Shuru
Apke Nagar Ki App…
SDM के ड्राइवर पर सिपाही से पैर दबवाने का आरोप, वीडियो वायरल कानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दी पहने एक सिपाही कथित तौर पर एक व्यक्ति के पैर दबाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति SDM का ड्राइवर है। मामले ने पुलिस महकमे में सवाल खड़े किए हैं।
Mohammad Afzal
SDM के ड्राइवर पर सिपाही से पैर दबवाने का आरोप, वीडियो वायरल कानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दी पहने एक सिपाही कथित तौर पर एक व्यक्ति के पैर दबाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति SDM का ड्राइवर है। मामले ने पुलिस महकमे में सवाल खड़े किए हैं।
More news from Prayagraj and nearby areas
- शहर उत्तरी विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई ने आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शहर उत्तरी विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई ने आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर लगातार पूरे क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया इस कड़ी में आज इंदिरा भवन सिविल लाइंस में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ जहां से उन्होंने देश एवं प्रदेश जनपद वासियों को मुबारकबाद दी3
- *देखे प्रतापगढ़: थानेदार मनोज तोमर बने बच्चों के दोस्त, स्कूल पहुंचकर तिरंगे संग मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस*1
- प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरवारा इलाके में शुक्रवार की रात दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुए विवाद के बाद सरेआम फायरिंग की घटना सामने आई है *प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरवारा इलाके में शुक्रवार की रात दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुए विवाद के बाद सरेआम फायरिंग की घटना सामने आई है।* घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। हरवारा निवासी रोहित सोनकर के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर मो. नबील (नवील) शराब के नशे में उनके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नबील ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद नबील ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने रोहित और बीच-बचाव करने आए लोगों पर हमला किया। ईंट-पत्थर भी चले। इसी दौरान नबील ने तमंचा निकाल लिया और सरेआम दो राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए मौके से भाग गया।1
- वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से गूंजा प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क1
- प्रयागराज स्वतंत्रता दिवस को अद्भुत और अलौकिक ढंग से बनाया गया जय हिन्द1
- प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की दोपहर नदी के ऊपर बने भोगन पुल पर साइकिल चला रहा एक लड़का अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सहित नदी मे डूब गया। *प्रयागराज के कोराव थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की दोपहर नदी के ऊपर बने भोगन पुल पर साइकिल चला रहा एक लड़का अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सहित नदी मे डूब गया। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे डूबता देख उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का दबाव इतना अधिक था की उसके पता नहीं चल सका। कुछ ही पलों मे पूरा गांव पुल पर इकठ्ठा हो गया। सूचना मिलते ही कोरांव थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और उसके बाद NDRF की टीम भी पहुंची और लड़के की तलाश मे जुट गई।* *फिर लोगों द्वारा पता लगाया गया की जो लड़का डूबा है उसका नाम मोनू चौबे पुत्र आदित्य चौबे है और वो ग्राम पंचायत ख़िवली पोस्ट बड़ोखर थाना कोराव का रहने वाला है।*1
- जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी प्रयागराज के केंद्रीय कार्यालय भदरी कोठी सिविल लाइंस में आज ध्वजारोहण हुआ और शहीदों को श्रद्धांजलि जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी प्रयागराज के केंद्रीय कार्यालय भदरी कोठी सिविल लाइंस में आज ध्वजारोहण हुआ और शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि दी गई अमर बलदानियों को याद किया गया और एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 80वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन #trendingreels #breakingnews #lucknow #yogiadityanath1
- बहरिया पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े के 2 वांछित गिरफ्तार किए प्रयागराज: थाना बहरिया पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के मामले में 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता कंचन देवी ने पति इन्द्रभान हरिजन के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए,इसके बाद खुद मुकदमा वादिनी बनकर थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कपसा स्थित आराजी संख्या 1075स रकबा 0.3080 हेक्टेयर जमीन का फर्जी इकरारनामा करवाया और उक्त जमीन को चंदा देवी पत्नी छोटेलाल निवासी ग्राम सरायखुन्दमीर थाना फूलपुर को बेच दिया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. इन्द्रभान हरिजन पुत्र नन्दलाल हरिजन,उम्र 38 वर्ष 2. कंचन देवी पत्नी इन्द्रभान हरिजन,उम्र 37 वर्ष1