logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत कार्रवाई करते हुए 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार जाट पिछले दो साल से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार, उदयपुर रेंज महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के पर्यवेक्षण और डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में बिजयपुर थानाधिकारी रामलाल, एएसआई प्रेमगिरी, कांस्टेबल सतीश, नरेन्द्र सिंह और चालक रणजीत सिंह की टीम ने बिजयपुर से दुधीतलाई की तरफ जाने वाले मार्ग पर मोतीमगरी के पास नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान दुधीतलाई की तरफ से आ रही एक बलेनो कार को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो उसका चालक गाड़ी की दूसरी तरफ का दरवाजा खोलकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, जिसने अपना नाम गोपालपुरा निवासी कमलेश कुमार जाट (29 वर्ष) बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे दो पॉलिस्टर के कपड़े के बोरों में भरा हुआ कुल 45 किलो 390 ग्राम अवैध अधकुचला अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। अफीम डोडाचूरा के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस न होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बलेनो कार और डोडाचूरा को जब्त कर लिया। इस संबंध में बिजयपुर थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार जाट बस्सी पुलिस थाने के एक एनडीपीएस मामले में विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था।

1 hr ago
user_DS7NEWS NETWORK
DS7NEWS NETWORK
News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago
a2d97970-c395-42d8-96e3-bc6c69a91e8a

चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत कार्रवाई करते हुए 45 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार जाट पिछले दो साल से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार, उदयपुर रेंज महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के पर्यवेक्षण और डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में बिजयपुर थानाधिकारी रामलाल, एएसआई प्रेमगिरी, कांस्टेबल सतीश, नरेन्द्र सिंह और चालक रणजीत सिंह की टीम ने बिजयपुर से दुधीतलाई की तरफ जाने वाले मार्ग पर मोतीमगरी के पास नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान दुधीतलाई की तरफ से आ रही एक बलेनो कार को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो उसका चालक गाड़ी की दूसरी तरफ का दरवाजा खोलकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, जिसने अपना नाम गोपालपुरा निवासी कमलेश कुमार जाट (29 वर्ष) बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे दो पॉलिस्टर के कपड़े के बोरों में भरा हुआ कुल 45 किलो 390 ग्राम अवैध अधकुचला अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। अफीम डोडाचूरा के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस न होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बलेनो कार और डोडाचूरा को जब्त कर लिया। इस संबंध में बिजयपुर थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार जाट बस्सी पुलिस थाने के एक एनडीपीएस मामले में विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में शहीदान-ए-कर्बला की याद में इंसानियत का महाकुंभ आयोजित हुआ, जहां कुल 143 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि समाज में रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है।
    1
    चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में शहीदान-ए-कर्बला की याद में इंसानियत का महाकुंभ आयोजित हुआ, जहां कुल 143 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि समाज में रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला तहसील के तहत आने वाली बढ़वाई पंचायत के चकतिया बावजी गांव में 24 फीट का स्वीकृत रास्ता बंद कर दिया गया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है और उनकी आवाज को पूरी तरह से अनसुना किया जा रहा है।
    2
    चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला तहसील के तहत आने वाली बढ़वाई पंचायत के चकतिया बावजी गांव में 24 फीट का स्वीकृत रास्ता बंद कर दिया गया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है और उनकी आवाज को पूरी तरह से अनसुना किया जा रहा है।
    user_Uday Lal RAMESHWAR meena
    Uday Lal RAMESHWAR meena
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखंड क्षेत्र के पावली गांव में रहने वाले एक किसान किशनलाल बैरवा खेती की जुताई का कार्य आसान करने के लिए एक नया यंत्र लेकर आए हैं। इस नए औजार का नाम 'किसान किंग' है। इस यंत्र के आने से अब किसानों के लिए खेतों की जुताई का काम बेहद आसान हो जाएगा।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखंड क्षेत्र के पावली गांव में रहने वाले एक किसान किशनलाल बैरवा खेती की जुताई का कार्य आसान करने के लिए एक नया यंत्र लेकर आए हैं। इस नए औजार का नाम 'किसान किंग' है। इस यंत्र के आने से अब किसानों के लिए खेतों की जुताई का काम बेहद आसान हो जाएगा।
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित राजस्थान के दूसरे कच्ची दीवार वाले बांध को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। नेगड़िया खेड़ा पंचायत के फुंकिया बांध की पाल की मरम्मत का काम कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। वर्तमान में यह निर्माण कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष और खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस जीर्णोद्धार की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय विधायक लादू लाल पितलिया और प्रशासन का खुले दिल से आभार जताया है। सिंचाई विभाग गंगापुर के जेईएन श्रीकांत शर्मा ने भी इस परियोजना की तकनीकी जानकारी साझा की है।
    2
    भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित राजस्थान के दूसरे कच्ची दीवार वाले बांध को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। नेगड़िया खेड़ा पंचायत के फुंकिया बांध की पाल की मरम्मत का काम कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। वर्तमान में यह निर्माण कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष और खुशी का माहौल है।

