Shuru
Apke Nagar Ki App…
अररिया काली मंदिर के पास खुल गया स्मार्ट बाज़ार मॉल का शुभारंभ
Araria News
अररिया काली मंदिर के पास खुल गया स्मार्ट बाज़ार मॉल का शुभारंभ
More news from बिहार and nearby areas
- Bolo1
- Post by Araria News1
- पश्चिम बंगाल से आ रही 1782 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, मिनी ट्रक चालक गिरफ्तार जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 1782 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी देते हुए जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट की ओर एक मिनी ट्रक में भारी मात्रा में तस्करी के लिए शराब लायी जा रही है।इसी सूचना के सत्यापन हेतु थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में शनिवार के सुबह धनपुरा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रोका गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब को थाना लाकर गिनती की गई, जिसमें कुल 1782 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि जब्त शराब ग्रीन लेबल ब्रांड की है। पुलिस ने ट्रक (पंजीयन संख्या WB-76A-9484) को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक विपलब चटर्जी, पिता बबलू चटर्जी, साकिन—रामचंद्रपुर बचामाड़ी, थाना—ओल्ड मालदा, जिला—मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।इस कारवाई में एसआई इम्तियाज खान,रंजीत कुमार, एएसआई बालकृष्ण महतो, एएसआई विमलेश पांडे सहित सशस्त्र पुलिस बलों की अहम भूमिका रही।1
- Post by AJEET KUMAR PASWAN1
- रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा जलालगढ़ युवा संघ एवं नोनिया जागृति संघ के बैनर तले आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए अखाड़ा दलों, युवाओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा की शुरुआत जलालगढ़ प्रखंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। यहां से दर्जनों अखाड़ा दल पारंपरिक वेशभूषा में बैंड बाजा ,ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ शामिल हुए। इसके बाद शोभा यात्रा का काफिला दुर्गा मंदिर परिसर से निकलकर जलालगढ़ की हृदयस्थली श्री रामचंद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचा। वहां से यात्रा जवाहर चौक, बस स्टैंड होते हुए कोशी कॉलोनी स्थित पुराने थाना शिव मंदिर के रास्ते पूरे बाजार नगर का भ्रमण करती हुई पुनः ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में भगवा ध्वज लेकर “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभा यात्रा को लेकर स्थानीय समाजसेवियों के द्वारा नगर क्षेत्र में जगह-जगह मीठे पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी, जहां श्रद्धालुओं को शरबत और पानी पिलाकर सेवा की गई। इस सेवा कार्य में कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामनवमी के इस आयोजन को लेकर पूरा जलालगढ़ नगर क्षेत्र भक्ति के रंगों में रंगा नजर आया। हर तरफ भगवा ध्वज लहराते दिखे और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे।1
- Post by मो फिजाकत1
- Post by Laddu king1
- Jharkhand ka ghatna1
- Post by Araria News1