. 2369 per quintal for the com1
- पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले महुआडांड़ वुल्फ सैंक्चुरी और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में अवैध औद्योगिक गतिविधियों का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी (बफर एरिया) व लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर बांसकरचा में संचालित 'सरस्वती कंस्ट्रक्शन' नामक अलकतरा (Hot Mix Asphalt) प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की है। *इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की सरेआम अनदेखी* शिकायत के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र 'नो माइनिंग जोन' और 'इको-सेंसिटिव जोन' के अंतर्गत आता है। नियमानुसार, ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले स्थायी या अस्थायी उद्योगों की स्थापना पूरी तरह वर्जित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीष कुमार सिंह द्वारा संचालित इस प्लांट के पास न तो वन विभाग की अनुमति (Forest Clearance) है, न ही पर्यावरण क्लीयरेंस (EC) और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) प्राप्त है। *वन्यजीवों के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर प्रहार* यह क्षेत्र दुनिया के दुर्लभ भारतीय ग्रे वुल्फ (Indian Grey Wolf) और बाघों का निवास स्थान है। बलराम प्रसाद ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला अत्यधिक काला और जहरीला धुआँ पर्यावरण को दूषित कर रहा है। रिहायशी इलाके के करीब होने के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर बीमारियाँ हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के धुएँ से वुल्फ प्रजाति और अन्य पक्षियों को भारी क्षति पहुँच रही है। *प्रशासनिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोप* बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है एक ओर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे व सीओ संतोष कुमार बैठा एक चिन्हित व्यक्ति बलराम प्रसाद के ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए सील कर देते है वहीं बाकी 45 ईंट भट्टे एवं अवैध अलकतरा प्लांट पर कोई कार्रवाई नही करते हैं। जबकि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है। *आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी* ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध प्लांट को अविलंब जब्त कर बंद नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने के लिए बाध्य होंगे।1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी शहर के मैंन रोड सदर अस्पताल के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रोड पर उड़ रहे हैं धूल को लेकर ठेकेदार को फटकार लगे और काहे की ऐसे ठेकेदार को बांधकर का जूता से पीटेंगे1
- ब्रेकिंग बलरामपुर शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल' कानून की उड़ी धज्जियां बलरामपुर के चलगली में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई ररही ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ती और दोस्तों से हाथ मिलाती नजर आई कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चिनिया पुलिस ने खुरी गांव में शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया, जहां अवैध महुआ शराब बनाने का धंधा जोर-शोर से चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 100 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया, साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने कड़े शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा, “जो लोग चोरी-छिपे शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं, वे तुरंत बंद कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी।” उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस तरह के छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे, जिन्होंने पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।1
- बलरामपुर(चांदो)@ बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.. जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है.. मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले.. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.. उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..1
- बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा 19-20 अप्रैल 2026 के आसपास झारखंड के हजारीबाग पहुंचे थे। वे मुकुंदगंज स्थित कमांडो सिक्योरिटी फोर्स के डायरेक्टर नवल सिंह के पुत्र और भांजे टुनटुन सिंह की शाही शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने शानदार डांस से समारोह में धूम मचाई। मुख्य विवरण: कब आए: 19-20 अप्रैल 2026 (सप्ताहांत)। कहाँ आए: हजारीबाग, झारखंड (मुकुंदगंज, हरद रोड)। क्यों आए: कमांडो सिक्योरिटी फोर्स के प्रबंधक नवल सिंह के बेटे-भांजे की भव्य शादी में शामिल होने। माहौल: गोविंदा के डांस पर हजारीबाग के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और यह एक हाई-प्रोफाइल (अम्बानी जैसी) शादी के रूप में चर्चा में रही।1
- गारू प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। गारू पूर्वी रेंजर उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में कोयल नदी से शुक्रवार अवैध रूप से बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रैक्टर लगातार कोयल नदी से अवैध बालू का उठाव कर विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ाई और कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया। वन विभाग ने जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षित रूप से गारू पूर्वी रेंज कार्यालय में रखा है। इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोयल नदी से अवैध बालू उठाव किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया।1
- गढ़वा जिला का भंडरिया व बिशनपुर प्रखंड के किसान गढ़वा उपयुक्त से मिलने आए और धान से संबंधित मामले को रखा और उन्होंने कहा कि अभी तक अंगूठा भी नहीं लगाया गया जिसे कई वर्षों से किसान परेशान है।1