लंबे समय से इस जीर्णोद्धार की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय विधायक लादू लाल पितलिया और प्रशासन का खुले दिल से आभार जताया है। सिंचाई विभाग गंगापुर के जेईएन श्रीकांत शर्मा ने भी इस परियोजना की तकनीकी जानकारी साझा की है।
    user_Banshilal Mali
    Banshilal Mali
    Sahara, Bhilwara•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के डूँगला क्षेत्र के चिकारड़ा अंतर्गत पदमपुरा स्थित राजकीय विद्यालय के बाहर लंबे समय से जलभराव, कीचड़ और दुर्गंध के कारण विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को प्रतिदिन इस कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे उनके आवागमन प्रभावित होने के साथ ही हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस गंभीर समस्या के उजागर होने के बाद ग्राम पंचायत पालोद ने रविवार को विद्यालय के बाहर जलभराव वाले स्थान पर मिट्टी डलवाकर ट्रैक्टर की सहायता से उसे समतल कराया, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को लंबे समय से बनी इस परेशानी से राहत मिली है। ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश डांगी ने बताया कि पदमपुरा में जर्जर सड़क, सड़क किनारे उगी झाड़ियां, टूटी पुलिया और झुके हुए बिजली पोल जैसी अन्य कई समस्याएं भी मौजूद हैं। इन सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से इन समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
    3
    चित्तौड़गढ़ जिले के डूँगला क्षेत्र के चिकारड़ा अंतर्गत पदमपुरा स्थित राजकीय विद्यालय के बाहर लंबे समय से जलभराव, कीचड़ और दुर्गंध के कारण विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को प्रतिदिन इस कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे उनके आवागमन प्रभावित होने के साथ ही हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस गंभीर समस्या के उजागर होने के बाद ग्राम पंचायत पालोद ने रविवार को विद्यालय के बाहर जलभराव वाले स्थान पर मिट्टी डलवाकर ट्रैक्टर की सहायता से उसे समतल कराया, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को लंबे समय से बनी इस परेशानी से राहत मिली है।

ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश डांगी ने बताया कि पदमपुरा में जर्जर सड़क, सड़क किनारे उगी झाड़ियां, टूटी पुलिया और झुके हुए बिजली पोल जैसी अन्य कई समस्याएं भी मौजूद हैं। इन सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से इन समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भीलवाड़ा में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम मुस्कान फाउंडेशन ने रक्तदान के बाद अब पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई पहल शुरू की है। फाउंडेशन ने अपने 1285 यूनिट रक्तदान के ऐतिहासिक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अब 1285 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस हरित अभियान के प्रथम चरण के तहत सार्वजनिक स्थानों पर 95 पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही फाउंडेशन के सदस्यों ने इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का भी पूरा संकल्प लिया है। फाउंडेशन का मानना है कि जिस तरह रक्तदान से लोगों को नया जीवन मिलता है, उसी प्रकार पौधारोपण से पर्यावरण को जीवन मिलता है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। टीम मुस्कान फाउंडेशन ने भीलवाड़ा के शहरवासियों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
    1
    भीलवाड़ा में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम मुस्कान फाउंडेशन ने रक्तदान के बाद अब पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई पहल शुरू की है। फाउंडेशन ने अपने 1285 यूनिट रक्तदान के ऐतिहासिक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अब 1285 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस हरित अभियान के प्रथम चरण के तहत सार्वजनिक स्थानों पर 95 पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही फाउंडेशन के सदस्यों ने इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का भी पूरा संकल्प लिया है।

फाउंडेशन का मानना है कि जिस तरह रक्तदान से लोगों को नया जीवन मिलता है, उसी प्रकार पौधारोपण से पर्यावरण को जीवन मिलता है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। टीम मुस्कान फाउंडेशन ने भीलवाड़ा के शहरवासियों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Event Planning Service भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ के धनेतकलां में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध है। इस दवा को प्राप्त करने के लिए मरीज के परिवार का कोई भी सदस्य केवल आवश्यक सामग्री अपने साथ लेकर धनेतकलां पहुंच सकता है और दवा प्राप्त कर सकता है।
    1
    चित्तौड़गढ़ के धनेतकलां में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध है। इस दवा को प्राप्त करने के लिए मरीज के परिवार का कोई भी सदस्य केवल आवश्यक सामग्री अपने साथ लेकर धनेतकलां पहुंच सकता है और दवा प्राप्त कर सकता है।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भीलवाड़ा के पुर थाना क्षेत्र के काणोली चौराहे पर स्थित जंबो पंजाब ढाबे पर बैठे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चाकू सीधे युवक की छाती पर लगा। घायल युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती घायल राजोला निवासी 22 वर्षीय सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट (पिता हीरा जाट) ने रविवार शाम करीब 5 बजे बताया कि वह दिन में ढाबे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कमलेश जाट, सांवर जाट और उनके साथ 3 से 4 अन्य लोग वहां पहुंचे और आते ही मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कमलेश ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
    1
    भीलवाड़ा के पुर थाना क्षेत्र के काणोली चौराहे पर स्थित जंबो पंजाब ढाबे पर बैठे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चाकू सीधे युवक की छाती पर लगा। घायल युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज जारी है।

अस्पताल में भर्ती घायल राजोला निवासी 22 वर्षीय सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट (पिता हीरा जाट) ने रविवार शाम करीब 5 बजे बताया कि वह दिन में ढाबे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कमलेश जाट, सांवर जाट और उनके साथ 3 से 4 अन्य लोग वहां पहुंचे और आते ही मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कमलेश ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.